logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेर चौराहे के पास रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान भीलवाड़ा। शहर के अजमेर चौराहे के पास मंगलवार को रेडीमेड कपड़ों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, घटना की सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गोदाम में रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था। आग से बड़ी मात्रा में कपड़े जलने की सूचना है, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

3 hrs ago
user_महेश पुरी
महेश पुरी
Bhilwara, Rajasthan•
3 hrs ago

अजमेर चौराहे के पास रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान भीलवाड़ा। शहर के अजमेर चौराहे के पास मंगलवार को रेडीमेड कपड़ों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, घटना की सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गोदाम में रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था। आग से बड़ी मात्रा में कपड़े जलने की सूचना है, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर लगाए गंभीर आरोप भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन में अंदरूनी विवाद सामने आया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज पालीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पत्र में मनोज पालीवाल ने दावा किया है कि भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 70 प्रत्याशियों के चयन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए थे और प्रदेश प्रभारी को भेजे गए नामों के आधार पर अलग-अलग नेताओं से चर्चा कर पैनल तैयार किया गया था। पालीवाल के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रत्याशियों के सिबंल पहुंचाए जाने थे। आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए गए। पत्र में आगे आरोप लगाया गया है कि इसके चलते 17 कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में निर्दलीय के रूप में चले गए, जिससे कांग्रेस को नुकसान और भारतीय जनता पार्टी को फायदा होने की आशंका बनी। मनोज पालीवाल ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व से पूरे मामले की जांच कराने तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप
कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर लगाए गंभीर आरोप
भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन में अंदरूनी विवाद सामने आया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज पालीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पत्र में मनोज पालीवाल ने दावा किया है कि भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 70 प्रत्याशियों के चयन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए थे और प्रदेश प्रभारी को भेजे गए नामों के आधार पर अलग-अलग नेताओं से चर्चा कर पैनल तैयार किया गया था।
पालीवाल के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रत्याशियों के सिबंल पहुंचाए जाने थे। आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए गए।
पत्र में आगे आरोप लगाया गया है कि इसके चलते 17 कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में निर्दलीय के रूप में चले गए, जिससे कांग्रेस को नुकसान और भारतीय जनता पार्टी को फायदा होने की आशंका बनी।
मनोज पालीवाल ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व से पूरे मामले की जांच कराने तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • 📰 साड़ास लाइव न्यूज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि पर जताया भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का उल्लेख किया गया है। पोस्ट में मजबूत आर्थिक आंकड़ों को लेकर विश्वास जताया गया है। भारत की आर्थिक प्रगति और विकास को लेकर यह आंकड़ा चर्चा में बना हुआ है। 🇮🇳
    1
    📰 साड़ास लाइव न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि पर जताया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का उल्लेख किया गया है। पोस्ट में मजबूत आर्थिक आंकड़ों को लेकर विश्वास जताया गया है।
भारत की आर्थिक प्रगति और विकास को लेकर यह आंकड़ा चर्चा में बना हुआ है। 🇮🇳
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग का दुरस्तीकरण, ग्रामीणों को मिली राहत विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अनुशंसा पर सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग हुआ दुरुस्त, लंबे समय से खराब सड़क से ग्रामीणों को मिली राहत
    1
    सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग का दुरस्तीकरण, ग्रामीणों को मिली राहत
विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अनुशंसा पर सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग हुआ दुरुस्त, लंबे समय से खराब सड़क से ग्रामीणों को मिली राहत
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आसींद में पालिका चुनावों को लेकर स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह की मौजूदगी में रैली को दिखाई हरी झंडी
    1
    आसींद में पालिका चुनावों को लेकर स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह की मौजूदगी में रैली को दिखाई हरी झंडी
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    6 hrs ago
