logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करौली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर अमन जाटव का कथित तौर पर अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पीड़ित की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इंद्रा कॉलोनी निवासी भावना जाटव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अमन जाटव गुलाब बाग क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। 28 जून की शाम करीब 6 बजे अमन काम से घर लौट रहा था, तभी गुडला निवासी अभिषेक गुर्जर अपने तीन-चार साथियों के साथ उससे मिला और दुकान से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। अमन द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसे जबरन एक कार में बैठाया और गुडला बांध के पास जंगल में ले गए। आरोप है कि जंगल में नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की गई; उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया और उल्टा लटकाकर भी मारा गया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस क्रूर मारपीट में घायल किशोर अमन के हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, और उसका उपचार फिलहाल जिला अस्पताल करौली में जारी है। नाबालिग की मां ने अपनी रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके बेटे का मोबाइल फोन और घड़ी भी छीन ली। पीड़ित परिवार ने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। करौली डीएसपी अनुज शुभम ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जानकारी मिलते ही तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और उनकी तलाश जारी है। डीएसपी शुभम के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

12 hrs ago
user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
12 hrs ago

करौली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर अमन जाटव का कथित तौर पर अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पीड़ित की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इंद्रा कॉलोनी निवासी भावना जाटव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अमन जाटव गुलाब बाग क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। 28 जून की शाम करीब 6 बजे अमन काम से घर लौट रहा था, तभी गुडला निवासी अभिषेक गुर्जर अपने तीन-चार साथियों के साथ उससे मिला और दुकान से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। अमन द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसे जबरन एक कार में बैठाया और गुडला बांध के पास जंगल में ले गए। आरोप है कि जंगल में नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की गई; उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया और उल्टा लटकाकर भी मारा गया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस क्रूर मारपीट में घायल किशोर अमन के हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, और उसका उपचार फिलहाल जिला अस्पताल करौली में जारी है। नाबालिग की मां ने अपनी रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके बेटे का मोबाइल फोन और घड़ी भी छीन ली। पीड़ित परिवार ने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। करौली डीएसपी अनुज शुभम ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जानकारी मिलते ही तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और उनकी तलाश जारी है। डीएसपी शुभम के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from Karauli and nearby areas
