logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाद की पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, सुबह 4 बजे से लगी कतार,धक्का-मुक्की के बीच मिली पर्ची भिंड। कृषि मंडी में खाद लेने से पहले पर्ची कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहे लेकिन उनकी पर्ची करीब 5 घंटे बाद कट सकी। इस दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।किसानों ने बताया कि खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका कहना था कि खाद कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे कोई जरूरत से ज्यादा खरीदकर रख लेगा। इसके बावजूद टोकन व्यवस्था के कारण उन्हें सुबह से परेशान होना पड़ रहा है।लाइन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी नजर आईं। कई बुजुर्ग महिला किसान भीड़ के बीच धक्का-मुक्की सहते हुए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। घर का कामकाज छोड़कर खाद की पर्ची कटवाने पहुंचीं इन महिलाओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि टोकन वितरण और खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए तथा पर्याप्त काउंटर लगाए जाएं तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाकर लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत दिलाई जाए।

2 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

खाद की पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, सुबह 4 बजे से लगी कतार,धक्का-मुक्की के बीच मिली पर्ची भिंड। कृषि मंडी में खाद लेने से पहले पर्ची कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहे लेकिन उनकी पर्ची करीब 5 घंटे बाद कट सकी। इस दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।किसानों ने बताया कि खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका कहना था कि खाद कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे कोई जरूरत से ज्यादा खरीदकर रख लेगा। इसके बावजूद टोकन व्यवस्था के कारण उन्हें सुबह से परेशान होना पड़ रहा है।लाइन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी नजर आईं। कई बुजुर्ग महिला किसान भीड़ के बीच धक्का-मुक्की सहते हुए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। घर का कामकाज छोड़कर खाद की पर्ची कटवाने पहुंचीं इन महिलाओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि टोकन वितरण और खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए तथा पर्याप्त काउंटर लगाए जाएं तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाकर लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत दिलाई जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सीएमओ गायब, कर्मचारी नदारद... नगर पालिका में ठप पड़े काम,पार्षदों ने दफ्तर में दिया धरना भिंड। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव, टूटी सड़कों और नगर पालिका में अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ बुधवार को नगर पालिका परिसर में पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। कई पार्षदों ने धरना देकर प्रभारी सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि नगर पालिका में न तो प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से बैठते हैं और न ही कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचते हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है।लोगों के जरूरी काम महीनों से अटके पड़े हैं।वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दीपक शर्मा ने कहा कि एक माह पहले नियमित सीएमओ के तबादले के बाद एडीएम राजेंद्र बी. नाड़िया को प्रभारी सीएमओ का दायित्व सौंपा गया था लेकिन वे नगर पालिका कार्यालय नहीं आते हैं। इससे लोगों के नामांतरण, प्रमाण-पत्र, निर्माण अनुमति सहित कई विभागीय जरूरी कार्य लंबित हैं। उन्होंने कहा कि बिना जिम्मेदार अधिकारी के नगर पालिका भगवान भरोसे चल रही है। वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद मनीष पुरोहित ने कहा कि अग्रवाल कॉलोनी समेत शहर के कई निचले इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है लेकिन नगर पालिका का कोई अधिकारी मौके पर निरीक्षण तक नहीं करता। शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और चोक नालियों के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आम नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ता है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पार्षदों का कहना था कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है।पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं हुआ और प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही शासन से मांग की गई कि नगर पालिका भिंड में जल्द स्थायी सीएमओ की नियुक्ति की जाए ताकि शहर की व्यवस्थाएं सुधरें और जनता के लंबित कार्य समय पर पूरे हो सकें।इस मौके पर रामऔतार गोयल,रामहेत शाक्य,राघवेंद्र गोस्वामी,छोटेनरवरिया,मनोज अग्रवाल,सुखदिन शाक्य सहित पार्षद मौजूद रहे
    1
    सीएमओ गायब, कर्मचारी नदारद... नगर पालिका में ठप पड़े काम,पार्षदों ने दफ्तर में दिया धरना
भिंड। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था,
जलभराव, टूटी सड़कों और नगर पालिका में अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ बुधवार को नगर पालिका परिसर में पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। कई पार्षदों ने धरना देकर प्रभारी सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि नगर पालिका में न तो प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से बैठते हैं और न ही कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचते हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है।लोगों के जरूरी काम महीनों से अटके पड़े हैं।वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दीपक शर्मा ने कहा कि एक माह पहले नियमित सीएमओ के तबादले के बाद एडीएम राजेंद्र बी. नाड़िया को प्रभारी सीएमओ का दायित्व सौंपा गया था लेकिन वे नगर पालिका कार्यालय नहीं आते हैं। इससे लोगों के नामांतरण, प्रमाण-पत्र, निर्माण अनुमति सहित कई विभागीय जरूरी कार्य लंबित हैं। उन्होंने कहा कि बिना जिम्मेदार अधिकारी के नगर पालिका भगवान भरोसे चल रही है।
वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद मनीष पुरोहित ने कहा कि अग्रवाल कॉलोनी समेत शहर के कई निचले इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है लेकिन नगर पालिका का कोई अधिकारी मौके पर निरीक्षण तक नहीं करता। शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और चोक नालियों के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आम नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ता है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पार्षदों का कहना था कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है।पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं हुआ और प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही शासन से मांग की गई कि नगर पालिका भिंड में जल्द स्थायी सीएमओ की नियुक्ति की जाए ताकि शहर की व्यवस्थाएं सुधरें और जनता के लंबित कार्य समय पर पूरे हो सकें।इस मौके पर रामऔतार गोयल,रामहेत शाक्य,राघवेंद्र गोस्वामी,छोटेनरवरिया,मनोज अग्रवाल,सुखदिन शाक्य सहित पार्षद मौजूद रहे
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • बारिश में टूटा नीम का विशाल पेड़, बाह हाईवे पर लंबा जाम बाह में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज बारिश के दौरान ब्लॉक कार्यालय के सामने हाईवे किनारे खड़ा विशाल नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया गया।
    1
    बारिश में टूटा नीम का विशाल पेड़, बाह हाईवे पर लंबा जाम
बाह में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज बारिश के दौरान ब्लॉक कार्यालय के सामने हाईवे किनारे खड़ा विशाल नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया गया।
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • 👉 मामला भ्रस्टाचार का है ,राज्य सरकार मामले को संज्ञान में ले. 👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है
    1
    👉  मामला भ्रस्टाचार का है ,राज्य सरकार मामले को संज्ञान में ले.
👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है
    user_VIKAS RAWAT
    VIKAS RAWAT
    Lawyer Etawah, Uttar Pradesh•
    51 min ago
  • सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू 14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
    1
    सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन

जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • *प्लास्टिक के नोट अप्रैल-मई 2027 में आएंगे:* RBI गवर्नर बोले- कम मूल्य वाले नोटों से शुरुआत होगी, ये 30 साल तक चलेंगे
    1
    *प्लास्टिक के नोट अप्रैल-मई 2027 में आएंगे:* RBI गवर्नर बोले- कम मूल्य वाले नोटों से शुरुआत होगी, ये 30 साल तक चलेंगे
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खाद की पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, सुबह 4 बजे से लगी कतार,धक्का-मुक्की के बीच मिली पर्ची भिंड। कृषि मंडी में खाद लेने से पहले पर्ची कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहे लेकिन उनकी पर्ची करीब 5 घंटे बाद कट सकी। इस दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।किसानों ने बताया कि खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका कहना था कि खाद कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे कोई जरूरत से ज्यादा खरीदकर रख लेगा। इसके बावजूद टोकन व्यवस्था के कारण उन्हें सुबह से परेशान होना पड़ रहा है।लाइन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी नजर आईं। कई बुजुर्ग महिला किसान भीड़ के बीच धक्का-मुक्की सहते हुए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। घर का कामकाज छोड़कर खाद की पर्ची कटवाने पहुंचीं इन महिलाओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि टोकन वितरण और खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए तथा पर्याप्त काउंटर लगाए जाएं तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाकर लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत दिलाई जाए।
    1
    खाद की पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, सुबह 4 बजे से लगी कतार,धक्का-मुक्की के बीच मिली पर्ची 
भिंड। कृषि मंडी में खाद लेने से पहले पर्ची कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहे लेकिन उनकी पर्ची करीब 5 घंटे बाद कट सकी। इस दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।किसानों ने बताया कि खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका कहना था कि खाद कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे कोई जरूरत से ज्यादा खरीदकर रख लेगा। इसके बावजूद टोकन व्यवस्था के कारण उन्हें सुबह से परेशान होना पड़ रहा है।लाइन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी नजर आईं। कई बुजुर्ग महिला किसान भीड़ के बीच धक्का-मुक्की सहते हुए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। घर का कामकाज छोड़कर खाद की पर्ची कटवाने पहुंचीं इन महिलाओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि टोकन वितरण और खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए तथा पर्याप्त काउंटर लगाए जाएं तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाकर लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत दिलाई जाए।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भिंड ब्रेकिंग* *फोन पर बुलाकर रची साजिश,* *पिस्टल के दम* *पर दिनभर* *बंधक बनाकर गाड़ी में घुमाया बड़ी बेहरेहमी के साथ पीटा’* *भिंड ब्रेकिंग* *फोन पर बुलाकर रची साजिश,* *पिस्टल के दम* *पर दिनभर* *बंधक बनाकर गाड़ी में घुमाया बड़ी बेहरेहमी के साथ पीटा’* _लहार क्षेत्र के मछंड सोसाइटी सचिव विनोद सिंह राजावत का अपहरण | मास्टरमाइंड ने 4 साथियों संग रची साजिश, बेहोशी की हालत में फेंका_
    3
    भिंड ब्रेकिंग*
  
*फोन पर बुलाकर रची साजिश,*

*पिस्टल के दम*
 *पर दिनभर* *बंधक बनाकर गाड़ी में घुमाया बड़ी बेहरेहमी के साथ पीटा’*  
*भिंड ब्रेकिंग*
*फोन पर बुलाकर रची साजिश,*
*पिस्टल के दम*
*पर दिनभर* *बंधक बनाकर गाड़ी में घुमाया बड़ी बेहरेहमी के साथ पीटा’*  
_लहार क्षेत्र के मछंड  सोसाइटी सचिव विनोद सिंह राजावत का अपहरण | मास्टरमाइंड ने 4 साथियों संग रची साजिश, बेहोशी की हालत में फेंका_
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.