  • सहायक अभियंता से अभद्रता के विरोध में विद्युतकर्मी सड़क पर उतरे, रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सहायक अभियंता से अभद्रता के विरोध में विद्युतकर्मी सड़क पर उतरे, रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रेलमगरा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के साथ कथित गाली-गलौच, धक्का-मुक्की, हाथापाई का प्रयास एवं धमकी देने के मामले को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लामबंद हो गए। अधिकारी-कर्मचारी कस्बे के बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और यहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तथा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करवाने की मांग की। मामले के अनुसार सहायक अभियंता (पवस) अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, रेलमगरा वेद प्रकाश वर्मा ने उपखंड अधिकारी को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि 31 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम पंचायत रेलमगरा के प्रशासक प्रतिनिधि भरत जाट, राहुल सरगड़ा पुत्र श्यामलाल सरगड़ा, नारायण पुत्र बालूराम जाट, गोपाल जाट पुत्र रतनलाल जाट एवं अन्य लोग कार्यालय परिसर में आए। परिवाद के अनुसार इस दौरान उनके साथ गाली-गलौच एवं धक्का-मुक्की की गई तथा हाथापाई का प्रयास करते हुए जान से मारने और निगम नियमानुसार शासकीय कार्य नहीं करने देने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि कार्यालय परिसर में उनकी जेब में जबरन 1500 रुपये रिश्वत के रूप में डालने का प्रयास किया गया। इसके बाद राजकीय वाहन को भी जबरदस्ती रोककर रखा गया। सहायक अभियंता ने शिकायत में भरत जाट द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार का व्यवहार किए जाने का उल्लेख किया है। बस स्टैंड से उपखंड कार्यालय तक निकाली रैली घटना के विरोध में विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि शासकीय कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी के साथ इस प्रकार का कथित व्यवहार गंभीर मामला है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सहायक अभियंता ने राहुल सरगड़ा पर भी कार्यालय का माहौल खराब करने, गाली-गलौच एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि राहुल सरगड़ा के विरुद्ध पूर्व में कनिष्ठ अभियंता रेलमगरा के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट के मामले में थाने में प्रकरण दर्ज है। विद्युत विभाग पर लगाए नियमों के विपरीत कनेक्शन देने के आरोप वहीं, ग्राम पंचायत रेलमगरा के सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग द्वारा नियमों के विपरीत जाकर चारागाह एवं बिना नाम वाली भूमि पर विद्युत कनेक्शन दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि पंचायत की आबादी एवं लोगों की खातेदारी भूमि में विद्युत कनेक्शन करने के नाम पर ऐसे नियमों का हवाला दिया जा रहा है, जो उनके अनुसार लागू नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इनका कहना है भरत जाट, सरपंच प्रतिनिधि, रेलमगरा ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा नियमों के विपरीत जाकर चारागाह और बिना नाम वाली भूमि में विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं पंचायत की आबादी और लोगों की खातेदारी भूमि में कनेक्शन करने के नाम पर ऐसे नियमों का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है, जो नियम वहां लागू नहीं होते। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी से मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों को भयमुक्त वातावरण में शासकीय कार्य करने का माहौल उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
    3
    सहायक अभियंता से अभद्रता के विरोध में विद्युतकर्मी सड़क पर उतरे, रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सहायक अभियंता से अभद्रता के विरोध में विद्युतकर्मी सड़क पर उतरे, रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रेलमगरा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के साथ कथित गाली-गलौच, धक्का-मुक्की, हाथापाई का प्रयास एवं धमकी देने के मामले को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लामबंद हो गए। अधिकारी-कर्मचारी कस्बे के बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और यहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तथा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करवाने की मांग की।
मामले के अनुसार सहायक अभियंता (पवस) अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, रेलमगरा वेद प्रकाश वर्मा ने उपखंड अधिकारी को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि 31 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम पंचायत रेलमगरा के प्रशासक प्रतिनिधि भरत जाट, राहुल सरगड़ा पुत्र श्यामलाल सरगड़ा, नारायण पुत्र बालूराम जाट, गोपाल जाट पुत्र रतनलाल जाट एवं अन्य लोग कार्यालय परिसर में आए। परिवाद के अनुसार इस दौरान उनके साथ गाली-गलौच एवं धक्का-मुक्की की गई तथा हाथापाई का प्रयास करते हुए जान से मारने और निगम नियमानुसार शासकीय कार्य नहीं करने देने की धमकी दी गई।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि कार्यालय परिसर में उनकी जेब में जबरन 1500 रुपये रिश्वत के रूप में डालने का प्रयास किया गया। इसके बाद राजकीय वाहन को भी जबरदस्ती रोककर रखा गया। सहायक अभियंता ने शिकायत में भरत जाट द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार का व्यवहार किए जाने का उल्लेख किया है।
