logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी है। उसके परिजनों ने थाना चकरभाठा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकरभाठा पुलिस से शुक्रवार रात 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र निवासी एक 39 वर्षीय पिता अपने बहनोई के साथ शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे थाने पहुंचे और अपनी 18 वर्षीय बेटी की मौखिक गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि बेटी 25 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे घर से बिलासपुर कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लापता युवती की कद 5 फीट है, रंग गोरा, चेहरा गोल और बाल काले हैं। वह नीले रंग की टॉप और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। वह बिलासपुर कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और छत्तीसगढ़ी व हिंदी भाषा बोलती है। सूचक की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर पतासाजी शुरू कर दी है और गुम इंसान कायमी की सूचना सभी थाना व चौकी प्रभारियों को डीसीआरबी के माध्यम से भेजी गई है। युवती के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद लापता होने से आशंका जताई जा रही है कि वह शायद किसी लड़के के साथ भाग गई हो, क्योंकि बालिक होने के नाते उसे कानूनी तौर पर अपने जीवन के निर्णय लेने और जीवन साथी चुनने का अधिकार प्राप्त है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि इस उम्र में जिन लड़कियों ने भी भागकर प्रेम विवाह किया है, उनके रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं टिकते, क्योंकि इस उम्र में लड़के-लड़कियों में सही निर्णय लेने की क्षमता पूर्ण रूप से विकसित नहीं होती, जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी की थी, उसे कॉलेज में दाखिला कराया, मोबाइल दिया, नए कपड़े खरीदे और हर दिन कॉलेज जाने के लिए पैसे भी दिया करते थे, उन्हें अपनी बेटी पर पूरा विश्वास था।

20 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
20 hrs ago

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी है। उसके परिजनों ने थाना चकरभाठा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकरभाठा पुलिस से शुक्रवार रात 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र निवासी एक 39 वर्षीय पिता अपने बहनोई के साथ शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे थाने पहुंचे और अपनी 18 वर्षीय बेटी की मौखिक गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि बेटी 25 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे घर से बिलासपुर कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लापता युवती की कद 5 फीट है, रंग गोरा, चेहरा गोल और बाल काले हैं। वह नीले रंग की टॉप और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। वह बिलासपुर कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और छत्तीसगढ़ी व हिंदी भाषा बोलती है। सूचक की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर पतासाजी शुरू कर दी है और गुम इंसान कायमी की सूचना सभी थाना व चौकी प्रभारियों को डीसीआरबी के माध्यम से भेजी गई है। युवती के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद लापता होने से आशंका जताई जा रही है कि वह शायद किसी लड़के के साथ भाग गई हो, क्योंकि बालिक होने के नाते उसे कानूनी तौर पर अपने जीवन के निर्णय लेने और जीवन साथी चुनने का अधिकार प्राप्त है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि इस उम्र में जिन लड़कियों ने भी भागकर प्रेम विवाह किया है, उनके रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं टिकते, क्योंकि इस उम्र में लड़के-लड़कियों में सही निर्णय लेने की क्षमता पूर्ण रूप से विकसित नहीं होती, जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी की थी, उसे कॉलेज में दाखिला कराया, मोबाइल दिया, नए कपड़े खरीदे और हर दिन कॉलेज जाने के लिए पैसे भी दिया करते थे, उन्हें अपनी बेटी पर पूरा विश्वास था।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फ्लोरा मैक्स चिटफंड कंपनी द्वारा की गई 49.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा उर्फ बल्लू शामिल हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2024 में थाना धरमजयगढ़ में दर्ज किया गया था। कंपनी के संचालकों ने 165 ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार, अधिक मुनाफा कमाने और बैंक ऋण दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। प्रत्येक महिला से 30-30 हजार रुपये का निवेश कराया गया और उनके नाम पर बैंक से ऋण भी दिलवाया गया। हालांकि, कंपनी के संचालकों ने व्यवसाय से होने वाली आय पर कब्जा कर लिया और महिलाओं को प्रतिमाह 2,700 रुपये देने का अपना वादा पूरा नहीं किया, जिसके चलते महिलाएं बैंक ऋण के बोझ तले दब गईं। जांच में सामने आया कि कंपनी के संचालकों और अधिकारियों ने धरमजयगढ़ क्षेत्र के चैनपुर, सिथरा, जबगा और जमाबीरा गांव की कुल 165 महिलाओं से लगभग 49.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में थाना धरमजयगढ़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ निक्षेपकों का संरक्षण अधिनियम और ईनामी चिट एवं धन परिचालन स्कीम (प्रतिबंध) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पहले कंपनी की एजेंट मंजू चौहान सहित कुछ अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह, राजू सिंह और गुड़िया देवी को अन्य संबंधित प्रकरणों में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस तब से ही फरार चल रहे श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा की लगातार तलाश कर रही थी। ऑपरेशन क्लीन हंट के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्याम सिंह राजपूत को जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा से और बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को खरसिया क्षेत्र से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराधों और फरार आरोपियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आम जनता की मेहनत की कमाई हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फ्लोरा मैक्स चिटफंड कंपनी द्वारा की गई 49.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा उर्फ बल्लू शामिल हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2024 में थाना धरमजयगढ़ में दर्ज किया गया था। कंपनी के संचालकों ने 165 ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार, अधिक मुनाफा कमाने और बैंक ऋण दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। प्रत्येक महिला से 30-30 हजार रुपये का निवेश कराया गया और उनके नाम पर बैंक से ऋण भी दिलवाया गया। हालांकि, कंपनी के संचालकों ने व्यवसाय से होने वाली आय पर कब्जा कर लिया और महिलाओं को प्रतिमाह 2,700 रुपये देने का अपना वादा पूरा नहीं किया, जिसके चलते महिलाएं बैंक ऋण के बोझ तले दब गईं। जांच में सामने आया कि कंपनी के संचालकों और अधिकारियों ने धरमजयगढ़ क्षेत्र के चैनपुर, सिथरा, जबगा और जमाबीरा गांव की कुल 165 महिलाओं से लगभग 49.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में थाना धरमजयगढ़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ निक्षेपकों का संरक्षण अधिनियम और ईनामी चिट एवं धन परिचालन स्कीम (प्रतिबंध) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पहले कंपनी की एजेंट मंजू चौहान सहित कुछ अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह, राजू सिंह और गुड़िया देवी को अन्य संबंधित प्रकरणों में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस तब से ही फरार चल रहे श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा की लगातार तलाश कर रही थी।