  • करौली जिले के टोडाभीम में भनकपुरा हल्के में कार्यरत महिला पटवारी उगंती बाई प्रजापत (उगंती देवी) की संदिग्ध मौत के बाद समूचे राजस्थान में सियासी और सामाजिक पारा बढ़ गया है। इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, लेकिन समाज का गुस्सा फूट पड़ा है और उपखंड मजिस्ट्रेट (SDM) टोडाभीम को एक कड़ा और तीखा ज्ञापन सौंपा गया है। दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेता व दक्ष प्रजापति विकास समिति राजस्थान प्रदेश के मुख्य सचिव विष्णु प्रजापति रात 9:00 बजे टोडाभीम पहुंचे और वहां डेरा डाल दिया। उनके साथ राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान प्रजापति (टोडाभीम) और क्षेत्र के सैकड़ों युवा मौके पर डटे रहे। विष्णु प्रजापति ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, वह चैन से नहीं बैठेंगे। प्रजापति समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि यह केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि 'ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म' की एक गहरी साजिश है। समाज का मानना है कि एक होनहार सरकारी महिला अधिकारी का ऐसा कदम उठाना इंगित करता है कि उसे किसी रसूखदार व्यक्ति या गिरोह द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। आशंका जताई गई है कि राजस्व विभाग के ही कुछ भ्रष्ट अधिकारियों/कर्मचारियों या किसी प्रभावशाली बाहरी व्यक्ति ने उगंती देवी को अपने जाल में फंसाया। ज्ञापन में यह पुरजोर आशंका भी व्यक्त की गई है कि ब्लैकमेलिंग के जरिए मृतका के साथ जबरन शारीरिक और मानसिक दुष्कर्म (उत्पीड़न) जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, और लोक-लाज व लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें मौत को गले लगाना पड़ा। एसडीएम कार्यालय के बाहर गरजते हुए भाजपा नेता विष्णु प्रजापति ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ग्रामीण या फील्ड क्षेत्रों में तैनात महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कड़े पहरे वाले सुरक्षित सरकारी आवास (क्वार्टर) की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही, फील्ड में काम करने वाली महिलाओं के लिए 24 घंटे सुरक्षा और भयमुक्त माहौल प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। तीसरी मांग में उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और उन्हें एसी कमरों से बाहर निकलकर समय-समय पर महिला कर्मचारियों से सीधा संवाद (फीडबैक) करने को कहा, ताकि कार्यस्थल पर किसी भी तरह के मानसिक उत्पीड़न या ब्लैकमेलिंग का पता चल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और वे 'सत्ता के सिंहासन हिला देंगे!'।
    2
    करौली जिले के टोडाभीम में भनकपुरा हल्के में कार्यरत महिला पटवारी उगंती बाई प्रजापत (उगंती देवी) की संदिग्ध मौत के बाद समूचे राजस्थान में सियासी और सामाजिक पारा बढ़ गया है। इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, लेकिन समाज का गुस्सा फूट पड़ा है और उपखंड मजिस्ट्रेट (SDM) टोडाभीम को एक कड़ा और तीखा ज्ञापन सौंपा गया है।

दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेता व दक्ष प्रजापति विकास समिति राजस्थान प्रदेश के मुख्य सचिव विष्णु प्रजापति रात 9:00 बजे टोडाभीम पहुंचे और वहां डेरा डाल दिया। उनके साथ राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान प्रजापति (टोडाभीम) और क्षेत्र के सैकड़ों युवा मौके पर डटे रहे। विष्णु प्रजापति ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, वह चैन से नहीं बैठेंगे।

प्रजापति समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि यह केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि 'ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म' की एक गहरी साजिश है। समाज का मानना है कि एक होनहार सरकारी महिला अधिकारी का ऐसा कदम उठाना इंगित करता है कि उसे किसी रसूखदार व्यक्ति या गिरोह द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। आशंका जताई गई है कि राजस्व विभाग के ही कुछ भ्रष्ट अधिकारियों/कर्मचारियों या किसी प्रभावशाली बाहरी व्यक्ति ने उगंती देवी को अपने जाल में फंसाया। ज्ञापन में यह पुरजोर आशंका भी व्यक्त की गई है कि ब्लैकमेलिंग के जरिए मृतका के साथ जबरन शारीरिक और मानसिक दुष्कर्म (उत्पीड़न) जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, और लोक-लाज व लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें मौत को गले लगाना पड़ा।

एसडीएम कार्यालय के बाहर गरजते हुए भाजपा नेता विष्णु प्रजापति ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ग्रामीण या फील्ड क्षेत्रों में तैनात महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कड़े पहरे वाले सुरक्षित सरकारी आवास (क्वार्टर) की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही, फील्ड में काम करने वाली महिलाओं के लिए 24 घंटे सुरक्षा और भयमुक्त माहौल प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। तीसरी मांग में उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और उन्हें एसी कमरों से बाहर निकलकर समय-समय पर महिला कर्मचारियों से सीधा संवाद (फीडबैक) करने को कहा, ताकि कार्यस्थल पर किसी भी तरह के मानसिक उत्पीड़न या ब्लैकमेलिंग का पता चल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और वे 'सत्ता के सिंहासन हिला देंगे!'।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    7 hrs ago
  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई ने बुधवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित चैतन्य मानसिक विमंदित एवं पुनर्वास गृह में एक दिवसीय विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान चिकित्सा टीम ने मानसिक दिव्यांग बालकों के साथ डॉक्टर्स डे को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया, जिससे वहाँ का वातावरण खुशनुमा हो गया। शिविर में वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज मीना, साइकियाट्रिक नर्स गौरव गोयल और सीआरए गौरव शर्मा ने अपनी सेवाएँ दीं। टीम ने पुनर्वास गृह के 67 बालकों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सा टीम ने इन बच्चों के साथ समय बिताया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। इस अवसर पर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज मीना ने बालकों के मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि सही समय पर लक्षणों की पहचान और लगातार परामर्श से मानसिक समस्याओं को गंभीर होने से रोका जा सकता है। शिविर के सफल आयोजन में प्रदीप शर्मा और गोपाल शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्थान प्रबंधन ने चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं।
    2
    राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई ने बुधवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित चैतन्य मानसिक विमंदित एवं पुनर्वास गृह में एक दिवसीय विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान चिकित्सा टीम ने मानसिक दिव्यांग बालकों के साथ डॉक्टर्स डे को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया, जिससे वहाँ का वातावरण खुशनुमा हो गया।