बस स्टैंड से उपखंड कार्यालय तक निकाली रैली
घटना के विरोध में विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि शासकीय कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी के साथ इस प्रकार का कथित व्यवहार गंभीर मामला है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में सहायक अभियंता ने राहुल सरगड़ा पर भी कार्यालय का माहौल खराब करने, गाली-गलौच एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि राहुल सरगड़ा के विरुद्ध पूर्व में कनिष्ठ अभियंता रेलमगरा के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट के मामले में थाने में प्रकरण दर्ज है।
विद्युत विभाग पर लगाए नियमों के विपरीत कनेक्शन देने के आरोप
वहीं, ग्राम पंचायत रेलमगरा के सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग द्वारा नियमों के विपरीत जाकर चारागाह एवं बिना नाम वाली भूमि पर विद्युत कनेक्शन दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि पंचायत की आबादी एवं लोगों की खातेदारी भूमि में विद्युत कनेक्शन करने के नाम पर ऐसे नियमों का हवाला दिया जा रहा है, जो उनके अनुसार लागू नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।
इनका कहना है
भरत जाट, सरपंच प्रतिनिधि, रेलमगरा ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा नियमों के विपरीत जाकर चारागाह और बिना नाम वाली भूमि में विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं पंचायत की आबादी और लोगों की खातेदारी भूमि में कनेक्शन करने के नाम पर ऐसे नियमों का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है, जो नियम वहां लागू नहीं होते।
प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग
विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी से मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों को भयमुक्त वातावरण में शासकीय कार्य करने का माहौल उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शराब ठेके के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, 4 घंटे जाम के बाद बनी सहमति; 45 दिन में आबादी से बाहर शिफ्ट होगी दुकान *महिलाओं का फूटा गुस्सा—‘आबादी से हटाओ शराब ठेका’; लिखित आश्वासन पर खुला जाम, नई लोकेशन पर जाएगी दुकान* फूलिया कलां, 1 सितंबर (के.एम. कुरेशी)। उपखंड क्षेत्र के सांगरिया गांव में आबादी क्षेत्र, विद्यालय एवं धार्मिक स्थल के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब 250 से 300 महिला-पुरुष ग्रामीणों ने सुबह करीब 7 बजे मुख्य मार्ग पर पेड़ों की शाखाएं डालकर जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जाम से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय, धार्मिक स्थल और आबादी के समीप शराब की दुकान होने से महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने रखी पीड़ा जाम के दौरान महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने के साथ शराब के कारण घरेलू विवाद भी बढ़ते हैं। उनका कहना था कि मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान होने से महिलाओं एवं बालिकाओं को आवागमन में असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दुकान को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग रखी। अधिकारियों ने की समझाइश, चार घंटे चली वार्ता जाम की सूचना पर फूलिया कलां तहसीलदार रामदेव धाकड़, थानाधिकारी दिनेश चौधरी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शराब ठेकेदार सुरेश खटीक निवासी सांगरिया भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों, अधिकारियों एवं ठेकेदार के बीच करीब चार घंटे तक वार्ता चली। लिखित आश्वासन पर खुला जाम वार्ता के बाद सहमति बनी कि आबकारी विभाग में स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ठेकेदार ने लिखित आश्वासन दिया कि नई लोकेशन स्वीकृत होने के बाद अधिकतम 45 दिन में शराब की दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। विद्यालय क्षेत्र के आसपास दुकान नहीं लगाने की बात भी आश्वासन में कही गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सुचारू हुआ। कथित अवैध ब्रांचों की जांच की मांग ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब की दुकानों की कथित अवैध शाखाओं से बिक्री का मुद्दा भी उठाया और आबकारी विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक आशुतोष कौशिक से इस संबंध में मीडिया द्वारा सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अब ग्रामीणों की नजर स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया और 45 दिन में दुकान को नई स्वीकृत लोकेशन पर स्थानांतरित किए जाने पर है।
    2
    शराब ठेके के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, 4 घंटे जाम के बाद बनी सहमति; 45 दिन में आबादी से बाहर शिफ्ट होगी दुकान
*महिलाओं का फूटा गुस्सा—‘आबादी से हटाओ शराब ठेका’; लिखित आश्वासन पर खुला जाम, नई लोकेशन पर जाएगी दुकान*
