logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : सड़क पर उतरा जनाक्रोश,पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस-समर्थकों का आक्रोश मार्च, सम्राट चौधरी का पुतला दहन। जहानाबाद में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर कारगिल चौक तक पहुंचा, जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया। आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान पूरे मार्ग में सरकार विरोधी नारे लगाए गए और प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। माहौल पूरी तरह से राजनीतिक गर्माहट से भरा रहा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हरि नारायण द्विवेदी ने कहा कि सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पूरी तरह से सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहानाबाद की बेटी के साथ पटना में हुई घटना को लेकर पप्पू यादव लगातार सरकार से जवाब मांग रहे थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। इसी से बौखलाई सरकार ने मामले को दबाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना से घबराकर सरकार ने 31 साल पुराने मामले को अचानक सामने लाकर रात में गिरफ्तारी कर ली, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पप्पू यादव एक वर्तमान सांसद हैं और लोकसभा सत्र में नियमित रूप से भाग ले रहे थे, इसके बावजूद रात्रि में गिरफ्तारी लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव ने कहा कि सरकार नीट छात्रा मामले में शामिल असली अपराधियों को बचा रही है, जबकि न्याय की आवाज उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में बड़े और प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जिन्हें बचाने के लिए सरकार इस तरह की कार्रवाई कर रही है प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि नीट छात्रा मामले में शामिल सभी दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

20 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
20 hrs ago

जहानाबाद : सड़क पर उतरा जनाक्रोश,पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस-समर्थकों का आक्रोश मार्च, सम्राट चौधरी का पुतला दहन। जहानाबाद में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर कारगिल चौक तक पहुंचा, जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया। आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान पूरे मार्ग में सरकार विरोधी नारे लगाए गए और प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। माहौल पूरी तरह से राजनीतिक गर्माहट से भरा रहा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हरि नारायण द्विवेदी ने कहा कि सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पूरी तरह से सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहानाबाद की बेटी के साथ पटना में हुई घटना को लेकर पप्पू यादव लगातार सरकार से जवाब मांग रहे थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। इसी से बौखलाई सरकार ने मामले को दबाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना से घबराकर सरकार ने 31 साल पुराने मामले को अचानक सामने लाकर रात में गिरफ्तारी कर ली, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पप्पू यादव एक वर्तमान सांसद हैं और लोकसभा सत्र में नियमित रूप से भाग ले रहे थे, इसके बावजूद रात्रि में गिरफ्तारी लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव ने कहा कि सरकार नीट छात्रा मामले में शामिल असली अपराधियों को बचा रही है, जबकि न्याय की आवाज उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में बड़े और प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जिन्हें बचाने के लिए सरकार इस तरह की कार्रवाई कर रही है प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि नीट छात्रा मामले में शामिल सभी दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • जहानाबाद जिले के नगला में रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन वह डॉक्टरों की निगरानी में है। इस संबंध में घायल की पत्नी ने बताया कि उनके पति रोजमर्रा के काम से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर अस्पताल ले जाया गया। घायल की पत्नी ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर लोगों की मदद नहीं मिलती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा
    1
    जहानाबाद जिले के नगला में रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया,  चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन वह डॉक्टरों की निगरानी में है। इस संबंध में घायल की पत्नी ने बताया कि उनके पति रोजमर्रा के काम से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर अस्पताल ले जाया गया।
घायल की पत्नी ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर लोगों की मदद नहीं मिलती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)
    1
    Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)
    user_सतरंगी जहानाबादी (public news)
    सतरंगी जहानाबादी (public news)
    काको, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर ,तीन लोग हुए घायल पटना गया राष्टीय मार्ग के मुससी के समीप से भीषण सड़क हादसा मामला सामने आया है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दिया ।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे डायल 112 और आमलोगो के सहयोग से मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहा प्राथमिक उपचार के बाद जहानाबाद रेफर कर दिया गया। घटना मखदुमपुर NH बायपास मुससी मोड़ के करीब की है। जहां गया जा रहे तीन बाइक सवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिसमे बाइक सवार नितेश रंजन , पीकू कुमार, और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीन पुनपुन निवासी थे जो गया जा रहे तभी एनएच बायपास के मुससी के समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। फिलहाल तीनो को मखदुमपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
    1
    मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर ,तीन लोग हुए घायल