शिविर में वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज मीना, साइकियाट्रिक नर्स गौरव गोयल और सीआरए गौरव शर्मा ने अपनी सेवाएँ दीं। टीम ने पुनर्वास गृह के 67 बालकों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सा टीम ने इन बच्चों के साथ समय बिताया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

इस अवसर पर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज मीना ने बालकों के मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि सही समय पर लक्षणों की पहचान और लगातार परामर्श से मानसिक समस्याओं को गंभीर होने से रोका जा सकता है। शिविर के सफल आयोजन में प्रदीप शर्मा और गोपाल शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्थान प्रबंधन ने चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं।
    user_Bajrang singh Rajasthan patrika
    Bajrang singh Rajasthan patrika
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • एक विधवा महिला के साथ एक वारदात हुई, जब वह अपना खेत जुतवाने के लिए गई थी।
    1
    एक विधवा महिला के साथ एक वारदात हुई, जब वह अपना खेत जुतवाने के लिए गई थी।
    user_Gangapur ki Aabaj
    Gangapur ki Aabaj
    Department of Motor Vehicles गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप, करौली जिले के पांचना बांध के जल वितरण से संबंधित 20 वर्ष पुराने विवाद का समाधान हो गया है। जयपुर के शिक्षा संकुल में आयोजित समझौता वार्ता के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की उपस्थिति में एक लिखित समझौता संपन्न हुआ। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में जनहित को प्राथमिकता देते हुए सहमति व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि 2100 एमसीएफटी क्षमता के पांचना बांध से लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है, लेकिन वर्ष 2006 के बाद से बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी का प्रवाह बाधित था। गुडला सहित क्षेत्र के 21 राजस्व गांव लगातार यह मांग कर रहे थे कि बांध से लिफ्ट सिंचाई परियोजना के माध्यम से उन्हें पानी उपलब्ध कराया जाए, तभी नहरों में जल प्रवाह की अनुमति दी जाए। 20 वर्षों से चली आ रही इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने के लिए पहले कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए थे। हालांकि, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2026-27 के बजट में गुडला क्षेत्र के इन 21 राजस्व गांवों को लिफ्ट सिंचाई स्कीम के माध्यम से पानी दिए जाने की घोषणा की। इस बजट घोषणा से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना और इसके बाद नहरों की मरम्मत के लिए ₹11.50 करोड़ की लागत से कार्य प्रारंभ किया गया, जो अब पूरा होने की कगार पर है। आज की चर्चा में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने इस योजना के धरातल पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया। प्रेस वार्ता के दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी सकारात्मक सोच के कारण ही दोनों पक्षों के बीच संवाद के बाद सहमति बन पाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों पक्षों की उचित मांगों को मान लिया है और बांध का पानी छोड़े जाने की तारीख सात दिन के भीतर विभाग द्वारा तय कर ली जाएगी। अब नहरी तंत्र का तकनीकी आकलन करते हुए इसकी टेस्टिंग के लिए जल प्रवाह शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही, दोनों पक्षों द्वारा सिंचाई क्षेत्र को विकसित करने और कमांड क्षेत्र के भीतर लिफ्ट योजना के माध्यम से सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने की मांग पर भी शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए सभी पक्षों से नहरों में जल प्रवाह शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया, जबकि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दो दशक पुराने इस विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया और उपस्थित किसानों से आपसी सहयोग, समन्वय तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए आग्रह किया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग राजस्थान जयपुर अभय कुमार, ए.डी.जी.पी. डायरेक्टर आरपीए संजीव नार्जरी, शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग कृष्ण कुणाल, महानिरीक्षक भरतपुर कैलाश चन्द बिश्नोई, संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग भुवन भास्कर, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर कानाराम, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर जयेष्ठा मैत्रयी, जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल भी उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने परियोजना में उत्पन्न गतिरोध के समाधान से जुड़े सभी पहलुओं तथा राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। इस अवसर पर गुडला संघर्ष समिति, ग्रामोत्थान संस्था एवं गंभीर नदी जल बचाओ समिति के प्रतिनिधियों ने भी दो दशक पुरानी इस समस्या का समाधान करने पर भजनलाल सरकार का आभार व्यक्त किया।
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप, करौली जिले के पांचना बांध के जल वितरण से संबंधित 20 वर्ष पुराने विवाद का समाधान हो गया है। जयपुर के शिक्षा संकुल में आयोजित समझौता वार्ता के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की उपस्थिति में एक लिखित समझौता संपन्न हुआ। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में जनहित को प्राथमिकता देते हुए सहमति व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि 2100 एमसीएफटी क्षमता के पांचना बांध से लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है, लेकिन वर्ष 2006 के बाद से बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी का प्रवाह बाधित था। गुडला सहित क्षेत्र के 21 राजस्व गांव लगातार यह मांग कर रहे थे कि बांध से लिफ्ट सिंचाई परियोजना के माध्यम से उन्हें पानी उपलब्ध कराया जाए, तभी नहरों में जल प्रवाह की अनुमति दी जाए। 20 वर्षों से चली आ रही इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने के लिए पहले कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए थे।

