Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माडनपुर गयाजी द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ परम ज्ञान निकेतन में संपन्न।
Uma Shanker singh
श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माडनपुर गयाजी द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ परम ज्ञान निकेतन में संपन्न।
More news from Bihar and nearby areas
- श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माडनपुर गयाजी द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ परम ज्ञान निकेतन में संपन्न।1
- जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी जलजमाव, आवागमन और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।1
- 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रक्षादल ने तेजस्वी यादव को सौंपा ज्ञापन,गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों सदस्य टेकारी के महमना गांव पहुंचे गुरुआ। गया जिले के गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षादल के सदस्य टेकारी विधानसभा क्षेत्र के महमना गांव पहुंचे, जहां प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आगमन के दौरान ग्राम रक्षादल की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक महामंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि ग्राम रक्षादल के सदस्य वर्ष 2012 से बिना मानदेय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज एवं गांव की सुरक्षा में भागीदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि ग्राम रक्षादल के माध्यम से गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो। लेकिन आज उचित व्यवस्था और सम्मान नहीं मिलने के कारण आज उनका सपना टूटता नजर आ रहा है। ग्राम रक्षादल के पदाधिकारियों ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से उनकी 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और सरकार के समक्ष उनकी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिना मानदेय के सेवा दे रहे ग्राम रक्षादल के सदस्यों के भविष्य और सम्मान को लेकर ठोस पहल की आवश्यकता है। इस मौके पर गुरुआ प्रखंड संगठन महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र पासवान समेत गुरुआ प्रखंड के सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सदस्य मौजूद रहे।4
- रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक से मारपीट, 5 नामजद समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सोमवार को सामने आया है। मामले में माडि़पुर गांव निवासी राकेश यादव के पुत्र बबलू कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बबलू कुमार ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को मिशन कुमार अपने चार-पांच साथियों के साथ मंदिर के समीप सड़क पर रील्स बना रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चियां सड़क पार कर रही थीं। सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। उस समय मामला शांत हो गया। आरोप है कि रविवार को रफीगंज से घर लौटने के दौरान मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत करीब 10 युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित के बयान पर मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत पांच लोगों को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- गोह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की निकली भव्य शोभायात्रा गोह(औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय में श्रीकृष्ण सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महोत्सव स्थल से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चारों दिशाओं में भ्रमण कर पुनः महोत्सव स्थल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा-कृष्ण की झांकी समेत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा गोह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।1
- लोहिया स्वक्षता अभियान कचरा वाहन का बैटरी चोरी हो गया है। यह मामला परनाडाबर थाना क्षेत्र के अब्दुल पंचायत टोला हथमरवा वार्ड नंबर 5 का है। कचरा वाहन चालक द्वारा हमे जानकारी प्राप्त हुआ।1
- बिहार के आरा जंक्शन के पास रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा टल गया। अलीपुरद्वार से नई दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (15483) के दो कोच पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब 4 बजे यार्ड क्षेत्र के पास हुई। बिहार के आरा जंक्शन के पास रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा टल गया। अलीपुरद्वार से नई दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (15483) के दो कोच पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब 4 बजे यार्ड क्षेत्र के पास हुई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। राहत की बात है कि फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचकर जांच और ट्रैक बहाली में जुटी हैं। इस घटना के कारण दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड की अप लाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों के लेट होने की सूचना है। हादसे की असली वजह फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहार (गोह प्रखंड) में स्थित पुनपुन नदी के जलस्तर बढ़ने से आस पास के निकले इलाकों और गांव में बाढ़ का खतरा पैदा हो चुका है बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहार (गोह प्रखंड) में स्थित पुनपुन नदी के जलस्तर बढ़ने से आस पास के निकले इलाकों और गांव में बाढ़ का खतरा पैदा हो चुका है1