logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान,* *प्राचार्य अनूप कुमार और शिक्षक विनय कुमार सिंह सम्मानित,* *विद्यालय परिवार में हर्ष* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा):हंटरगंज प्रखंड के रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार एवं शिक्षक विनय कुमार सिंह को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार, रांची की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया।राजधानी रांची में आयोजित समारोह में दोनों शिक्षकों को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं विद्यालय के प्रति समर्पण को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।राज्यस्तरीय सम्मान मिलने से रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।दोनों शिक्षकों को सम्मान मिलने की जानकारी के बाद विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि शिक्षकों का यह सम्मान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सभी शिक्षकों को प्रेरित करेगा।हंटरगंज के दो शिक्षकों को राज्यस्तर पर मिला सम्मान क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय बना हुआ है।

22 hrs ago
user_Vikash Kumar Yadav
Vikash Kumar Yadav
शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
22 hrs ago

*रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान,* *प्राचार्य अनूप कुमार और शिक्षक विनय कुमार सिंह सम्मानित,* *विद्यालय परिवार में हर्ष* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा):हंटरगंज प्रखंड के रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार एवं शिक्षक विनय कुमार सिंह को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार, रांची की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया।राजधानी रांची में आयोजित समारोह में दोनों शिक्षकों को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं विद्यालय के प्रति समर्पण को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।राज्यस्तरीय सम्मान मिलने से रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।दोनों शिक्षकों को सम्मान मिलने की जानकारी के बाद विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि शिक्षकों का यह सम्मान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सभी शिक्षकों को प्रेरित करेगा।हंटरगंज के दो शिक्षकों को राज्यस्तर पर मिला सम्मान क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय बना हुआ है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *आदर्श बाल प्रतियोगिता निकेतन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,* *दीप प्रज्ज्वलित व केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन,* *मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श बाल प्रतियोगिता निकेतन में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए की गई। इस दौरान उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।समारोह की खास उपलब्धि संस्थान की छह छात्राओं का इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग में चयन रहा। चयनित छात्राओं में निधि कुमारी, खुशी कुमारी, आस्था कुमारी, संध्या कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं आरुषि कुमारी शामिल हैं। छात्राओं की सफलता पर संस्थान में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस मौके पर एसआई दिलीप कुमार, संस्थान के निदेशक श्रवण कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और बेहतर शिक्षा मिले तो वे किसी भी प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहरा सकती हैं।छह छात्राओं की सफलता बनी समारोह की खास उपलब्धि शिक्षक दिवस समारोह में छात्राओं की सफलता को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई। एक ही संस्थान से छह छात्राओं का चयन होना संस्थान के लिए गौरव की बात बताई गई। वक्ताओं ने छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। पूरे समारोह में शिक्षक-छात्रों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    1
    *आदर्श बाल प्रतियोगिता निकेतन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,*

