logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें। यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आपकी सरकार हर परिस्थिति में आमजन की सुविधा और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। *माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार* jaago news ✍️

on 13 March
user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
Lawyer Hardoi, Uttar Pradesh•
on 13 March
3e79aaca-129b-4cb3-be9c-42a2f56e0ea4

उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें। यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आपकी सरकार हर परिस्थिति में आमजन की सुविधा और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। *माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार* jaago news ✍️

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जनपद हरदोई आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल हरदोई जनपद पहुँचा और बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम ककराई में 31 मार्च को हुए दर्दनाक हादसे में मृत दो युवकों कन्हैया एवं पुष्पेंद्र के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। ग्राम ककराई निवासी दो युवकों कन्हैया और पुष्पेंद्र की 31 मार्च को एक दुखद दुर्घटना में जान चली गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर आए इस दुखद संकट को देखते हुए समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने तत्काल संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों तक पार्टी प्रतिनिधियों को भेजा। वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, हरदोई जिला अध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद उषा वर्मा, नेहा दीक्षित सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का दर्द है और समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँचाया जाएगा मामला नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, प्रशासनिक मदद तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर जोर समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा से गरीब, वंचित, पिछड़े, दलित और पीड़ित वर्ग की आवाज उठाती रही है। समाजवादी आंदोलन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुँचाना है, और इसी भावना के साथ पार्टी हर दुख की घड़ी में जनता के बीच खड़ी रहती है। क्षेत्रीय लोगों में दिखी संवेदना गांव में नेताओं के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भी जनता पर संकट आया है, समाजवादी पार्टी ने जमीन पर उतरकर लोगों की मदद की है और आगे भी पीड़ित परिवारों के न्याय एवं सहयोग के लिए संघर्ष जारी रहेगा। jaago news ✍️
    1
    जनपद हरदोई
आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल हरदोई जनपद पहुँचा और बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम ककराई में 31 मार्च को हुए दर्दनाक हादसे में मृत दो युवकों कन्हैया एवं पुष्पेंद्र के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
ग्राम ककराई निवासी दो युवकों कन्हैया और पुष्पेंद्र की 31 मार्च को एक दुखद दुर्घटना में जान चली गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर आए इस दुखद संकट को देखते हुए समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने तत्काल संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों तक पार्टी प्रतिनिधियों को भेजा।
वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, हरदोई जिला अध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद उषा वर्मा, नेहा दीक्षित सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का दर्द है और समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँचाया जाएगा मामला
नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, प्रशासनिक मदद तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर जोर
समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा से गरीब, वंचित, पिछड़े, दलित और पीड़ित वर्ग की आवाज उठाती रही है। समाजवादी आंदोलन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुँचाना है, और इसी भावना के साथ पार्टी हर दुख की घड़ी में जनता के बीच खड़ी रहती है।
क्षेत्रीय लोगों में दिखी संवेदना
गांव में नेताओं के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भी जनता पर संकट आया है, समाजवादी पार्टी ने जमीन पर उतरकर लोगों की मदद की है और आगे भी पीड़ित परिवारों के न्याय एवं सहयोग के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
jaago news ✍️
    user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    Lawyer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • #हरदोई (मल्लावां): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एकतरफा प्यार के जुनून में एक युवक ने एक युवती की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भारी तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय का आश्वासन दिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    2
    #हरदोई (मल्लावां): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एकतरफा प्यार के जुनून में एक युवक ने एक युवती की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भारी तनाव का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय का आश्वासन दिया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • "तबाही का ट्रेलर हरदोई में आग का वो मंजर, जिसे देख कांप गई रूह! 40 मिनट तक चला 'मलयुद्ध',फटने ही वाली थीं 2 CNG गाड़ियां, तभी जांबाजों ने खींचा बाहर वर्कशॉप में राख हुआ लाखों का सामान।........ #Hardoi #BreakingNews #FireAccident #UPNews #HardoiPolice #FireBrigade #ShortCircuit #HardoiDiaries #AgniTandav #हरदोई_न्यूज़ #भीषण_आग #दमकल_विभाग #AlertHardoi #NightEmergency #LocalNews #UPUpdate #SafetyFirst #ViralNews #HardoiCity #NewsAlert #LateNightIncident
    1
    "तबाही का ट्रेलर हरदोई में आग का वो मंजर, जिसे देख कांप गई रूह! 40 मिनट तक चला 'मलयुद्ध',फटने ही वाली थीं 2 CNG गाड़ियां, तभी जांबाजों ने खींचा बाहर वर्कशॉप में राख हुआ लाखों का सामान।........
#Hardoi #BreakingNews #FireAccident #UPNews #HardoiPolice #FireBrigade #ShortCircuit
#HardoiDiaries #AgniTandav #हरदोई_न्यूज़ #भीषण_आग #दमकल_विभाग #AlertHardoi #NightEmergency
#LocalNews #UPUpdate #SafetyFirst #ViralNews #HardoiCity #NewsAlert #LateNightIncident
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हरदोई के बघौली स्थित सुन्नी गांव में प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोर की आरती, घंटों की गूंज और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसर। भोले बाबा के अलौकिक रूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति और चेहरे पर सुकून साफ झलक उठा। मान्यता है—यहां सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी होती है।
    1
    हरदोई के बघौली स्थित सुन्नी गांव में प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भोर की आरती, घंटों की गूंज और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसर।
भोले बाबा के अलौकिक रूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति और चेहरे पर सुकून साफ झलक उठा।
मान्यता है—यहां सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी होती है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कन्नौज: जनपद में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को एक विशेष यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भुडहा गांव से शुरू होकर मीरपुर, काजीपूर्वा और मजपूर्वा होते हुए गुरसहायगंज में सकुशल संपन्न हुई। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना बताया गया। इस यात्रा में रोहित गौतम, प्रदीप गौतम, राजू गौतम और अनुज कठेरिया समेत क्षेत्र के कई लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा बन गया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने आपसी संवाद के जरिए क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। आयोजक अनुज भाई (मीरपुर टेंट वाले) ने बताया कि इस तरह की यात्राओं का मुख्य उद्देश्य लोगों को जोड़ना और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का धन्यवाद किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    2
    कन्नौज: जनपद में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को एक विशेष यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भुडहा गांव से शुरू होकर मीरपुर, काजीपूर्वा और मजपूर्वा होते हुए गुरसहायगंज में सकुशल संपन्न हुई। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना बताया गया।
इस यात्रा में रोहित गौतम, प्रदीप गौतम, राजू गौतम और अनुज कठेरिया समेत क्षेत्र के कई लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा बन गया। 
यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने आपसी संवाद के जरिए क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
आयोजक अनुज भाई (मीरपुर टेंट वाले) ने बताया कि इस तरह की यात्राओं का मुख्य उद्देश्य लोगों को जोड़ना और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहे।
यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का धन्यवाद किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #​हरदोई। जनपद के पिहानी चुंगी स्थित शाहजहांपुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहाँ स्थित सिटी मोटर्स वर्कशॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं। अग्निशमन दल की टीम कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस अग्निकांड में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है |
    1
    #​हरदोई। जनपद के पिहानी चुंगी स्थित शाहजहांपुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहाँ स्थित सिटी मोटर्स वर्कशॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं। अग्निशमन दल की टीम कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस अग्निकांड में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही  है |
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ
    1
    हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,
जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया।
गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था,
लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है,
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.