नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी बनी मुसीबत, रोज लग रहा जाम; स्कूल वाहन भी फंसे औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बावजूद दोनों ओर पटरी का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल समय में देखने को मिल रही है। सेंट फ्रांसिस एकेडमी, आनेपुर के स्कूल वाहन जाम में फंस रहे हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क की पटरी न होने से दो बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरा निर्माण होने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की पटरी का निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पहले अधूरा निर्माण पूरा होगा या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) रोकी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल पटरी निर्माण पूरा कराने, गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पीडब्ल्यूडी इस मामले में कब संज्ञान लेकर अधूरे निर्माण को पूरा कराएगा।
नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी बनी मुसीबत, रोज लग रहा जाम; स्कूल वाहन भी फंसे औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बावजूद दोनों ओर पटरी का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल समय में देखने को मिल रही है। सेंट फ्रांसिस एकेडमी, आनेपुर के स्कूल वाहन जाम में फंस रहे हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क की पटरी न होने से दो बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरा निर्माण होने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की पटरी का निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पहले अधूरा निर्माण पूरा होगा या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) रोकी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल पटरी निर्माण पूरा कराने, गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पीडब्ल्यूडी इस मामले में कब संज्ञान लेकर अधूरे निर्माण को पूरा कराएगा।
- योग और प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन का संदेश, 200 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से बुधवार को शहर के प्रेमा देवी जूनियर हाई स्कूल, ठठराई मोहल्ला में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) गौरव पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने करीब 200 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मौसम परिवर्तन के दौरान होने वाली सामान्य बीमारियों जैसे जुकाम, खांसी और बुखार से बचाव के प्राकृतिक उपायों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि संतुलित दिनचर्या, उचित खान-पान, नियमित योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से बिना अनावश्यक खर्च के स्वस्थ रहा जा सकता है। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को गलत खान-पान और अव्यवस्थित जीवनशैली से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी दैनिक जीवन में योग और प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर स्वयं को स्वस्थ रखने के सरल उपाय बताए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।1
- जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। स्कूल वाहनों के फंसने से सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे स्कूल। पटरी न बनने से वाहनों की डबल क्रॉसिंग में हादसे का बढ़ रहा खतरा। पटरी निर्माण अधूरा होने के बावजूद संबंधित फर्म को भुगतान किए जाने पर उठे सवाल। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई। सवाल यह भी कि पहले पटरी बनेगी या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) फंसेगी। आखिर पीडब्ल्यूडी कब करेगा कार्रवाई और अधूरा निर्माण कब होगा पूरा?1
- श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन उझियानी (इटावा)। श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत उझियानी के पंचायत घर में कलश वंदन यात्रा एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरथना की पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष ने गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम, मानवता और जाति-पांति से ऊपर उठकर जीवन जीने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और समरसता की प्रेरणा देते हैं। गुरु रविदास महाराज का जीवन परिचय संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में हुआ माना जाता है। उनके पिता का नाम संतोक दास (रघु) और माता का नाम करमा देवी था। वे महान संत, समाज सुधारक, कवि और भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे। उन्होंने ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए मानव समानता का संदेश दिया। उनकी वाणी में प्रेम, भक्ति, करुणा और सामाजिक न्याय की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। उनके अनेक पद गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं, जो उनकी आध्यात्मिक महानता का प्रमाण हैं। गुरु रविदास महाराज का जीवन आज भी समाज को समरसता, सद्भाव और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी राजवर्धन सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष उदय नारायण कुशवाहा, जिला मंत्री आयुष राज, मंडल महामंत्री सुरेंद्र भदौरिया, नरेंद्र तिवारी, अरविंद्र, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की मीनाक्षी चौहान, राजकुमार कठेरिया, पूजा राठौर, महेश दुबे, सचिन तिवारी, पूनम जी, आनंद दुबे, सर्वेश बाजपेई, राहुल दुबे, विनय तिवारी, कमलेश कठेरिया,सतेन्द्र राजपूत, वैभव पंडित, ऋचा मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गुरु रविदास महाराज के बताए समरसता, सामाजिक समानता और मानव सेवा के मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ2
- अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद *औरैया।* सहायल थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायल पुलिस सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। ग्राम थुलपिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम भैंसोडी की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और वाहनों की जांच में दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की निकलीं। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें ग्राम भैंसोडी में छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों बाइक भी बरामद कर लीं।पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में UP83 BB/8655 के संबंध में थाना जसराना, फिरोजाबाद में मुकदमा दर्ज है। UP80GQ1944 के संबंध में थाना एत्मादपुर, आगरा तथा UP82AU0982 के संबंध में थाना कोतवाली नगर, एटा में चोरी का मुकदमा दर्ज पाया गया है। शेष दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद मोटर साइकिलों को सस्ते दामों पर बेचकर रुपये कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह और लालू पुत्र अमर सिंह कुशवाह, दोनों निवासी ग्राम भैंसोडी, थाना सहायल,जनपद औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सहायल में मु0अ0सं0 122/26, धारा 317(2)/336(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा तीन चोरी के मामलों का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक शकील अहमद थाना सहायल मय हमराह शामिल रहे। अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद औरैया।सहायल थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायल पुलिस सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। ग्राम थुलपिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम भैंसोडी की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और वाहनों की जांच में दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की निकलीं। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें ग्राम भैंसोडी में छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों बाइक भी बरामद कर लीं।पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में UP83 BB/8655 के संबंध में थाना जसराना, फिरोजाबाद में मुकदमा दर्ज है। UP80GQ1944 के संबंध में थाना एत्मादपुर, आगरा तथा UP82AU0982 के संबंध में थाना कोतवाली नगर, एटा में चोरी का मुकदमा दर्ज पाया गया है। शेष दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद मोटर साइकिलों को सस्ते दामों पर बेचकर रुपये कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह और लालू पुत्र अमर सिंह कुशवाह, दोनों निवासी ग्राम भैंसोडी, थाना सहायल,जनपद औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सहायल में मु0अ0सं0 122/26, धारा 317(2)/336(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा तीन चोरी के मामलों का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक शकील अहमद थाना सहायल मय हमराह शामिल रहे।2
- अजीतमल क्षेत्रांर्गत भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण *आज दिनांक 04.08.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत जनपद के थाना कोतवाली औरैया व थाना अजीतमल क्षेत्रांर्गत भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधि0/कर्म0 को संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन से सतत संवाद एवं समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनपदवासियों से चेहल्लुम का पर्व शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधि0/कर्मचारी गण मौजूद रहे।*👇1
- नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी बनी मुसीबत, रोज लग रहा जाम; स्कूल वाहन भी फंसे औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बावजूद दोनों ओर पटरी का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल समय में देखने को मिल रही है। सेंट फ्रांसिस एकेडमी, आनेपुर के स्कूल वाहन जाम में फंस रहे हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क की पटरी न होने से दो बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरा निर्माण होने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की पटरी का निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पहले अधूरा निर्माण पूरा होगा या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) रोकी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल पटरी निर्माण पूरा कराने, गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पीडब्ल्यूडी इस मामले में कब संज्ञान लेकर अधूरे निर्माण को पूरा कराएगा।1
- औरैया-जालौन के यमुना पुल पर भारी जलभराव से हादसे का खतरा औरैया को जालौन से जोड़ने वाला यमुना नदी का पुल बदहाल हो गया है। बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण मंगलवार को पुल पर जलभराव हो गया, जिससे सड़क के गड्ढे छिपे रहते हैं। जर्जर सड़क और गड्ढों के बीच वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत और जलनिकासी की मांग की है, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है।1