हालांकि, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2026-27 के बजट में गुडला क्षेत्र के इन 21 राजस्व गांवों को लिफ्ट सिंचाई स्कीम के माध्यम से पानी दिए जाने की घोषणा की। इस बजट घोषणा से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना और इसके बाद नहरों की मरम्मत के लिए ₹11.50 करोड़ की लागत से कार्य प्रारंभ किया गया, जो अब पूरा होने की कगार पर है। आज की चर्चा में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने इस योजना के धरातल पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

प्रेस वार्ता के दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी सकारात्मक सोच के कारण ही दोनों पक्षों के बीच संवाद के बाद सहमति बन पाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों पक्षों की उचित मांगों को मान लिया है और बांध का पानी छोड़े जाने की तारीख सात दिन के भीतर विभाग द्वारा तय कर ली जाएगी। अब नहरी तंत्र का तकनीकी आकलन करते हुए इसकी टेस्टिंग के लिए जल प्रवाह शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही, दोनों पक्षों द्वारा सिंचाई क्षेत्र को विकसित करने और कमांड क्षेत्र के भीतर लिफ्ट योजना के माध्यम से सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने की मांग पर भी शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए सभी पक्षों से नहरों में जल प्रवाह शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया, जबकि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दो दशक पुराने इस विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया और उपस्थित किसानों से आपसी सहयोग, समन्वय तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए आग्रह किया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग राजस्थान जयपुर अभय कुमार, ए.डी.जी.पी. डायरेक्टर आरपीए संजीव नार्जरी, शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग कृष्ण कुणाल, महानिरीक्षक भरतपुर कैलाश चन्द बिश्नोई, संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग भुवन भास्कर, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर कानाराम, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर जयेष्ठा मैत्रयी, जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल भी उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने परियोजना में उत्पन्न गतिरोध के समाधान से जुड़े सभी पहलुओं तथा राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। इस अवसर पर गुडला संघर्ष समिति, ग्रामोत्थान संस्था एवं गंभीर नदी जल बचाओ समिति के प्रतिनिधियों ने भी दो दशक पुरानी इस समस्या का समाधान करने पर भजनलाल सरकार का आभार व्यक्त किया।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    14 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से करौली जिले के पांचना बांध के पानी के वितरण को लेकर 20 वर्ष पुराने विवाद का समाधान हो गया है। जयपुर के शिक्षा संकुल में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता संपन्न हुआ। सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस पर सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि 2100 एमसीएफटी क्षमता के पांचना बांध से लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है, लेकिन वर्ष 2006 के बाद से बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में जल प्रवाह नहीं हो रहा था। गुडला सहित क्षेत्र के 21 राजस्व गांव लगातार यह मांग कर रहे थे कि बांध से लिफ्ट सिंचाई परियोजना के माध्यम से उन्हें पानी उपलब्ध कराया जाए, तभी नहरों में जल प्रवाह की अनुमति दी जाए। 20 वर्ष से चली आ रही इस मांग को पूरा करने के लिए पहले कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2026-27 के बजट में गुडला क्षेत्र के इन 21 राजस्व गांवों को लिफ्ट सिंचाई स्कीम के माध्यम से पानी दिए जाने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना। इसके बाद नहरों की मरम्मत के लिए 11.50 करोड़ रुपए की लागत से कार्य शुरू किया गया, जो अब पूरा होने की ओर है। समझौता वार्ता के दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा इस योजना के धरातल पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने दोनों पक्षों की जायज मांगें मान ली हैं और बांध का पानी छोड़े जाने की तारीख विभाग सात दिन के भीतर तय कर लेगा। नहरी तंत्र का तकनीकी आकलन करते हुए इसकी टेस्टिंग के लिए जल प्रवाह शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सिंचाई क्षेत्र को विकसित करने तथा कमांड क्षेत्र के भीतर लिफ्ट योजना के माध्यम से सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने की मांगों पर भी शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए नहरों में जल प्रवाह शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया, वहीं मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इस दो दशक पुराने विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया और उपस्थित किसानों को आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग राजस्थान जयपुर अभय कुमार, ए.डी.जी.पी. डायरेक्टर आरपीए संजीव नार्जरी, शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग कृष्ण कुणाल, महानिरीक्षक भरतपुर कैलाश चन्द बिश्नोई, संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग भुवन भास्कर, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर कानाराम, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर जयेष्ठा मैत्रयी, जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने परियोजना में उत्पन्न गतिरोध के समाधान से जुड़े सभी पहलुओं तथा राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। इस अवसर पर गुडला संघर्ष समिति, ग्रामोत्थान संस्था एवं गंभीर नदी जल बचाओ समिति के प्रतिनिधियों ने भी दो दशक पुरानी समस्या का समाधान करने पर भजनलाल सरकार का आभार व्यक्त किया।
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से करौली जिले के पांचना बांध के पानी के वितरण को लेकर 20 वर्ष पुराने विवाद का समाधान हो गया है। जयपुर के शिक्षा संकुल में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता संपन्न हुआ। सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस पर सहमति जताई।

