दाऊजी मंदिर में चोरी, राधा रानी की चार मूर्तियों समेत मुकुट व चांदी की छतरी ले गए चोर सीकरी। कस्बे के दाऊजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मंदिर में रखी राधा रानी की मूर्तियों सहित कई कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रोष है। मंदिर से चोरी हुए सामान में दो बड़े मुकुट, चार छोटी राधा रानी की मूर्तियां मुकुट सहित, एक बांसुरी तथा एक चांदी की छतरी शामिल बताई गई है। मंदिर से धार्मिक प्रतिमाएं और सामान चोरी होने की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।
दाऊजी मंदिर में चोरी, राधा रानी की चार मूर्तियों समेत मुकुट व चांदी की छतरी ले गए चोर सीकरी। कस्बे के दाऊजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मंदिर में रखी राधा रानी की मूर्तियों सहित कई कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रोष है। मंदिर से चोरी हुए सामान में दो बड़े मुकुट, चार छोटी राधा रानी की मूर्तियां मुकुट सहित, एक बांसुरी तथा एक चांदी की छतरी शामिल बताई गई है। मंदिर से धार्मिक प्रतिमाएं और सामान चोरी होने की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।
- दाऊजी मंदिर में चोरी, राधा रानी की चार मूर्तियों समेत मुकुट व चांदी की छतरी ले गए चोर सीकरी। कस्बे के दाऊजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मंदिर में रखी राधा रानी की मूर्तियों सहित कई कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रोष है। मंदिर से चोरी हुए सामान में दो बड़े मुकुट, चार छोटी राधा रानी की मूर्तियां मुकुट सहित, एक बांसुरी तथा एक चांदी की छतरी शामिल बताई गई है। मंदिर से धार्मिक प्रतिमाएं और सामान चोरी होने की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।1
- इस लड़के की मुझे के बारे में बात करते हैं देखो इसमें क्या कहा और हम छोटू के बात करने के लिए छोड़ रहे हैं वीडियो आप देखिए आनंद एक धमाकेदार समाचार आई इसके बारे में बताएं फिर क्या कहते हैं1
- 'प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा' योजना से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा लाभ *'सेवा संकल्प अभियान :'* *- गांव निवासी वेद प्रकाश 2 किलोवाट का सोलर पैनल बना बिजली बचत का माध्यम* *- केंद्र व हरियाणा सरकार की पहल से आमजन को मिल रहा आर्थिक लाभ* *- जिला प्रशासन के सहयोग से सरकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा पात्र परिवारों तक* *पलवल, 20 सितंबर।* प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बिजली की बचत और आर्थिक राहत का माध्यम बन रही है। गांव मांदकोल जिला पलवल निवासी वेद प्रकाश ने सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद उन्हें बिजली के बिल में काफी फायदा मिल रहा है। वेद प्रकाश ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें सोलर पैनल लगवाने का लाभ मिला है। योजना के तहत उन्हें दो सब्सिडी मिलनी हैं, जिनमें से एक सब्सिडी उन्हें प्राप्त हो चुकी है, जबकि दूसरी सब्सिडी की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की खपत में बचत हो रही है और इससे उनके परिवार पर बिजली के बिल का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है। वेद प्रकाश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाएं आम परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ बिजली खर्च में भी राहत मिल रही है। लाभार्थी प्रकाश ने केंद्र एवं हरियाणा सरकार का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से आम नागरिकों के लिए सोलर पैनल लगवाना आसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन पलवल द्वारा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में सरकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों की भी सराहना की। वेद प्रकाश ने अन्य ग्रामीण परिवारों से भी सरकार की सोलर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाना आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। 0001
- सीकरी में मंदिरों पर चोरों की नजर? महाकालेश्वर मंदिर के बाद दाऊजी मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट भी ले गए चोर सीकरी। शहर में मंदिरों में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले महाकालेश्वर मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद अब दाऊजी मंदिर से मूर्ति चोरी होने की खबर सामने आई है। घटना के दौरान चोर मंदिर से चांदी का मुकुट भी ले गए। दाऊजी मंदिर में चोरी की सूचना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। मंदिर में चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और चोरी से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीकरी में बढ़ती चोरियों पर कब लगेगा अंकुश? वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।2
- गैर खानदानी बोला महिलाओ ने MLA चौधरी ........ See more गैर खानदानी बोला महिलाओ ने ........ See more1
- कदोना के बीएसएफ जवान यशवंत सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन: मथुरा जनपद के कोसीकला के ग्राम कदोना के बीएसएफ जवान यशवंत सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन:* पंजाब के आबूहर में दिल का दौरा पड़ने से गई जान, पैतृक गांव में दी अंतिम विदाई कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी प्रशासनिक अधिकारी एवं गांव के लोगों ने दी नम आंखों से विदाई1
- नूंह जिले मे मलेरिया व स्वाइन फ़्लू के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, SMO डॉ कपील ने मिडिया मे दी अहम जानकारी नूंह जिले मे मलेरिया व स्वाइन फ़्लू के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, SMO डॉ कपील ने मिडिया मे दी अहम जानकारी1
- फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की गौ तस्करों से मुठभेड़ -क्रॉस फायरिंग में ₹3000 के इनामी बदमाश सहित दो तस्कर घायल *-घासेड़ा गांव के पास नाकाबंदी के दौरान हुई मुठभेड़* *-गाड़ी अर्टिगा कार से 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे और 07 कारतूस बरामद* नूंह जिले के सदर थाना नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा के नजदीक बीती रात करीब 3.30 बजे फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो गौ तस्करों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें काबू कर लिया गया, जबकि दो आरोपी रात्रि में मौके का फायदा उठाकर भाग गए। घायलों को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल नल्हड़ अस्पताल नल्हड़ नूंह में दाखिल कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह समय करीब 3.30 बजे उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गौ-तस्कर गुरुग्राम-सोहना-नूंह होते हुए गौकशी के लिए गोवंश को राजस्थान की तरफ लेकर जाएंगे। सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गांव घासेड़ा थाना सदर नूंह के नजदीक नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक अर्टिगा कार करीब 50-60 मीटर पहले आकर रुकी और वापस मुड़ने लगी। पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से उन्हें रोकने की कोशिश की तो अर्टिगा गाड़ी चालक ने पुलिस की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी और कंडक्टर साइड बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दो व्यक्ति भाग गए। क्रॉस फायरिंग में घायल हुए दो व्यक्तियों को नियमानुसार काबू कर नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम शमशाद उर्फ सेंदा पुत्र लीलाखान निवासी उटावड़ जिला पलवल और दूसरे ने रोबिन पुत्र ईसब खान उर्फ चोडा निवासी आलीमेव जिला पलवल बताया। पूछताछ में उन्होंने फरार होने वालों के नाम भी बताए। घटनास्थल से पुलिस ने 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे, 4 कारतूस और 3 खाली खोल बरामद किए हैं। साथ ही अर्टिगा गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रोबिन पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में इनामी बदमाश रह चुका है, जबकि शमशाद उर्फ सेंदा पर 2 मुकदमे दर्ज हैं और वह राजस्थान पुलिस का 3000 रुपये का इनामी है। अन्य राज्यों व जिलों में भी आरोपियों पर कई अभियोग अंकित हैं, जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।3