अखंड सुहाग और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, तीज और चौथ चंद पावनी पर गूंजा आस्था का जयघोष अखंड सुहाग और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, तीज और चौथ चंद पावनी पर गूंजा आस्था का जयघोष जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह सुहाग की रक्षा के लिए महिलाओं ने विधि-विधान से किया हरितालिका तीज व्रत, वहीं पूर्व सांसद एवं बिहार महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने आवास पर मनाई चौथ चंद पावनी समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 सितम्बर, 2026)। अखंड सुहाग, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हरितालिका तीज व्रत मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर चौथ चंद पावनी भी श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समस्तीपुर की विधायक, पूर्व सांसद एवं बिहार महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अश्वमेध देवी ने अपने आवास पर चौथ चंद पावनी मनाई। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। तीज और चौथ चंद पावनी के अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों में पूजा-पाठ के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इन पर्वों ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक आस्था की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
अखंड सुहाग और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, तीज और चौथ चंद पावनी पर गूंजा आस्था का जयघोष अखंड सुहाग और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, तीज और चौथ चंद पावनी पर गूंजा आस्था का जयघोष जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह सुहाग की रक्षा के लिए महिलाओं ने विधि-विधान से किया हरितालिका तीज व्रत, वहीं पूर्व सांसद एवं बिहार महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने आवास पर मनाई चौथ चंद पावनी समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 सितम्बर, 2026)।
अखंड सुहाग, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हरितालिका तीज व्रत मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर चौथ चंद पावनी भी श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समस्तीपुर की विधायक, पूर्व सांसद एवं बिहार महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अश्वमेध देवी ने
अपने आवास पर चौथ चंद पावनी मनाई। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। तीज और चौथ चंद पावनी के अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों में पूजा-पाठ के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इन पर्वों ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक आस्था की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
- हाँ वीडियो एक पुराने सवाल को जिंदा करने के लिए इस वीडियो को बनाया गया है वीडियो है जो बनाया गया है पुराना पावर बैंक जो लोकल क्वालिटी के साथ होता है उसको नई बैटरी कैसे रिपेयर करें करेन स्टेप इसमे समझा गया है1
- अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का सम्मान समस्तीपुर, 15 सितंबर। अभियंता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा मंगलवार को शहर के जितवारपुर निजामत में अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इंजीनियर पंकज कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार तथा इंजीनियर विपिन कुमार सहित आधा दर्जन अभियंताओं को पाग, चादर, बुके, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि अभियंता ही देश के विकास की रीढ़ हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी देश के विकास की कल्पना बिना अभियंता के नहीं की जा सकती। सड़क से लेकर पुल तक, बिजली से लेकर पानी तक, स्कूल-भवन से लेकर अस्पताल तक हर निर्माण के पीछे एक अभियंता के पसीने और बुद्धिमत्ता का योगदान होता है। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने यह दिखाया था कि ईमानदार और विजनरी अभियंता पूरे देश की तस्वीर बदल सकता है। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, राजद जिला सचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, संवेदक अरविंद राय, समाजसेवी मोहम्मद निहाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- काशीपुर चौक पर युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी युवक की पहचान चुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो काशीपुर मोहल्ले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चुन्नू कुमार को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि चुन्नू कुमार काशीपुर चौक पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट में चुन्नू कुमार घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल चुन्नू कुमार ने बताया कि उसका किसी भी व्यक्ति से पहले से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।1
- समस्तीपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग सुभई के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी एक्सयूवी ने मारी टक्कर दो लोग घायल.1
- राइट टू रिकॉल अखबार का विज्ञापन जिसमें वोटरों से सांसदों को SMS से आदेश भेजने के लिए कहा गया1
- जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव । किए आर्थिक मदद। जंगल में फंसी नाव, रास्ता हुआ दुर्गम, फिर भी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे पप्पू यादव बदिया गांव में बाढ़ की भयावह तस्वीर देखी, दलित-महादलित टोले के लोगों से जाना हाल; हसनपुर में महिलाओं व लड़कियों ने सौंपा ज्ञापन बाढ़ पीड़ितों के बीच 3.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, रामप्रवेश राम के परिजनों को दी 10 हजार की मदद मोहिउद्दीननगर। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ की जमीनी स्थिति का अंदाजा उस समय हुआ, जब कुरसाहा पंचायत के बदिया गांव के दलित-महादलित टोले तक पहुंचने के दौरान सांसद की नाव रास्ते में जंगल के बीच फंस गई। चारों ओर बाढ़ का पानी और घना जंगल होने के कारण नाव का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद नाव को निकाला गया और पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच सके। नाव के जंगल में फंसने की घटना ने क्षेत्र में बाढ़ की भयावहता और संपर्क व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। जिन इलाकों में सामान्य दिनों में सड़क और पगडंडियों के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है, वहां इस समय लोगों की आवाजाही नाव के सहारे हो रही है। कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। बदिया गांव तक पहुंचने के दौरान सामने आई यह स्थिति बताती है कि बाढ़ ने ग्रामीण जीवन को किस कदर प्रभावित किया है। बदिया के दलित-महादलित टोले