logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन उझियानी (इटावा)। श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत उझियानी के पंचायत घर में कलश वंदन यात्रा एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरथना की पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष ने गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम, मानवता और जाति-पांति से ऊपर उठकर जीवन जीने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और समरसता की प्रेरणा देते हैं। गुरु रविदास महाराज का जीवन परिचय संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में हुआ माना जाता है। उनके पिता का नाम संतोक दास (रघु) और माता का नाम करमा देवी था। वे महान संत, समाज सुधारक, कवि और भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे। उन्होंने ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए मानव समानता का संदेश दिया। उनकी वाणी में प्रेम, भक्ति, करुणा और सामाजिक न्याय की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। उनके अनेक पद गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं, जो उनकी आध्यात्मिक महानता का प्रमाण हैं। गुरु रविदास महाराज का जीवन आज भी समाज को समरसता, सद्भाव और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी राजवर्धन सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष उदय नारायण कुशवाहा, जिला मंत्री आयुष राज, मंडल महामंत्री सुरेंद्र भदौरिया, नरेंद्र तिवारी, अरविंद्र, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की मीनाक्षी चौहान, राजकुमार कठेरिया, पूजा राठौर, महेश दुबे, सचिन तिवारी, पूनम जी, आनंद दुबे, सर्वेश बाजपेई, राहुल दुबे, विनय तिवारी, कमलेश कठेरिया,सतेन्द्र राजपूत, वैभव पंडित, ऋचा मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गुरु रविदास महाराज के बताए समरसता, सामाजिक समानता और मानव सेवा के मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ

4 hrs ago
user_Deepish gautam
Deepish gautam
Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन उझियानी (इटावा)। श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत उझियानी के पंचायत घर में कलश वंदन यात्रा एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरथना की पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष ने गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम, मानवता और जाति-पांति से ऊपर उठकर जीवन जीने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और समरसता की प्रेरणा देते हैं। गुरु रविदास महाराज का जीवन परिचय संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में हुआ माना जाता है। उनके पिता का नाम संतोक दास (रघु) और

0ec2b382-4c4b-4eea-bdef-4592e47fb251

माता का नाम करमा देवी था। वे महान संत, समाज सुधारक, कवि और भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे। उन्होंने ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए मानव समानता का संदेश दिया। उनकी वाणी में प्रेम, भक्ति, करुणा और सामाजिक न्याय की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। उनके अनेक पद गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं, जो उनकी आध्यात्मिक महानता का प्रमाण हैं। गुरु रविदास महाराज का जीवन आज भी समाज को समरसता, सद्भाव और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी राजवर्धन सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष उदय नारायण कुशवाहा, जिला मंत्री आयुष राज, मंडल महामंत्री सुरेंद्र भदौरिया, नरेंद्र तिवारी, अरविंद्र, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की मीनाक्षी चौहान, राजकुमार कठेरिया, पूजा राठौर, महेश दुबे, सचिन तिवारी, पूनम जी, आनंद दुबे, सर्वेश बाजपेई, राहुल दुबे, विनय तिवारी, कमलेश कठेरिया,सतेन्द्र राजपूत, वैभव पंडित, ऋचा मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गुरु रविदास महाराज के बताए समरसता, सामाजिक समानता और मानव सेवा के मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी बनी मुसीबत, रोज लग रहा जाम; स्कूल वाहन भी फंसे औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बावजूद दोनों ओर पटरी का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल समय में देखने को मिल रही है। सेंट फ्रांसिस एकेडमी, आनेपुर के स्कूल वाहन जाम में फंस रहे हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क की पटरी न होने से दो बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरा निर्माण होने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की पटरी का निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पहले अधूरा निर्माण पूरा होगा या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) रोकी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल पटरी निर्माण पूरा कराने, गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पीडब्ल्यूडी इस मामले में कब संज्ञान लेकर अधूरे निर्माण को पूरा कराएगा।
    1
    नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी बनी मुसीबत, रोज लग रहा जाम; स्कूल वाहन भी फंसे
औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बावजूद दोनों ओर पटरी का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूल समय में देखने को मिल रही है। सेंट फ्रांसिस एकेडमी, आनेपुर के स्कूल वाहन जाम में फंस रहे हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क की पटरी न होने से दो बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरा निर्माण होने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की पटरी का निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पहले अधूरा निर्माण पूरा होगा या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) रोकी जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल पटरी निर्माण पूरा कराने, गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पीडब्ल्यूडी इस मामले में कब संज्ञान लेकर अधूरे निर्माण को पूरा कराएगा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू 14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
    1
    सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन

जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • खाद की पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, सुबह 4 बजे से लगी कतार,धक्का-मुक्की के बीच मिली पर्ची भिंड। कृषि मंडी में खाद लेने से पहले पर्ची कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहे लेकिन उनकी पर्ची करीब 5 घंटे बाद कट सकी। इस दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।किसानों ने बताया कि खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका कहना था कि खाद कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे कोई जरूरत से ज्यादा खरीदकर रख लेगा। इसके बावजूद टोकन व्यवस्था के कारण उन्हें सुबह से परेशान होना पड़ रहा है।लाइन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी नजर आईं। कई बुजुर्ग महिला किसान भीड़ के बीच धक्का-मुक्की सहते हुए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। घर का कामकाज छोड़कर खाद की पर्ची कटवाने पहुंचीं इन महिलाओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि टोकन वितरण और खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए तथा पर्याप्त काउंटर लगाए जाएं तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाकर लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत दिलाई जाए।
    1
    खाद की पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, सुबह 4 बजे से लगी कतार,धक्का-मुक्की के बीच मिली पर्ची 
भिंड। कृषि मंडी में खाद लेने से पहले पर्ची कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहे लेकिन उनकी पर्ची करीब 5 घंटे बाद कट सकी। इस दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।किसानों ने बताया कि खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका कहना था कि खाद कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे कोई जरूरत से ज्यादा खरीदकर रख लेगा। इसके बावजूद टोकन व्यवस्था के कारण उन्हें सुबह से परेशान होना पड़ रहा है।लाइन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी नजर आईं। कई बुजुर्ग महिला किसान भीड़ के बीच धक्का-मुक्की सहते हुए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। घर का कामकाज छोड़कर खाद की पर्ची कटवाने पहुंचीं इन महिलाओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि टोकन वितरण और खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए तथा पर्याप्त काउंटर लगाए जाएं तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाकर लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत दिलाई जाए।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बारिश में व्हीलचेयर न मिलने से दिव्यांग महिला की बढ़ी मुश्किलें, डीएम से लगाई गुहार औरैया। जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पूर्ण रूप से दिव्यांग महिला अनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ फरियाद लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिली। इसके चलते बारिश और बूंदाबांदी के बीच उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़िता अनीता देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। वह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण भीख मांगकर करने को मजबूर हैं। न्याय और सहायता की उम्मीद लेकर वह जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। बारिश के दौरान कर्मचारियों के सहारे अनीता देवी किसी तरह मुख्यालय से बाहर निकलीं। इस दौरान वह भीग गईं और भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई। बाद में अनीता देवी की मुलाकात जिलाधिकारी बृजेश कुमार से हुई। उन्होंने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए मामले की जांच कराने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद जिला मुख्यालय में दिव्यांग फरियादियों के लिए व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध न होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपनी शिकायत लेकर आने पर इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    1
    बारिश में व्हीलचेयर न मिलने से दिव्यांग महिला की बढ़ी मुश्किलें, डीएम से लगाई गुहार
औरैया। जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पूर्ण रूप से दिव्यांग महिला अनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ फरियाद लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिली। इसके चलते बारिश और बूंदाबांदी के बीच उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पीड़िता अनीता देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। वह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण भीख मांगकर करने को मजबूर हैं। न्याय और सहायता की उम्मीद लेकर वह जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।
बारिश के दौरान कर्मचारियों के सहारे अनीता देवी किसी तरह मुख्यालय से बाहर निकलीं। इस दौरान वह भीग गईं और भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई।
बाद में अनीता देवी की मुलाकात जिलाधिकारी बृजेश कुमार से हुई। उन्होंने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए मामले की जांच कराने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस घटना के बाद जिला मुख्यालय में दिव्यांग फरियादियों के लिए व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध न होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपनी शिकायत लेकर आने पर इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। स्कूल वाहनों के फंसने से सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे स्कूल। पटरी न बनने से वाहनों की डबल क्रॉसिंग में हादसे का बढ़ रहा खतरा। पटरी निर्माण अधूरा होने के बावजूद संबंधित फर्म को भुगतान किए जाने पर उठे सवाल। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई। सवाल यह भी कि पहले पटरी बनेगी या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) फंसेगी। आखिर पीडब्ल्यूडी कब करेगा कार्रवाई और अधूरा निर्माण कब होगा पूरा?
    1
    जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम।
औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम।
स्कूल वाहनों के फंसने से सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे स्कूल।  पटरी न बनने से वाहनों की डबल क्रॉसिंग में हादसे का बढ़ रहा  खतरा। पटरी निर्माण अधूरा होने के बावजूद संबंधित फर्म को भुगतान किए जाने पर उठे सवाल।
स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई। सवाल यह भी कि पहले पटरी बनेगी या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) फंसेगी।
आखिर पीडब्ल्यूडी कब करेगा कार्रवाई और अधूरा निर्माण कब होगा पूरा?
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है 👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है
    1
    👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है
👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है
    user_VIKAS RAWAT
    VIKAS RAWAT
    Lawyer Etawah, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.