Shuru
Apke Nagar Ki App…
*प्लास्टिक के नोट अप्रैल-मई 2027 में आएंगे:* RBI गवर्नर बोले- कम मूल्य वाले नोटों से शुरुआत होगी, ये 30 साल तक चलेंगे
Ankur Tripathi
*प्लास्टिक के नोट अप्रैल-मई 2027 में आएंगे:* RBI गवर्नर बोले- कम मूल्य वाले नोटों से शुरुआत होगी, ये 30 साल तक चलेंगे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *प्लास्टिक के नोट अप्रैल-मई 2027 में आएंगे:* RBI गवर्नर बोले- कम मूल्य वाले नोटों से शुरुआत होगी, ये 30 साल तक चलेंगे1
- 👉 मामला भ्रस्टाचार का है ,राज्य सरकार मामले को संज्ञान में ले. 👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है1
- बाइक चोरी और तमंचा सहित एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार कर भेजा जेल बकेवर थाना पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। गत रात्रि एक अभियुक्त को बिजौली के निकट चोरी की मोटरसाइकिल ,अवैध तमंचा व कारतूसों सहित किया गिरफ्तार। तेजतर्रार थाना प्रभारी विपिन मलिक के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप। जहां एक दिवस पूर्व तीन बदमाशों को चोरी का सामान व एक इको कार सहित महेवा अछल्दा मार्ग पर किया था गिरफ्तार। वही मंगलवार की रात्रि थाना प्रभारी के नेतृत्व में चोरी की बाइक ,अवैध तमंचा सहित हुआ अपराधी गिरफ्तार। आम जनता ने की थाना प्रभारी के अपराधियों के खिलाफ अभियान की प्रशंसा।1
- योग और प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन का संदेश, 200 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से बुधवार को शहर के प्रेमा देवी जूनियर हाई स्कूल, ठठराई मोहल्ला में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) गौरव पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने करीब 200 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मौसम परिवर्तन के दौरान होने वाली सामान्य बीमारियों जैसे जुकाम, खांसी और बुखार से बचाव के प्राकृतिक उपायों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि संतुलित दिनचर्या, उचित खान-पान, नियमित योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से बिना अनावश्यक खर्च के स्वस्थ रहा जा सकता है। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को गलत खान-पान और अव्यवस्थित जीवनशैली से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी दैनिक जीवन में योग और प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर स्वयं को स्वस्थ रखने के सरल उपाय बताए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।1
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विषय में S D O आकाश गुप्ता जी ने दी खास जानकारी1
- सीएमओ गायब, कर्मचारी नदारद... नगर पालिका में ठप पड़े काम,पार्षदों ने दफ्तर में दिया धरना भिंड। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव, टूटी सड़कों और नगर पालिका में अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ बुधवार को नगर पालिका परिसर में पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। कई पार्षदों ने धरना देकर प्रभारी सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि नगर पालिका में न तो प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से बैठते हैं और न ही कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचते हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है।लोगों के जरूरी काम महीनों से अटके पड़े हैं।वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दीपक शर्मा ने कहा कि एक माह पहले नियमित सीएमओ के तबादले के बाद एडीएम राजेंद्र बी. नाड़िया को प्रभारी सीएमओ का दायित्व सौंपा गया था लेकिन वे नगर पालिका कार्यालय नहीं आते हैं। इससे लोगों के नामांतरण, प्रमाण-पत्र, निर्माण अनुमति सहित कई विभागीय जरूरी कार्य लंबित हैं। उन्होंने कहा कि बिना जिम्मेदार अधिकारी के नगर पालिका भगवान भरोसे चल रही है। वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद मनीष पुरोहित ने कहा कि अग्रवाल कॉलोनी समेत शहर के कई निचले इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है लेकिन नगर पालिका का कोई अधिकारी मौके पर निरीक्षण तक नहीं करता। शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और चोक नालियों के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आम नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ता है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पार्षदों का कहना था कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है।पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं हुआ और प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही शासन से मांग की गई कि नगर पालिका भिंड में जल्द स्थायी सीएमओ की नियुक्ति की जाए ताकि शहर की व्यवस्थाएं सुधरें और जनता के लंबित कार्य समय पर पूरे हो सकें।इस मौके पर रामऔतार गोयल,रामहेत शाक्य,राघवेंद्र गोस्वामी,छोटेनरवरिया,मनोज अग्रवाल,सुखदिन शाक्य सहित पार्षद मौजूद रहे1
- सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू 14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।1
- नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी बनी मुसीबत, रोज लग रहा जाम; स्कूल वाहन भी फंसे औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की अधूरी पटरी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बावजूद दोनों ओर पटरी का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल समय में देखने को मिल रही है। सेंट फ्रांसिस एकेडमी, आनेपुर के स्कूल वाहन जाम में फंस रहे हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क की पटरी न होने से दो बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरा निर्माण होने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की पटरी का निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पहले अधूरा निर्माण पूरा होगा या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) रोकी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल पटरी निर्माण पूरा कराने, गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पीडब्ल्यूडी इस मामले में कब संज्ञान लेकर अधूरे निर्माण को पूरा कराएगा।1