उल्लेखनीय है कि 2100 एमसीएफटी क्षमता के पांचना बांध से लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है, लेकिन वर्ष 2006 के बाद से बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में जल प्रवाह नहीं हो रहा था। गुडला सहित क्षेत्र के 21 राजस्व गांव लगातार यह मांग कर रहे थे कि बांध से लिफ्ट सिंचाई परियोजना के माध्यम से उन्हें पानी उपलब्ध कराया जाए, तभी नहरों में जल प्रवाह की अनुमति दी जाए। 20 वर्ष से चली आ रही इस मांग को पूरा करने के लिए पहले कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2026-27 के बजट में गुडला क्षेत्र के इन 21 राजस्व गांवों को लिफ्ट सिंचाई स्कीम के माध्यम से पानी दिए जाने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना। इसके बाद नहरों की मरम्मत के लिए 11.50 करोड़ रुपए की लागत से कार्य शुरू किया गया, जो अब पूरा होने की ओर है। समझौता वार्ता के दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा इस योजना के धरातल पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने दोनों पक्षों की जायज मांगें मान ली हैं और बांध का पानी छोड़े जाने की तारीख विभाग सात दिन के भीतर तय कर लेगा। नहरी तंत्र का तकनीकी आकलन करते हुए इसकी टेस्टिंग के लिए जल प्रवाह शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सिंचाई क्षेत्र को विकसित करने तथा कमांड क्षेत्र के भीतर लिफ्ट योजना के माध्यम से सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने की मांगों पर भी शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए नहरों में जल प्रवाह शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया, वहीं मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इस दो दशक पुराने विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया और उपस्थित किसानों को आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग राजस्थान जयपुर अभय कुमार, ए.डी.जी.पी. डायरेक्टर आरपीए संजीव नार्जरी, शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग कृष्ण कुणाल, महानिरीक्षक भरतपुर कैलाश चन्द बिश्नोई, संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग भुवन भास्कर, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर कानाराम, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर जयेष्ठा मैत्रयी, जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने परियोजना में उत्पन्न गतिरोध के समाधान से जुड़े सभी पहलुओं तथा राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। इस अवसर पर गुडला संघर्ष समिति, ग्रामोत्थान संस्था एवं गंभीर नदी जल बचाओ समिति के प्रतिनिधियों ने भी दो दशक पुरानी समस्या का समाधान करने पर भजनलाल सरकार का आभार व्यक्त किया।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के बरौली गांव निवासी युवा आशु शर्मा का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयन होने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। समाजसेवी मुकेश श्रोतीय और भूदेव शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर आशु शर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और आशु शर्मा का उत्साहवर्धन किया।
    4
    धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के बरौली गांव निवासी युवा आशु शर्मा का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयन होने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। समाजसेवी मुकेश श्रोतीय और भूदेव शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर आशु शर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और आशु शर्मा का उत्साहवर्धन किया।
    user_विष्णु कुमार सोनी
    विष्णु कुमार सोनी
    सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धौलपुर जिले के पैतृक गांव भभूतीपुरा में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुँचे। जगन गुर्जर के भाई पान सिंह, लाल सिंह और पप्पू पुलिस अभिरक्षा में पैरोल पर श्मशान घाट पहुँचे। इन तीनों भाइयों के पहुँचने के बाद ही जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए था।
    2
    धौलपुर जिले के पैतृक गांव भभूतीपुरा में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुँचे।

जगन गुर्जर के भाई पान सिंह, लाल सिंह और पप्पू पुलिस अभिरक्षा में पैरोल पर श्मशान घाट पहुँचे। इन तीनों भाइयों के पहुँचने के बाद ही जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए था।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के करौली जिले में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो बुधवार सुबह 10:00 बजे से वायरल हो रहा है, जिसमें करौली निवासी एक दलित युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है। सांसद भजनलाल जाटव ने इस वायरल वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि दलित युवक के साथ हुई यह मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और शर्मनाक है। सांसद ने इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है।
    1
    राजस्थान के करौली जिले में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो बुधवार सुबह 10:00 बजे से वायरल हो रहा है, जिसमें करौली निवासी एक दलित युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है।

सांसद भजनलाल जाटव ने इस वायरल वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि दलित युवक के साथ हुई यह मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और शर्मनाक है। सांसद ने इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.