पटना गया राष्टीय मार्ग के मुससी के समीप से भीषण सड़क हादसा मामला सामने आया है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दिया ।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे डायल 112 और आमलोगो के सहयोग से मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहा प्राथमिक उपचार के बाद जहानाबाद रेफर कर दिया गया। घटना मखदुमपुर NH बायपास मुससी मोड़ के करीब की है। जहां गया जा रहे तीन बाइक सवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिसमे बाइक सवार नितेश रंजन , पीकू कुमार, और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीन पुनपुन निवासी थे जो गया जा रहे तभी एनएच बायपास के मुससी के समीप  दुर्घटना के शिकार हो गए। फिलहाल तीनो को मखदुमपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • हुलास गंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 102गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य की हुई जांच।
    1
    हुलास गंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत  102गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य की हुई जांच।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • पाल पटना पालीगंज अनुमंडल के विक्रम बाजार स्थित शहीद चौक के पास ब्रेक फेल होने से स्कूल बस के आमने-सामने की टक्कर
    1
    पाल पटना पालीगंज अनुमंडल के विक्रम बाजार स्थित शहीद चौक के पास ब्रेक फेल होने से स्कूल बस के आमने-सामने की टक्कर
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पटना पालीग
    संध्या न्यूज़ NH139 पटना पालीग
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • अरवल जिले के तेलपा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। तेलपा राइस मिल के पास महावीर गंज निवासी व्यक्ति की मौत और आरोपी मौके से फरार। यह घटना सिर्फ अपराध नहीं, प्रशासनिक नाकामी का आईना है। जनता को अब बयान नहीं, सुरक्षा चाहिए। #ArwalNews #LawAndOrderFailure #BiharCrime #TelpaThana #GunCrime #BreakingNews #PublicQuestion #SystemFailure
    1
    अरवल जिले के तेलपा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड ने
कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है।
तेलपा राइस मिल के पास महावीर गंज निवासी व्यक्ति की मौत
और आरोपी मौके से फरार।
यह घटना सिर्फ अपराध नहीं,
प्रशासनिक नाकामी का आईना है।
जनता को अब बयान नहीं, सुरक्षा चाहिए।
#ArwalNews
#LawAndOrderFailure
#BiharCrime
#TelpaThana
#GunCrime
#BreakingNews
#PublicQuestion
#SystemFailure
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Karpi, Arwal•
    16 hrs ago
  • दरभंगा में 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ​दरभंगा: मासूम से हैवानियत पर फूटा लोगों का गुस्सा ​बिहार के दरभंगा से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 6 साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया गया। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ​मुख्य बिंदु: ​मासूम से दरिंदगी: पीड़ित बच्ची की उम्र महज 6 साल बताई जा रही है। ​आरोपी की पहचान: प्रदर्शनकारियों के अनुसार, आरोपी का नाम विकास महतो है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। ​जनता की मांग: गुस्साई महिलाओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान "तनु के हत्यारे को फांसी दो" जैसे नारे लगाए गए और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ​पुलिस प्रशासन की भूमिका: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन लोगों को डर है कि उसे कड़ी सजा नहीं मिलेगी।
    1
    दरभंगा में 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
​दरभंगा: मासूम से हैवानियत पर फूटा लोगों का गुस्सा
​बिहार के दरभंगा से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 6 साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया गया। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
​मुख्य बिंदु:
​मासूम से दरिंदगी: पीड़ित बच्ची की उम्र महज 6 साल बताई जा रही है।
​आरोपी की पहचान: प्रदर्शनकारियों के अनुसार, आरोपी का नाम विकास महतो है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।
​जनता की मांग: गुस्साई महिलाओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान "तनु के हत्यारे को फांसी दो" जैसे नारे लगाए गए और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
​पुलिस प्रशासन की भूमिका: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन लोगों को डर है कि उसे कड़ी सजा नहीं मिलेगी।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Job Centre Ekangarsarai, Nalanda•
    18 hrs ago
  • जहानाबाद जिले के काको बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र निवासी शशि भूषण के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर काको थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के पिता शशि भूषण ने बताया कि उनका पुत्र रविवार दोपहर खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात में कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ के पास शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने एक हार्डवेयर दुकान से कुछ सामान लिया था, जिसको लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने हार्डवेयर दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    जहानाबाद जिले के काको बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र निवासी शशि भूषण के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर काको थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक के पिता शशि भूषण ने बताया कि उनका पुत्र रविवार दोपहर खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात में कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ के पास शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने एक हार्डवेयर दुकान से कुछ सामान लिया था, जिसको लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने हार्डवेयर दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.