मधेपुरा में सूखे नल, “हर घर नल का जल” पर सवाल बिहार के मधेपुरा जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “हर घर नल का जल” पर अब सवाल उठने लगे हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई गांवों में नल सूखे पड़े हैं। लोगों को आज भी पीने के पानी के लिए चापाकल और हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। आखिर जमीनी हकीकत क्या है दरअसल मधेपुरा जिले के कई प्रखंड में जमीनी हकीकत कुछ और है। ताजा मामला मधेपुरा सदर प्रखंड के मठाही, मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर, मुरलीगंज नगर पंचायत,रमनी, भलनी, रघुनाथपुर और घैलाढ़ प्रखंड के भान टेकती सहित कई इलाकों में “हर घर नल का जल” योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। कहीं नल लगे ही नहीं हैं, और जहां लगे हैं वहां महीनों से पानी नहीं आया। कई जगहों पर जलमीनारें खड़ी हैं, लेकिन मोटर खराब है। कहीं बिजली कनेक्शन नहीं है तो कहीं पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है। पानी की टंकियां सूखी पड़ी हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही परेशानी भी बढ़ रही है। ग्रामीणों को सुबह-शाम पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। महिलाओं को दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना की शुरुआत में कुछ दिन पानी मिला, लेकिन उसके बाद सप्लाई बंद हो गई। कई बार शिकायत के बावजूद न तो मरम्मत हुई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बाइट – अशोक कुमार, स्थानीय निवासी सरकार ने नल तो लगा दिया, लेकिन पानी नहीं आता। शुरुआत में दो-चार दिन पानी आया था, उसके बाद सब बंद हो गया। हमलोग आज भी हैंडपंप का पानी पी रहे हैं। बाइट – कृष्णा मुखर्जी, स्थानीय निवासी सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। दूर से पानी लाना पड़ता है। गर्मी में हालात और खराब हो जाते हैं। अगर नल-जल योजना ठीक से चले तो बहुत राहत मिले।” ग्राउंड पर हालात यह हैं कि टावर तो खड़े हैं, लेकिन नलों में पानी नहीं बह रहा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही कब तय होगी? खराब पड़ी जलमीनारों और पाइपलाइन की मरम्मत कब होगी? और क्या मधेपुरा के घरों तक वाकई साफ पानी पहुंच पाएगा?
मधेपुरा में सूखे नल, “हर घर नल का जल” पर सवाल बिहार के मधेपुरा जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “हर घर नल का जल” पर अब सवाल उठने लगे हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई गांवों में नल सूखे पड़े हैं। लोगों को आज भी पीने के पानी के लिए चापाकल और हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। आखिर जमीनी हकीकत क्या है दरअसल मधेपुरा जिले के कई प्रखंड में जमीनी हकीकत कुछ और है। ताजा मामला मधेपुरा सदर प्रखंड के मठाही, मुरलीगंज प्रखंड के
गंगापुर, मुरलीगंज नगर पंचायत,रमनी, भलनी, रघुनाथपुर और घैलाढ़ प्रखंड के भान टेकती सहित कई इलाकों में “हर घर नल का जल” योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। कहीं नल लगे ही नहीं हैं, और जहां लगे हैं वहां महीनों से पानी नहीं आया। कई जगहों पर जलमीनारें खड़ी हैं, लेकिन मोटर खराब है। कहीं बिजली कनेक्शन नहीं है तो कहीं पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है। पानी की टंकियां सूखी पड़ी हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही परेशानी भी बढ़ रही है। ग्रामीणों को सुबह-शाम पानी के लिए लाइन
लगानी पड़ रही है। महिलाओं को दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना की शुरुआत में कुछ दिन पानी मिला, लेकिन उसके बाद सप्लाई बंद हो गई। कई बार शिकायत के बावजूद न तो मरम्मत हुई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बाइट – अशोक कुमार, स्थानीय निवासी सरकार ने नल तो लगा दिया, लेकिन पानी नहीं आता। शुरुआत में दो-चार दिन पानी आया था, उसके बाद सब बंद हो गया। हमलोग आज भी हैंडपंप का पानी पी रहे हैं। बाइट
– कृष्णा मुखर्जी, स्थानीय निवासी सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। दूर से पानी लाना पड़ता है। गर्मी में हालात और खराब हो जाते हैं। अगर नल-जल योजना ठीक से चले तो बहुत राहत मिले।” ग्राउंड पर हालात यह हैं कि टावर तो खड़े हैं, लेकिन नलों में पानी नहीं बह रहा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही कब तय होगी? खराब पड़ी जलमीनारों और पाइपलाइन की मरम्मत कब होगी? और क्या मधेपुरा के घरों तक वाकई साफ पानी पहुंच पाएगा?