*दीप प्रज्ज्वलित व केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन,*

*मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला*

*विकास कुमार यादव*
हंटरगंज (चतरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श बाल प्रतियोगिता निकेतन में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए की गई। इस दौरान उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।समारोह की खास उपलब्धि संस्थान की छह छात्राओं का इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग में चयन रहा। चयनित छात्राओं में निधि कुमारी, खुशी कुमारी, आस्था कुमारी, संध्या कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं आरुषि कुमारी शामिल हैं। छात्राओं की सफलता पर संस्थान में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस मौके पर एसआई दिलीप कुमार, संस्थान के निदेशक श्रवण कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और बेहतर शिक्षा मिले तो वे किसी भी प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहरा सकती हैं।छह छात्राओं की सफलता बनी समारोह की खास उपलब्धि शिक्षक दिवस समारोह में छात्राओं की सफलता को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई। एक ही संस्थान से छह छात्राओं का चयन होना संस्थान के लिए गौरव की बात बताई गई। वक्ताओं ने छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। पूरे समारोह में शिक्षक-छात्रों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रक्षादल ने तेजस्वी यादव को सौंपा ज्ञापन,गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों सदस्य टेकारी के महमना गांव पहुंचे गुरुआ। गया जिले के गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षादल के सदस्य टेकारी विधानसभा क्षेत्र के महमना गांव पहुंचे, जहां प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आगमन के दौरान ग्राम रक्षादल की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक महामंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि ग्राम रक्षादल के सदस्य वर्ष 2012 से बिना मानदेय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज एवं गांव की सुरक्षा में भागीदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि ग्राम रक्षादल के माध्यम से गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो। लेकिन आज उचित व्यवस्था और सम्मान नहीं मिलने के कारण आज उनका सपना टूटता नजर आ रहा है। ग्राम रक्षादल के पदाधिकारियों ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से उनकी 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और सरकार के समक्ष उनकी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिना मानदेय के सेवा दे रहे ग्राम रक्षादल के सदस्यों के भविष्य और सम्मान को लेकर ठोस पहल की आवश्यकता है। इस मौके पर गुरुआ प्रखंड संगठन महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र पासवान समेत गुरुआ प्रखंड के सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सदस्य मौजूद रहे।
    4
    11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रक्षादल ने तेजस्वी यादव को सौंपा ज्ञापन,गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों सदस्य टेकारी के महमना गांव पहुंचे
गुरुआ। गया जिले के गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षादल के सदस्य टेकारी विधानसभा क्षेत्र के महमना गांव पहुंचे, जहां प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आगमन के दौरान ग्राम रक्षादल की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक महामंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि ग्राम रक्षादल के सदस्य वर्ष 2012 से बिना मानदेय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज एवं गांव की सुरक्षा में भागीदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि ग्राम रक्षादल के माध्यम से गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो। लेकिन आज उचित व्यवस्था और सम्मान नहीं मिलने के कारण आज उनका सपना टूटता नजर आ रहा है।
ग्राम रक्षादल के पदाधिकारियों ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से उनकी 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और सरकार के समक्ष उनकी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिना मानदेय के सेवा दे रहे ग्राम रक्षादल के सदस्यों के भविष्य और सम्मान को लेकर ठोस पहल की आवश्यकता है।
इस मौके पर गुरुआ प्रखंड संगठन महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र पासवान समेत गुरुआ प्रखंड के सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सदस्य मौजूद रहे।
    user_Prem Kumar Mishra
    Prem Kumar Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • मुर्गी बिगहा में विकास की खुली पोल! न सड़क, न नाली… कीचड़ में गुजर रही जिंदगी मदनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत पिरवां के मुर्गी बिगहा टोले में विकास के दावों की जमीनी हकीकत ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही है। टोले में आज तक न तो पक्की सड़क बनी और न ही नाली की व्यवस्था हो सकी है। बरसात के दिनों में कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। वहीं, जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे गंदगी के साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार मुखिया और प्रखंड प्रशासन से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क और नाली निर्माण की जल्द मांग की है। सवाल है—आखिर कब पहुंचेगी मुर्गी बिगहा में विकास की रोशनी? #Madanpur #Pirwan #MurghiBigha #Aurangabad #BiharNews #MadanpurNews #VikasKiKhuliPol #SadakKiSamasyA #NaliKiSamasyA #GraminNews #BiharNews #GroundReport #LocalNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #ViralNews #TrendingNews
    1
    मुर्गी बिगहा में विकास की खुली पोल! न सड़क, न नाली… कीचड़ में गुजर रही जिंदगी

मदनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत पिरवां के मुर्गी बिगहा टोले में विकास के दावों की जमीनी हकीकत ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही है। टोले में आज तक न तो पक्की सड़क बनी और न ही नाली की व्यवस्था हो सकी है। बरसात के दिनों में कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। वहीं, जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे गंदगी के साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार मुखिया और प्रखंड प्रशासन से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क और नाली निर्माण की जल्द मांग की है। सवाल है—आखिर कब पहुंचेगी मुर्गी बिगहा में विकास की रोशनी?
#Madanpur #Pirwan #MurghiBigha #Aurangabad #BiharNews #MadanpurNews #VikasKiKhuliPol #SadakKiSamasyA #NaliKiSamasyA #GraminNews #BiharNews #GroundReport #LocalNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #ViralNews #TrendingNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    39 min ago
  • श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माडनपुर गयाजी द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ परम ज्ञान निकेतन में संपन्न।
    1
    श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माडनपुर गयाजी द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ परम ज्ञान निकेतन में संपन्न।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    1 hr ago
  • रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक से मारपीट, 5 नामजद समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सोमवार को सामने आया है। मामले में माडि़पुर गांव निवासी राकेश यादव के पुत्र बबलू कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बबलू कुमार ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को मिशन कुमार अपने चार-पांच साथियों के साथ मंदिर के समीप सड़क पर रील्स बना रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चियां सड़क पार कर रही थीं। सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। उस समय मामला शांत हो गया। आरोप है कि रविवार को रफीगंज से घर लौटने के दौरान मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत करीब 10 युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित के बयान पर मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत पांच लोगों को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    1
    रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक से मारपीट, 5 नामजद समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज 

रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सोमवार को सामने आया है। मामले में माडि़पुर गांव निवासी राकेश यादव के पुत्र बबलू कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बबलू कुमार ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को मिशन कुमार अपने चार-पांच साथियों के साथ मंदिर के समीप सड़क पर रील्स बना रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चियां सड़क पार कर रही थीं। सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। उस समय मामला शांत हो गया। आरोप है कि रविवार को रफीगंज से घर लौटने के दौरान मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत करीब 10 युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
पीड़ित के बयान पर मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत पांच लोगों को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी जलजमाव, आवागमन और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
    1
    जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया।
जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी।
स्थानीय लोगों ने भी जलजमाव, आवागमन और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    11 hrs ago
  • लोहिया स्वक्षता अभियान कचरा वाहन का बैटरी चोरी हो गया है। यह मामला परनाडाबर थाना क्षेत्र के अब्दुल पंचायत टोला हथमरवा वार्ड नंबर 5 का है। कचरा वाहन चालक द्वारा हमे जानकारी प्राप्त हुआ।
    1
    लोहिया स्वक्षता अभियान कचरा वाहन का बैटरी चोरी हो गया है। यह मामला परनाडाबर थाना क्षेत्र के अब्दुल पंचायत टोला हथमरवा वार्ड नंबर 5 का है। कचरा वाहन चालक द्वारा हमे जानकारी प्राप्त हुआ।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    5 hrs ago
  • *बारिश में गरीब का आशियाना ध्वस्त, परिवार बाल-बाल बचा,* *दो कमरे भी जर्जर, डर के साए में बाहर सो रहा परिवार;* *मुआवजा व आवास की मांग* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): लगातार बारिश में जबड़ा पंचायत के तरवाडीह टोला निवासी प्रमोद यादव का मिट्टी का घर भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार घर में सो रहा था, लेकिन संयोग से सभी सुरक्षित बच गए। घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।दो कमरे अभी भी जर्जर हैं और कभी भी गिर सकते हैं। जान के डर से परिवार घर के बाहर रात गुजारने को मजबूर है। सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि चैतू यादव व पंचायत समिति सदस्य रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप को जानकारी दी। *सवाल यह है कि जर्जर घर की सुध कब लेगा प्रशासन?* बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ने के बाद अब सरकारी मदद की उम्मीद टिकी है। आवास योजना और आपदा राहत जैसी सरकारी व्यवस्थाओं के बावजूद यदि एक परिवार टूटे हुए मिट्टी के घर में डर के साए में रात गुजारने को मजबूर है, तो जमीनी स्तर पर योजनाओं की पहुंच पर सवाल उठना स्वाभाविक है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल स्थल निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मामले को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखे, बल्कि बारिश और संभावित हादसे के खतरे को देखते हुए तत्काल राहत और आवास की व्यवस्था करे, ताकि किसी अनहोनी से पहले परिवार को सुरक्षित स्थान मिल सके।
    1
    *बारिश में गरीब का आशियाना ध्वस्त, परिवार बाल-बाल बचा,*

*दो कमरे भी जर्जर, डर के साए में बाहर सो रहा परिवार;*

*मुआवजा व आवास की मांग*

*विकास कुमार यादव*
हंटरगंज (चतरा): लगातार बारिश में जबड़ा पंचायत के तरवाडीह टोला निवासी प्रमोद यादव का मिट्टी का घर भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार घर में सो रहा था, लेकिन संयोग से सभी सुरक्षित बच गए। घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।दो कमरे अभी भी जर्जर हैं और कभी भी गिर सकते हैं। जान के डर से परिवार घर के बाहर रात गुजारने को मजबूर है। सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि चैतू यादव व पंचायत समिति सदस्य रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप को जानकारी दी।
*सवाल यह है कि जर्जर घर की सुध कब लेगा प्रशासन?*
बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ने के बाद अब सरकारी मदद की उम्मीद टिकी है। आवास योजना और आपदा राहत जैसी सरकारी व्यवस्थाओं के बावजूद यदि एक परिवार टूटे हुए मिट्टी के घर में डर के साए में रात गुजारने को मजबूर है, तो जमीनी स्तर पर योजनाओं की पहुंच पर सवाल उठना स्वाभाविक है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल स्थल निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मामले को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखे, बल्कि बारिश और संभावित हादसे के खतरे को देखते हुए तत्काल राहत और आवास की व्यवस्था करे, ताकि किसी अनहोनी से पहले परिवार को सुरक्षित स्थान मिल सके।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.