ऑपरेशन क्लीन हंट के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्याम सिंह राजपूत को जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा से और बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को खरसिया क्षेत्र से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराधों और फरार आरोपियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आम जनता की मेहनत की कमाई हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बलौदाबाजार जिले में शनिवार को खाद्य प्रसंस्करण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फूड पैकेजिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के प्रमुख व्यापारियों, नवोदित उद्यमियों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने खाद्य प्रसंस्करण एवं आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग से उत्पादों की गुणवत्ता, बाजार में पहचान और बिक्री की संभावनाएँ कई गुना बढ़ जाती हैं। साथ ही, युवाओं से इस क्षेत्र में उपलब्ध स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। इस अवसर पर अभिलाष दास, डॉ. अनिमेष नेम और मनोरमा इंडस्ट्री के संचालक पाल ने प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग की आधुनिक तकनीकों, गुणवत्ता मानकों और व्यवसाय की संभावनाओं पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों तथा सफल व्यवसाय संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण आधुनिक फूड पैकेजिंग मशीनों का लाइव डेमो रहा। विशेषज्ञों ने मशीनों के संचालन, पैकेजिंग प्रक्रिया और उनकी कार्यक्षमता का व्यावहारिक प्रदर्शन किया, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नए उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में सफल व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
    1
    बलौदाबाजार जिले में शनिवार को खाद्य प्रसंस्करण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फूड पैकेजिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के प्रमुख व्यापारियों, नवोदित उद्यमियों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने खाद्य प्रसंस्करण एवं आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग से उत्पादों की गुणवत्ता, बाजार में पहचान और बिक्री की संभावनाएँ कई गुना बढ़ जाती हैं। साथ ही, युवाओं से इस क्षेत्र में उपलब्ध स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। इस अवसर पर अभिलाष दास, डॉ. अनिमेष नेम और मनोरमा इंडस्ट्री के संचालक पाल ने प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग की आधुनिक तकनीकों, गुणवत्ता मानकों और व्यवसाय की संभावनाओं पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों तथा सफल व्यवसाय संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला का मुख्य आकर्षण आधुनिक फूड पैकेजिंग मशीनों का लाइव डेमो रहा। विशेषज्ञों ने मशीनों के संचालन, पैकेजिंग प्रक्रिया और उनकी कार्यक्षमता का व्यावहारिक प्रदर्शन किया, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नए उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में सफल व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में गौण खनिज नियमों में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब अवैध खनन पर पहले से कहीं अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इन नए नियमों के माध्यम से एक कड़ा संदेश दिया है कि अवैध खनन अब आसान नहीं होगा। यह कदम खनन माफियाओं पर सरकार के एक बड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें अवैध उत्खनन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
    1
    छत्तीसगढ़ में गौण खनिज नियमों में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब अवैध खनन पर पहले से कहीं अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इन नए नियमों के माध्यम से एक कड़ा संदेश दिया है कि अवैध खनन अब आसान नहीं होगा। यह कदम खनन माफियाओं पर सरकार के एक बड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें अवैध उत्खनन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • कोरबा जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ ऊंचाई से गिरने के कारण एक श्रमिक की मौत हो गई।
    1
    कोरबा जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ ऊंचाई से गिरने के कारण एक श्रमिक की मौत हो गई।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • खरोरा में बलौदाबाजार बायपास रोड स्थित एम.आर.एम. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरू किया है। इस भव्य आयोजन के पहले ही दिन अस्पताल परिसर में कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक उत्सव का शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति और अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। इसके उपरांत, व्यासपीठ से प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पं. लहरेश्वरानंद महाराज (सिमगा वाले) ने श्रीराम कथा का वाचन किया। प्रथम दिन उन्होंने श्रीराम अवतार और उनकी बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन ने सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है। इसके तहत दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा क्षेत्रवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया जा रहा है। यह त्रिदिवसीय आयोजन 25 से 27 जून तक चलेगा, जिसमें श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव, लंका विजय और रामराज्य के प्रसंगों का भी वाचन किया जाएगा। डॉ. नम्रता सिरमौर सहित समस्त अस्पताल प्रबंधन और सिरमौर परिवार इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दे रहा है।
    3
    खरोरा में बलौदाबाजार बायपास रोड स्थित एम.आर.एम. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरू किया है। इस भव्य आयोजन के पहले ही दिन अस्पताल परिसर में कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