फूलिया कलां, 1 सितंबर (के.एम. कुरेशी)। उपखंड क्षेत्र के सांगरिया गांव में आबादी क्षेत्र, विद्यालय एवं धार्मिक स्थल के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब 250 से 300 महिला-पुरुष ग्रामीणों ने सुबह करीब 7 बजे मुख्य मार्ग पर पेड़ों की शाखाएं डालकर जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जाम से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय, धार्मिक स्थल और आबादी के समीप शराब की दुकान होने से महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं ने अधिकारियों के सामने रखी पीड़ा
जाम के दौरान महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने के साथ शराब के कारण घरेलू विवाद भी बढ़ते हैं। उनका कहना था कि मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान होने से महिलाओं एवं बालिकाओं को आवागमन में असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दुकान को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग रखी।
अधिकारियों ने की समझाइश, चार घंटे चली वार्ता
जाम की सूचना पर फूलिया कलां तहसीलदार रामदेव धाकड़, थानाधिकारी दिनेश चौधरी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शराब ठेकेदार सुरेश खटीक निवासी सांगरिया भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों, अधिकारियों एवं ठेकेदार के बीच करीब चार घंटे तक वार्ता चली।
लिखित आश्वासन पर खुला जाम
वार्ता के बाद सहमति बनी कि आबकारी विभाग में स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ठेकेदार ने लिखित आश्वासन दिया कि नई लोकेशन स्वीकृत होने के बाद अधिकतम 45 दिन में शराब की दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। विद्यालय क्षेत्र के आसपास दुकान नहीं लगाने की बात भी आश्वासन में कही गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सुचारू हुआ।
कथित अवैध ब्रांचों की जांच की मांग
ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब की दुकानों की कथित अवैध शाखाओं से बिक्री का मुद्दा भी उठाया और आबकारी विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक आशुतोष कौशिक से इस संबंध में मीडिया द्वारा सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अब ग्रामीणों की नजर स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया और 45 दिन में दुकान को नई स्वीकृत लोकेशन पर स्थानांतरित किए जाने पर है।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बजरी ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बजरी वाहनों पर कार्रवाई की मांग गंगापुर-भीलवाड़ा। रायपुर थाना क्षेत्र में बजरी परिवहन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक के पीछे बैठे प्रभु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सरकारी शिक्षक थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बजरी से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। तेज गति से चलने वाले इन वाहनों के कारण सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बजरी परिवहन को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर गंगापुर पुलिस के डीएसपी सुदर्शन पालीवाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में बजरी परिवहन की निगरानी बढ़ाने, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय विधायक से भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की मांग उठाई। हादसे के बाद क्षेत्र में बजरी परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाने चाहिए।
    1
    बजरी ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बजरी वाहनों पर कार्रवाई की मांग
गंगापुर-भीलवाड़ा। रायपुर थाना क्षेत्र में बजरी परिवहन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक के पीछे बैठे प्रभु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सरकारी शिक्षक थे।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बजरी से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। तेज गति से चलने वाले इन वाहनों के कारण सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बजरी परिवहन को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना पर गंगापुर पुलिस के डीएसपी सुदर्शन पालीवाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में बजरी परिवहन की निगरानी बढ़ाने, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय विधायक से भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की मांग उठाई।
हादसे के बाद क्षेत्र में बजरी परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाने चाहिए।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • अजमेर चौराहे के पास रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान भीलवाड़ा। शहर के अजमेर चौराहे के पास मंगलवार को रेडीमेड कपड़ों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, घटना की सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गोदाम में रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था। आग से बड़ी मात्रा में कपड़े जलने की सूचना है, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
    1
    अजमेर चौराहे के पास रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

भीलवाड़ा। शहर के अजमेर चौराहे के पास मंगलवार को रेडीमेड कपड़ों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, घटना की सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गोदाम में रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था। आग से बड़ी मात्रा में कपड़े जलने की सूचना है, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.