Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोनू शुक्ला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Shiva Gautam1
- Post by मोनू शुक्ला1
- UP अब अफसर को अनिवार्य तौर पर उठाना होगा जनप्रतिनिधियों का फोन। हरदोई DM अनुनय झा ने जानकारी दी कि नई व्यवस्था के तहत स्थापित कमांड सेंटर यह सुनिश्चित करेगा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि की कॉल 10 मिनट के भीतर रिसीव नहीं की जाती है, तो संबंधित अधिकारी को अनिवार्य रूप से कॉल बैक करना होगा। #sadantak #hardoi #DMHardoi #hardoi_city #hardoinews1
- हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर गिरने से इंजीनियर की मौत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला पुरुष और जानवर चपेट में राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। गांव में हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर घरेलू बिजली लाइन पर गिरने के बाद गांव के कई घरों में बिजली करेंट फैल गया। हादसे से जहां पूरे गांव में हड़कंप मच गया वहीं सीएमएस कंपनी में कार्यरत एक 34 वर्गीय इंजीनियर युवक की करेंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली के मौजा बेलामऊ सरैया के गांव चंदौआ में ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरी है। बुधवार की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार किसी कारण से स्पार्किंग के साथ टूट गया और गांव में मौजूद घरेलू बिजली लाइन के ऊपर गिरा। घरेलू बिजली लाइन में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से पूरे गांव में बिजली करेंट फैल गया। अभी सुबह का समय होने के कारण गांव के ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही कई ग्रामीणों ने खुद को करेंट की चपेट में महसूस होता पाया। गांव के कुछ जानवर भी करेंट से ग्रसित दिखे। अभी ग्रामीण कुछ अधिक समझ पाते इससे पहले ही गांव के एक घर से चीख पुकार और रोने चिल्लाने की आवाज ने ग्रामीणों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को जब मामले की जानकारी हुई तो पूरा माजरा समझ आया, इस दौरान बिजली लाइन फाल्ट के बाद कट चुकी थी। उपरोक्त घटनाक्रम में गांव के रहने वाले 34 वर्षीय अखिलेश पुत्र रामप्रकाश की बिजली करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी में पता चला कि, सुबह के समय अखिलेश अपने घर के निकट बाथरूम में गए थे वहीं निकट लगे खंभे में उनका स्पर्श हो गया और वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े। इससे पहले कि, उनको परिजन और ग्रामीण उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जा पाते उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि, मृतक अखिलेश एसबीआई बैंक से टाईअप एक कंपनी सीएमएस कंपनी में एक इंजीनियर थे। उनकी शादी भी हो चुकी है और उनकी पत्नी नीलम के अलावा एक पुत्र जैश भी है जो स्कूल में पढ़ता है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि, मृतक अखिलेश पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग करने के बाद एटीएम में फंसे पैसों को निकालने आदि कार्य करते थे। युवक की मौत के बाद परिजनों का जहां रोना बिलखने का सिलसिला जारी था वहीं गांव के ग्रामीण भी दहशतजदा नजर आ रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि, बिजली करेंट के गांव में कहर से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण मामूली रूप से प्रभावित भी हुए वहीं कुछ जानवर भी चपेट में आकर झुलसे। मामले की जानकारी पर स्थानीय बीजेपी तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्रामीणों ने बताया कि, गांव में गुजरी हाईटेंशन लाइन को गांव से हटवाए जाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का कोई निदान नहीं हो सका , नतीजा यह हुआ कि आज एक ग्रामीण युवक को जान चली गई। गांव के ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा साफ तौर पर नजर आ रहा था। मौके पर मौजूद विधायक ने ग्रामीणों से समस्या को लेकर कार्यवाही का आश्वाशन दिया है। बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर पुलिस विभाग से भी बात की गई है। विधायक का कहना था कि, मृतक के परिवार की पूरी मदद की जाएगी और घटना को लेकर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही कराई जाएगी। फिलहाल गांव में घटी घटना के बाद ग्रामीण महिला पुरुषों में भय साफ नजर आ रहा था।1
- मामला कन्नौज जिला मुख्यालय स्थित तिर्वा क्रॉसिंग चौराहे पर लोहिया प्रतिमा के पास फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन का। कन्नौज।"यादव जी की लव स्टोरी,,को लेकर अधिवक्ताओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन जिला मुख्यालय स्थित तिर्वा क्रॉसिंग के पास लोहिया प्रतिमा के निकट बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और अधिवक्ताओं ने किया। बताते चलें कि बुधवार की दोपहर बड़ी संख्या में युवाओं और अधिवक्ताओं की टोली तिर्वा क्रॉसिंग स्थित लोहिया प्रतिमा के पास इकट्ठा हुई। लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मौजूद उपरोक्त प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, ओम ठाकुरानी के बैनर तले बनी फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी,, के शीर्षक और किरदार बदले जाएं, इसको लेकर फिल्म निर्माता संदीप तोमर को निर्देशित किए जाने की मांग प्रदर्शनकारियों ने की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, फिल्म के कथानक के सामाजिक प्रभाव का आंकलन भी किया जाय, यदि परीक्षण में किसी समुदाय की गरिमा प्रभावित होने की बात सामने आती है तो उसमें संशोधन किया जाय अथवा पूरी फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाय। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि,इस तरह के नाम और कथानक सामाजिक सदभाव बिगाड़ने की साजिश जान पड़ते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही होने चाहिए। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि, ऐसी फिल्मों को सेंसर बोर्ड से स्वीकृति कैसे दे दी जाती है, इससे पहले भी "घूसखोर पंडत,, और"यादव जी की लव स्टोरी,, जैसी फिल्में सामाजिक व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने का कार्य करेंगी। लोगों ने इसको बीजेपी की साजिश भी बताया। उपरोक्त मामले पर कार्यवाही को लेकर प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन भी जिले की अधिकारी अतरिक्त एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन में, मोहित यादव, नेमसिंह यादव , अन्नू यादव, विमल दोहरे, राम सिंह यादव, अनूप सिंह, दिलीप कुशवाहा, रंजीत यादव, नेम सिंह यादव, धीरेन्द्र यादव, पवन श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, इदरीश खान, शानू आलम, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।5
- कन्नौज: में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर लोगों में आक्रोश मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर सहित कलाकारों पर कार्रवाई की की मांग सौंपा ज्ञापन1
- लखनऊ/बलिया: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax) ने बड़ी छापेमारी की है। लखनऊ, बलिया और सोनभद्र स्थित उनके आवास और दफ्तरों पर आईटी की टीमों ने एक साथ दस्तक दी। छापेमारी की बड़ी बातें: फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में आईटी की टीम सबको चकमा देने के लिए 12 गाड़ियों में 'बाराती' बनकर पहुंची। गाड़ियों पर शादी के स्टीकर लगे हुए थे ताकि किसी को शक न हो। बड़ी तादाद में अधिकारी: लखनऊ में सुबह करीब 7 बजे 50 से ज्यादा अधिकारियों ने विधायक के आवास को घेर लिया। एंट्री बैन: छापेमारी की खबर मिलते ही उमाशंकर सिंह के समधी और पूर्व विधायक राकेश सिंह उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन टीम ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। सियासी हलचल: इस कार्रवाई पर राजनीति भी गरमा गई है। यूपी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह ने सोशल मीडिया (X) पर इस कार्रवाई को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। फिलहाल, टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। #Lucknow #Ballia #Sonbhadra #UmashankarSingh #BSP #IncomeTaxRaid #UPNews #ShuruApp1
- Post by Shiva Gautam2