इस धार्मिक उत्सव का शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति और अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। इसके उपरांत, व्यासपीठ से प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पं. लहरेश्वरानंद महाराज (सिमगा वाले) ने श्रीराम कथा का वाचन किया। प्रथम दिन उन्होंने श्रीराम अवतार और उनकी बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

धार्मिक आयोजन के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन ने सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है। इसके तहत दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा क्षेत्रवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया जा रहा है। यह त्रिदिवसीय आयोजन 25 से 27 जून तक चलेगा, जिसमें श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव, लंका विजय और रामराज्य के प्रसंगों का भी वाचन किया जाएगा। डॉ. नम्रता सिरमौर सहित समस्त अस्पताल प्रबंधन और सिरमौर परिवार इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दे रहा है।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर खास खबर सामने आई है, जिसमें दोस्ती के बहाने लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने की जानकारी दी गई है।
    1
    इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर खास खबर सामने आई है, जिसमें दोस्ती के बहाने लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने की जानकारी दी गई है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • बिलासपुर। सीपत पुलिस और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.88 किलोग्राम चांदी के जेवर, 13.30 ग्राम सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित करीब 6.80 लाख रुपये की कुल संपत्ति बरामद की है। यह चोरी 20 फरवरी 2026 की शाम को हुई थी। पुलिस के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब रमेश ज्वेलर्स के संचालक विभूति विनय सोनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से दो बैगों में रखे सोने-चांदी के जेवरों और एक लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले से तैयार एक मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. और थाना सीपत की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम खम्हरिया, आसपास के क्षेत्रों और बलौदा शहर में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर लगातार आरोपियों की तलाश की। जांच के दौरान, चौकी कोटमीकला, थाना पेंड्रा (जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) से सूचना मिली कि एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी खुशीराम साहू, मनीष उर्फ राहुल मंडल और राजाराम साहू ने पूछताछ के दौरान रमेश ज्वेलर्स चोरीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने चोरी के जेवर आपस में बांटे थे और कुछ सामान बेचा भी था। पुलिस ने आरोपी खुशीराम साहू की निशानदेही पर उसके पास छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए, साथ ही उसके द्वारा ग्राम सेल निवासी दीपक वर्मा को बेचे गए चांदी के जेवर भी जब्त किए गए। आरोपी राजाराम साहू के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पायल और दो नग सोने के टॉप्स बरामद हुए। घटना में इस्तेमाल की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-10-BF-2654) भी ग्राम मड़ई के श्मशान घाट के पास झाड़ियों से मिली। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी मनीष उर्फ राहुल मंडल के पास से चोरी की कुछ संपत्ति और देशी कट्टा-कारतूस पहले ही देवघर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा जब्त किए जा चुके थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खुशीराम साहू (65 वर्ष), मनीष उर्फ राहुल मंडल (30 वर्ष), राजाराम साहू (25 वर्ष) और चोरी का माल खरीदने वाला दीपक वर्मा (42 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले के सफल खुलासे में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना सीपत की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बिलासपुर। सीपत पुलिस और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.88 किलोग्राम चांदी के जेवर, 13.30 ग्राम सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित करीब 6.80 लाख रुपये की कुल संपत्ति बरामद की है। यह चोरी 20 फरवरी 2026 की शाम को हुई थी।

