logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालू राबड़ी का शादी को लेकर क्या बोले नीतीश जी, तेजस्वी को नीतीश जी,, विधान सभा में शादी का बात पर लिए चुटकी,,

2 hrs ago
user_गोपालगंज की जनता
गोपालगंज की जनता
Local News Reporter गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
2 hrs ago

लालू राबड़ी का शादी को लेकर क्या बोले नीतीश जी, तेजस्वी को नीतीश जी,, विधान सभा में शादी का बात पर लिए चुटकी,,

More news from Bihar and nearby areas
  • गोपालगंज । बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सहुलि गांव में तिलक समारोह के दौरान 10 हजार रुपये कम चढाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घायल युवक की पहचान बंधौरी गांव निवासी स्व फुलदेव राय के पुत्र ओमप्रकाश राय के रूप में हुई है। उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है...
    1
    गोपालगंज । बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सहुलि गांव में तिलक समारोह के दौरान 10 हजार रुपये कम चढाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घायल युवक की पहचान बंधौरी गांव निवासी स्व फुलदेव राय के पुत्र ओमप्रकाश राय के रूप में हुई है। उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    7 hrs ago
  • नौतन/ प्रखंड क्षेत्र के डबरिया पंचायत अंतर्गत परसौनी तिवारी टोला गांव में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर जी के मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर परसौनी तिवारी टोला गांव से खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंची। जहां पारंम्परिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” एवं हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान एवं भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर का स्मरण किया, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। उसी आस्था और विश्वास से श्रद्धापूर्वक उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हो गया। उसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है।।
    3
    नौतन/ प्रखंड क्षेत्र के डबरिया पंचायत अंतर्गत परसौनी तिवारी टोला गांव में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर जी के मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर परसौनी तिवारी टोला गांव से खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंची। जहां पारंम्परिक  विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” एवं हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान एवं भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर का स्मरण किया, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। उसी आस्था और विश्वास से श्रद्धापूर्वक उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हो गया। उसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है।।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • इ ना हम इनकरा के भगईले बानी, विडियो जारी कर प्रेमिका ने लगाई गुहार। --नौतन से घर से भाग प्रेमी जोड़ों ने की शादी।
    1
    इ ना हम इनकरा के भगईले बानी, विडियो जारी कर प्रेमिका ने लगाई गुहार।
--नौतन से घर से भाग प्रेमी जोड़ों ने की शादी।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार विधान परिषद के सदन में एमएलसी सौरभ कुमार ने पश्चिम चंपारण के किसानों से जुड़ा गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मझौलिया–लौरिया चीनी मिल द्वारा लगातार अपशिष्ट जल छोड़े जाने से आसपास के खेतों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इस गंदे पानी के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण एवं भू-जल पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। गुरुवार के साम करीब 6:30 बजे एमएलसी सौरभ कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो जारी कर कहा कि किसानों की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने सदन में इस विषय को मजबूती से रखते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर विभागीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले की शीघ्र तकनीकी जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सख्त नीति-निर्देश जारी किए जाएंगे।
    1
    बिहार विधान परिषद के सदन में एमएलसी सौरभ कुमार ने पश्चिम चंपारण के किसानों से जुड़ा गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मझौलिया–लौरिया चीनी मिल द्वारा लगातार अपशिष्ट जल छोड़े जाने से आसपास के खेतों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इस गंदे पानी के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण एवं भू-जल पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
गुरुवार के साम करीब 6:30 बजे एमएलसी सौरभ कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो जारी कर कहा कि किसानों की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने सदन में इस विषय को मजबूती से रखते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस पर विभागीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले की शीघ्र तकनीकी जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सख्त नीति-निर्देश जारी किए जाएंगे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • रिक्शा मजदूर सभा भवन, बेतिया में आज 5 फ़रवरी गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दबाव में झुककर अमेरिकी कृषि उत्पादों पर शून्य प्रतिशत आयात शुल्क स्वीकार कर किसानों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि जहां अमेरिका भारतीय उत्पादों पर भारी टैरिफ लगा रहा है, वहीं मोदी सरकार अमेरिकी हितों के आगे आत्मसमर्पण कर भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि 4 से 11 फरवरी तक गांव-गांव जनसभाएं आयोजित कर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और मोदी व डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले जलाए जाएंगे। साथ ही 12 फरवरी की आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांवों और शहरों में बड़े पैमाने पर जन-प्रदर्शन किए जाएंगे। कन्वेंशन के अंत में किसानों-मजदूरों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया।