- बिहार के मधेपुरा जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “हर घर नल का जल” पर अब सवाल उठने लगे हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई गांवों में नल सूखे पड़े हैं। लोगों को आज भी पीने के पानी के लिए चापाकल और हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। आखिर जमीनी हकीकत क्या है दरअसल मधेपुरा जिले के कई प्रखंड में जमीनी हकीकत कुछ और है। ताजा मामला मधेपुरा सदर प्रखंड के मठाही, मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर, मुरलीगंज नगर पंचायत,रमनी, भलनी, रघुनाथपुर और घैलाढ़ प्रखंड के भान टेकती सहित कई इलाकों में “हर घर नल का जल” योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। कहीं नल लगे ही नहीं हैं, और जहां लगे हैं वहां महीनों से पानी नहीं आया। कई जगहों पर जलमीनारें खड़ी हैं, लेकिन मोटर खराब है। कहीं बिजली कनेक्शन नहीं है तो कहीं पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है। पानी की टंकियां सूखी पड़ी हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही परेशानी भी बढ़ रही है। ग्रामीणों को सुबह-शाम पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। महिलाओं को दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना की शुरुआत में कुछ दिन पानी मिला, लेकिन उसके बाद सप्लाई बंद हो गई। कई बार शिकायत के बावजूद न तो मरम्मत हुई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बाइट – अशोक कुमार, स्थानीय निवासी सरकार ने नल तो लगा दिया, लेकिन पानी नहीं आता। शुरुआत में दो-चार दिन पानी आया था, उसके बाद सब बंद हो गया। हमलोग आज भी हैंडपंप का पानी पी रहे हैं। बाइट – कृष्णा मुखर्जी, स्थानीय निवासी सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। दूर से पानी लाना पड़ता है। गर्मी में हालात और खराब हो जाते हैं। अगर नल-जल योजना ठीक से चले तो बहुत राहत मिले।” ग्राउंड पर हालात यह हैं कि टावर तो खड़े हैं, लेकिन नलों में पानी नहीं बह रहा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही कब तय होगी? खराब पड़ी जलमीनारों और पाइपलाइन की मरम्मत कब होगी? और क्या मधेपुरा के घरों तक वाकई साफ पानी पहुंच पाएगा?4
- सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के खजुरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन का 66 वें वार्षिक बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन 2026 को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 251 महिलाएं शामिल हुईं। कलश शोभा यात्रा पूरे बैंड बाजा के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर पंचायत स्थित कारू बाबा मंदिर परिसर के तालाब से जल भरकर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे।1
- my Facebook ID ko follow jarur kijiega doston :- Instavala 👈❤️✅1
- सुपौल में “भ्रष्टाचार मुक्त कोसी जागरूकता बैनर” के तले आज आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल कुमार सिंह ने अपने निजी आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर अंचल अधिकारी आनंद मंडल पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुपौल अंचल कार्यालय में आम जनता के कार्य बिना दलालों के माध्यम से पूरे नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दाखिल-खारिज, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उनका कहना था कि कार्यालय परिसर में सक्रिय दलालों की भूमिका संदिग्ध है और बिना पैसे के फाइलें आगे नहीं बढ़ाई जातीं। उन्होंने अंचल अधिकारी आनंद मंडल पर प्रशासनिक शिथिलता और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उनका अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक अंचल कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं किया जाता। वही मामले को लेकर सुपौल अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया है1
- मछली जल कि रानी हो सकती है लेकिन बाहर वो कुछ नहीं1
- #बिहार #गोपालगंज : ▶️प्रिसिद्ध सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर से पिछले दिनों चोरी हुए आभूषण और मुकुट आज मंदिर प्रबंधन को सौंप दिये गये। ▶️पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि न्यायालय के रिलीज ऑडर के बाद सभी आभूषण मंदिर प्रबंधन को सौंप दिया गया है।1
- मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशवारी गांव के वार्ड संख्या तीन में बीती रात भीषण अग्निकांड की घटना घटी। इस हादसे में एक ही परिवार के दो घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट होने की बात कही जा रही है। पीड़ित की पहचान गुंजा कामत, पिता स्वर्गीय पहल कामत के रूप में हुई है। ग्रामीण ध्यानी ऋषिदेव ने बताया कि पीड़ित परिवार ने एक दिन पहले ही लोन कंपनी से पचास हजार रुपये नगद प्राप्त किए थे, जो आग में जलकर नष्ट हो गए। घटना के समय रामजी कामत समेत दर्जन भर लोग मौके पर मौजूद थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, देर रात अचानक आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। वहीं, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार यादव ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने अंचलाधिकारी से मामले की जांच कर शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। वही अंचला अधिकारी ग्वालपाड़ा देव कृष्ण कामत इस मामले में कहा कि मामले की जानकारी मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी1
- बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर सौर बाजार थाना द्वारा मिनी मैराथन का सफल आयोजन !! बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत सौर बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के युवाओं द्वारा आज मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष खालिद हयात, अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती तथा पंचायत के सम्मानित प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, अनुशासन एवं पुलिस-जन सहयोग की भावना को मजबूत करना है। स्वस्थ युवा – सशक्त समाज बिहार पुलिस – आपके साथ,1