Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू 14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
M. Janib -Jaswant Nagar
सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू 14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खाद की पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, सुबह 4 बजे से लगी कतार,धक्का-मुक्की के बीच मिली पर्ची भिंड। कृषि मंडी में खाद लेने से पहले पर्ची कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहे लेकिन उनकी पर्ची करीब 5 घंटे बाद कट सकी। इस दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।किसानों ने बताया कि खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका कहना था कि खाद कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे कोई जरूरत से ज्यादा खरीदकर रख लेगा। इसके बावजूद टोकन व्यवस्था के कारण उन्हें सुबह से परेशान होना पड़ रहा है।लाइन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी नजर आईं। कई बुजुर्ग महिला किसान भीड़ के बीच धक्का-मुक्की सहते हुए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। घर का कामकाज छोड़कर खाद की पर्ची कटवाने पहुंचीं इन महिलाओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि टोकन वितरण और खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए तथा पर्याप्त काउंटर लगाए जाएं तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाकर लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत दिलाई जाए।1
- आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी। तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी से बरामद हुआ ट्रॉली बैग। आगरा ब्रेकिंग आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी। तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी से बरामद हुआ ट्रॉली बैग। चेन्नई से नई दिल्ली जा रही थी तमिलनाडु एक्सप्रेस। 139 हेल्पलाइन पर सूचना मिलने के बाद मचा हड़कंप। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। ट्रॉली बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस। आशंका, ट्रॉली बैग चेन्नई से ही ट्रेन में रखा गया। घटना की हर पहलू से जांच कर रही जीआरपी और आरपीएफ। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की घटना से यात्रियों में दहशत। बाइट राजेश दीक्षित सीओ जीआरपी3
- श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन उझियानी (इटावा)। श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत उझियानी के पंचायत घर में कलश वंदन यात्रा एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरथना की पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष ने गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम, मानवता और जाति-पांति से ऊपर उठकर जीवन जीने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और समरसता की प्रेरणा देते हैं। गुरु रविदास महाराज का जीवन परिचय संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में हुआ माना जाता है। उनके पिता का नाम संतोक दास (रघु) और माता का नाम करमा देवी था। वे महान संत, समाज सुधारक, कवि और भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे। उन्होंने ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए मानव समानता का संदेश दिया। उनकी वाणी में प्रेम, भक्ति, करुणा और सामाजिक न्याय की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। उनके अनेक पद गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं, जो उनकी आध्यात्मिक महानता का प्रमाण हैं। गुरु रविदास महाराज का जीवन आज भी समाज को समरसता, सद्भाव और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी राजवर्धन सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष उदय नारायण कुशवाहा, जिला मंत्री आयुष राज, मंडल महामंत्री सुरेंद्र भदौरिया, नरेंद्र तिवारी, अरविंद्र, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की मीनाक्षी चौहान, राजकुमार कठेरिया, पूजा राठौर, महेश दुबे, सचिन तिवारी, पूनम जी, आनंद दुबे, सर्वेश बाजपेई, राहुल दुबे, विनय तिवारी, कमलेश कठेरिया,सतेन्द्र राजपूत, वैभव पंडित, ऋचा मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गुरु रविदास महाराज के बताए समरसता, सामाजिक समानता और मानव सेवा के मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ2
- जाने माने दंदरौआ सरकार डॉक्टर हनुमान के मंदिर में भी भरा पानी सुबह से बरसा पानी जिसके कारण मंदिर परिसर में भरगया पानी जाने माने दंदरौआ सरकार डॉक्टर हनुमान के मंदिर में भी भरा पानी सुबह से बरसा पानी जिसके कारण मंदिर परिसर में भरगया पानी2
- लगातार बारिश से फरेरा गांव जलमग्न, घरों व सचिवालय तक पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप बाह तहसील की ग्राम पंचायत फरेरा में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव की गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी कई घरों और ग्राम सचिवालय तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियां चोक हैं ओर उनकी चौड़ाई कम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गांव का तालाब भी पूरी तरह भर चुका है, जिससे अब बारिश का पानी घरों में घुसने लगा है। शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- 👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है 👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है1