Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की सुविधा न होने से दिव्यांग महिला को बारिश में झेलनी पड़ी परेशानी। जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की सुविधा न होने से दिव्यांग महिला को बारिश में झेलनी पड़ी परेशानी। दो बच्चों के साथ फरियाद लेकर पहुंची पूर्ण रूप से दिव्यांग अनीता देवी ने सुनाई आपबीती। पीड़िता का आरोप, घर से निकाल दिया गया, मांगकर बच्चों का पालन-पोषण करने को हैं मजबूर। बूंदाबांदी के बीच कर्मचारियों के सहारे मुख्यालय से बाहर निकली, भीगते हुए छलके आंसू। जिलाधिकारी बृजेश कुमार से मुलाकात के बाद जांच व मदद का मिला आश्वासन। मुख्यालय में दिव्यांग फरियादियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने पर उठे सवाल।
अखिलेश कुमार शाक्य पत्रकार
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की सुविधा न होने से दिव्यांग महिला को बारिश में झेलनी पड़ी परेशानी। जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की सुविधा न होने से दिव्यांग महिला को बारिश में झेलनी पड़ी परेशानी। दो बच्चों के साथ फरियाद लेकर पहुंची पूर्ण रूप से दिव्यांग अनीता देवी ने सुनाई आपबीती। पीड़िता का आरोप, घर से निकाल दिया गया, मांगकर बच्चों का पालन-पोषण करने को हैं मजबूर। बूंदाबांदी के बीच कर्मचारियों के सहारे मुख्यालय से बाहर निकली, भीगते हुए छलके आंसू। जिलाधिकारी बृजेश कुमार से मुलाकात के बाद जांच व मदद का मिला आश्वासन। मुख्यालय में दिव्यांग फरियादियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने पर उठे सवाल।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी बनी मुसीबत, रोज लग रहा जाम; स्कूल वाहन भी फंसे औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बावजूद दोनों ओर पटरी का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल समय में देखने को मिल रही है। सेंट फ्रांसिस एकेडमी, आनेपुर के स्कूल वाहन जाम में फंस रहे हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क की पटरी न होने से दो बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरा निर्माण होने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की पटरी का निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पहले अधूरा निर्माण पूरा होगा या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) रोकी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल पटरी निर्माण पूरा कराने, गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पीडब्ल्यूडी इस मामले में कब संज्ञान लेकर अधूरे निर्माण को पूरा कराएगा।1
- औरैया: चेहल्लुम पर्व पर एसपी ने संवेदनशील स्थल निरीक्षण किया औरैया एसपी अभिषेक भारती ने मंगलवार देर रात्रि चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर कोतवाली औरैया व अजीतमल क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, संदिग्धों पर निगरानी व आमजन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान एएसपी आलोक मिश्रा मौजूद रहे।1
- अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद *औरैया।* सहायल थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायल पुलिस सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। ग्राम थुलपिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम भैंसोडी की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और वाहनों की जांच में दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की निकलीं। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें ग्राम भैंसोडी में छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों बाइक भी बरामद कर लीं।पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में UP83 BB/8655 के संबंध में थाना जसराना, फिरोजाबाद में मुकदमा दर्ज है। UP80GQ1944 के संबंध में थाना एत्मादपुर, आगरा तथा UP82AU0982 के संबंध में थाना कोतवाली नगर, एटा में चोरी का मुकदमा दर्ज पाया गया है। शेष दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद मोटर साइकिलों को सस्ते दामों पर बेचकर रुपये कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह और लालू पुत्र अमर सिंह कुशवाह, दोनों निवासी ग्राम भैंसोडी, थाना सहायल,जनपद औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सहायल में मु0अ0सं0 122/26, धारा 317(2)/336(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा तीन चोरी के मामलों का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक शकील अहमद थाना सहायल मय हमराह शामिल रहे। अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद औरैया।सहायल थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायल पुलिस सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। ग्राम थुलपिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम भैंसोडी की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और वाहनों की जांच में दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की निकलीं। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें ग्राम भैंसोडी में छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों बाइक भी बरामद कर लीं।पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में UP83 BB/8655 के संबंध में थाना जसराना, फिरोजाबाद में मुकदमा दर्ज है। UP80GQ1944 के संबंध में थाना एत्मादपुर, आगरा तथा UP82AU0982 के संबंध में थाना कोतवाली नगर, एटा में चोरी का मुकदमा दर्ज पाया गया है। शेष दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद मोटर साइकिलों को सस्ते दामों पर बेचकर रुपये कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह और लालू पुत्र अमर सिंह कुशवाह, दोनों निवासी ग्राम भैंसोडी, थाना सहायल,जनपद औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सहायल में मु0अ0सं0 122/26, धारा 317(2)/336(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा तीन चोरी के मामलों का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक शकील अहमद थाना सहायल मय हमराह शामिल रहे।2
- बारिश में व्हीलचेयर न मिलने से दिव्यांग महिला की बढ़ी मुश्किलें, डीएम से लगाई गुहार औरैया। जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पूर्ण रूप से दिव्यांग महिला अनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ फरियाद लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिली। इसके चलते बारिश और बूंदाबांदी के बीच उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़िता अनीता देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। वह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण भीख मांगकर करने को मजबूर हैं। न्याय और सहायता की उम्मीद लेकर वह जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। बारिश के दौरान कर्मचारियों के सहारे अनीता देवी किसी तरह मुख्यालय से बाहर निकलीं। इस दौरान वह भीग गईं और भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई। बाद में अनीता देवी की मुलाकात जिलाधिकारी बृजेश कुमार से हुई। उन्होंने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए मामले की जांच कराने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद जिला मुख्यालय में दिव्यांग फरियादियों के लिए व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध न होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपनी शिकायत लेकर आने पर इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।1
- अजीतमल क्षेत्रांर्गत भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण *आज दिनांक 04.08.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत जनपद के थाना कोतवाली औरैया व थाना अजीतमल क्षेत्रांर्गत भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधि0/कर्म0 को संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन से सतत संवाद एवं समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनपदवासियों से चेहल्लुम का पर्व शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधि0/कर्मचारी गण मौजूद रहे।*👇1
- औरैया सदर के मोहल्ला जमाल शाह में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, घर-घर हुई कुरआनख़्वानी व तिलावत औरैया सदर क्षेत्र के मोहल्ला जमाल शाह में चेहल्लुम अरबईन का पर्व पूरे धार्मिक सम्मान और गमगीन माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर कुरआनख़्वानी और तिलावत का आयोजन किया गया। वहीं इमाम चौक पर रखे गए ताजियों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे, जहां उन्होंने नियाज़ व फ़ातिहा दिलाई और अपनी-अपनी मन्नतें मांगीं। मोहल्ले में विभिन्न स्थानों पर हुसैनी लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और किया। बताया जाता है कि चेहल्लुम, जिसे अरबी में अरबईन कहा जाता है, पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और कर्बला के अन्य शहीदों की शहादत के 40वें दिन मनाया जाने वाला पवित्र और गमगीन धार्मिक अवसर है। यह इस्लामी कैलेंडर के दूसरे महीने सफर की 20 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन अकीदतमंद इमाम चौकों पर रखे ताजियों पर पहुंचकर नियाज़ और फ़ातिहा दिलाते हैं तथा इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं। इस मौके पर शोएब, शाहिद अख्तर, मुन्ना वारसी,आशिफ,सोयल,फैजान वारसी,राजा , रिषभ , कबीर,रिहान, लकी,गोलू,सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।1