पुलिस के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब रमेश ज्वेलर्स के संचालक विभूति विनय सोनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से दो बैगों में रखे सोने-चांदी के जेवरों और एक लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले से तैयार एक मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. और थाना सीपत की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम खम्हरिया, आसपास के क्षेत्रों और बलौदा शहर में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर लगातार आरोपियों की तलाश की। जांच के दौरान, चौकी कोटमीकला, थाना पेंड्रा (जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) से सूचना मिली कि एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी खुशीराम साहू, मनीष उर्फ राहुल मंडल और राजाराम साहू ने पूछताछ के दौरान रमेश ज्वेलर्स चोरीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने चोरी के जेवर आपस में बांटे थे और कुछ सामान बेचा भी था।

पुलिस ने आरोपी खुशीराम साहू की निशानदेही पर उसके पास छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए, साथ ही उसके द्वारा ग्राम सेल निवासी दीपक वर्मा को बेचे गए चांदी के जेवर भी जब्त किए गए। आरोपी राजाराम साहू के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पायल और दो नग सोने के टॉप्स बरामद हुए। घटना में इस्तेमाल की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-10-BF-2654) भी ग्राम मड़ई के श्मशान घाट के पास झाड़ियों से मिली। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी मनीष उर्फ राहुल मंडल के पास से चोरी की कुछ संपत्ति और देशी कट्टा-कारतूस पहले ही देवघर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा जब्त किए जा चुके थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खुशीराम साहू (65 वर्ष), मनीष उर्फ राहुल मंडल (30 वर्ष), राजाराम साहू (25 वर्ष) और चोरी का माल खरीदने वाला दीपक वर्मा (42 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरे मामले के सफल खुलासे में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना सीपत की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हार्डीबाजार में स्थित एक ग्राम में, अज्ञात युवकों ने वहां के कोटवार के घरों में घुसकर हमला कर दिया।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हार्डीबाजार में स्थित एक ग्राम में, अज्ञात युवकों ने वहां के कोटवार के घरों में घुसकर हमला कर दिया।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोरबा में खनिज विभाग ने माफियाओं के खिलाफ एक हाईटेक कार्रवाई शुरू की है, जिसमें ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। विभाग द्वारा की गई इस 'ड्रोन की उड़ान' के कारण खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यह इस तरह की पहली कार्रवाई बताई जा रही है, जिसके तहत विभाग ने तीन वाहनों को जब्त किया है।
    1
    कोरबा में खनिज विभाग ने माफियाओं के खिलाफ एक हाईटेक कार्रवाई शुरू की है, जिसमें ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। विभाग द्वारा की गई इस 'ड्रोन की उड़ान' के कारण खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यह इस तरह की पहली कार्रवाई बताई जा रही है, जिसके तहत विभाग ने तीन वाहनों को जब्त किया है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    Korba, Chhattisgarh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.