में पहुंचे काफी मशक्कत के बाद नाव से बदिया गांव पहुंचे पप्पू यादव ने दलित-महादलित टोले में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की स्थिति जानी और बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने भोजन, आवागमन, आर्थिक संकट, पशुओं के चारे और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। पप्पू यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी क्षमता के अनुसार मदद का सिलसिला जारी रहेगा। हसनपुर में महिलाओं और लड़कियों से संवाद बदिया गांव के बाद सांसद हसनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित महिलाओं और लड़कियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनसे पूछा कि बाढ़ के कारण उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने घर-गृहस्थी, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी समस्याएं बताईं। लड़कियों ने भी बाढ़ के कारण शिक्षा, आवागमन और अन्य परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हो रही बदहाली और अपनी समस्याओं को लेकर पप्पू यादव को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डूबने से हुई मौत पर परिवार को सहायता बाढ़ के पानी में डूबने से जान गंवाने वाले रामप्रवेश राम के परिजनों से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए। सांसद ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कुल 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राहत-बचाव व्यवस्था पर सरकार को घेरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद पप्पू यादव ने राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ की इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद पीड़ितों को अपेक्षित राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के लिए भले ही सब कुछ “चंगा सी” हो, लेकिन जमीन पर गरीब परिवारों की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। उनके अनुसार, बाढ़ में घर-बार डूबे हुए हैं, आवागमन ठप है और लोगों के सामने भोजन, पशुचारा और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं खड़ी हैं। “गरीब की जिंदगी को नासूर बना दिया” पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नेताओं को गरीबों की समस्याओं से ज्यादा वोट और सत्ता की चिंता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जनता के बीच खड़ा होना चाहिए, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की जिंदगी को नासूर बना दिया गया है और बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी को केवल सरकारी दावों से दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहत कार्यों को जमीन पर तेज करने की जरूरत बताई। चिराग और तेजस्वी को बताया ‘युवराज’ पप्पू यादव ने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए दोनों को “युवराज” बताया। उन्होंने कहा, “एक से हाजीपुर नहीं संभल रहा है और एक से राघोपुर। सत्ता और विपक्ष दोनों सोये हुए हैं।” उन्होंने कहा कि हाजीपुर और राघोपुर समेत बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनता परेशान है और ऐसे समय में नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर लोगों के बीच पहुंचना चाहिए। बाढ़ जैसी आपदा किसी पार्टी या राजनीति का विषय नहीं, बल्कि मानवता और जनसेवा का विषय है। पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत, भोजन, आवागमन की सुविधा, पशुओं के लिए चारा और आर्थिक सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ घोषणा करने से लोगों की समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि राहत सामग्री और सहायता को वास्तविक रूप से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाना जरूरी है। दौरे के दौरान प्रेम कुमार, राजेन्द्र राय, अरविन्द राय, चंद्रशेखर राय, सुशील कुमार, पिंटू यादव, ज्ञान सौरभ उर्फ ज्ञानु, संतोष राम, ओमप्रकाश राम, सुबोध राय, रामप्रवेश राय, अमित दास, अनुज कुमार, डोमन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा में मिथिला का लोकपर्व चौरचन मनाया गया दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा। मिथिलांचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा लोकआस्था का पर्व चौरचन दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। चौरचन पर्व के अवसर पर घरों में विशेष रूप से पकवान और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। शाम होते ही लोगों ने पूजा की तैयारी शुरू की। भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए गए। मिथिला में चौरचन पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक चंद्रदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है। दरभंगा में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। घरों की छतों और आंगनों में चंद्रमा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की। कुल मिलाकर, मिथिला की लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने वाला चौरचन पर्व दरभंगा में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।1
- हराही पोखर में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर पार्षद की पहल, नगर आयुक्त और मेयर... ऐतिहासिक हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां समय से पहले शुरू कराने की मांग उठने लगी है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद मुकेश महाशेठ ने नगर आयुक्त गरिमा लोहिया एवं मेयर को आवेदन सौंपकर छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। बताया गया है कि हराही पोखर में प्रत्येक वर्ष करीब 1,000 परिवार छठ महापर्व मनाते हैं, जबकि पर्व के दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समय रहते तैयारी पूरी करने की मांग की गई है। पार्षद मुकेश महाशेठ के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पोखर में दो से तीन इंच तक गाद जमा हो गई थी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हुई थी। उस समय नगर निगम और स्थानीय छठ व्रतियों के सहयोग से पोखर की सफाई कराई गई थी, जिसके बाद छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं, वर्तमान में हराही पोखर के सौंदर्यीकरण का काम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोखर के आसपास बड़े पत्थर और कंटीले तार लगाए गए हैं। यह कार्य बुडको कंपनी द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन अदालत की रोक के बाद फिलहाल काम बंद बताया जा रहा है। ऐसे में छठ महापर्व से पहले घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्व से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाता है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि समय रहते घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कर आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।1