    1
    रिक्शा मजदूर सभा भवन, बेतिया में आज 5 फ़रवरी गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दबाव में झुककर अमेरिकी कृषि उत्पादों पर शून्य प्रतिशत आयात शुल्क स्वीकार कर किसानों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि जहां अमेरिका भारतीय उत्पादों पर भारी टैरिफ लगा रहा है, वहीं मोदी सरकार अमेरिकी हितों के आगे आत्मसमर्पण कर भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि 4 से 11 फरवरी तक गांव-गांव जनसभाएं आयोजित कर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और मोदी व डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले जलाए जाएंगे। साथ ही 12 फरवरी की आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांवों और शहरों में बड़े पैमाने पर जन-प्रदर्शन किए जाएंगे। कन्वेंशन के अंत में किसानों-मजदूरों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • 600 Sal mugalon ne 200 Sal angrejon Ne 65 Sal Congress Ne Raj Kiya tab Hindu Khatre Mein Nahin tha aur 11 sal ke BJP Sarkar Mein Hindu Khatre Mein a gaya ya FIR pura Bharat Desh Khatre Mein a Gaya kya sochte hain aap ?.....
    1
    600 Sal mugalon ne 200 Sal angrejon Ne 65 Sal Congress Ne Raj Kiya tab Hindu Khatre Mein Nahin tha aur 11 sal ke BJP Sarkar Mein Hindu Khatre Mein a gaya ya FIR pura Bharat Desh Khatre Mein a Gaya kya sochte hain aap ?.....
    user_Shashi kushwaha
    Shashi kushwaha
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • aise bejubano ki kya galti hai
    1
    aise bejubano ki kya galti hai
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    5 hrs ago
  • राधा कॉस्मेटिक Address - मीना बाजार अवंतिका चौक बेतिया । मोबाइल नंबर- 7091752362
    1
    राधा कॉस्मेटिक 
Address - मीना बाजार अवंतिका चौक बेतिया ।
मोबाइल नंबर- 7091752362
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • नगर के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य के नगर निगम की 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर महापौर ने किया निरीक्षण, आज की युवा पीढ़ी से की अपने अमर स्वाधीनता सेनानी पूर्वजों के इतिहास को जानने के साथ नगर के यागदार स्मारक पर आदर पूर्वक पहुंच कर किया देखने की अपील बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चंपारण के स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी अमूल्य विरासत को सहेजने की दिशा में पश्चिम Ijचंपारण जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य को नगर निगम बोर्ड की योजना के अनुसार 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर पूरी कर ली गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया दल-बल के साथ स्थल का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,संरचना की मजबूती और सौंदर्यात्मक पक्षों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित, सुसज्जित और संरक्षित रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पूर्वजों की स्मृति का प्रतीक है, जिसका सम्मान और संरक्षण हम सभी का दायित्व है। महापौर ने जानकारी दी कि शहीद स्मारक को पूज्य स्थल के रूप में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अब इसकी घेराबंदी कर दी गई है, ताकि स्मारक परिसर में चप्पल-जूते पहनकर प्रवेश न हो सके। इसके साथ ही स्मारक परिसर में ग्रेनाइट का प्रयोग कर आकर्षक साज-सज्जा, सुंदर छतरी का निर्माण तथा उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस संपूर्ण योजना पर कुल 14.61 लाख रुपये की लागत आई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे एक बार अवश्य शहीद स्मारक आएं, इसके ऐतिहासिक महत्व को जानें और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी में देशभक्ति और ऐतिहासिक चेतना को मजबूती मिलेगी।
    1
    नगर के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य के नगर निगम की 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर महापौर ने किया निरीक्षण,
आज की युवा पीढ़ी से की अपने अमर स्वाधीनता सेनानी पूर्वजों के इतिहास को जानने के साथ नगर के यागदार स्मारक पर आदर पूर्वक पहुंच कर किया देखने की अपील
बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चंपारण के स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी अमूल्य विरासत को सहेजने की दिशा में पश्चिम Ijचंपारण जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य को नगर निगम बोर्ड की योजना के अनुसार 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर पूरी कर ली गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया दल-बल के साथ स्थल का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,संरचना की मजबूती और सौंदर्यात्मक पक्षों का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण उपरांत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित, सुसज्जित और संरक्षित रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पूर्वजों की स्मृति का प्रतीक है, जिसका सम्मान और संरक्षण हम सभी का दायित्व है।
महापौर ने जानकारी दी कि शहीद स्मारक को पूज्य स्थल के रूप में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अब इसकी घेराबंदी कर दी गई है, ताकि स्मारक परिसर में चप्पल-जूते पहनकर प्रवेश न हो सके। इसके साथ ही स्मारक परिसर में ग्रेनाइट का प्रयोग कर आकर्षक साज-सज्जा, सुंदर छतरी का निर्माण तथा उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस संपूर्ण योजना पर कुल 14.61 लाख रुपये की लागत आई है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे एक बार अवश्य शहीद स्मारक आएं, इसके ऐतिहासिक महत्व को जानें और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी में देशभक्ति और ऐतिहासिक चेतना को मजबूती मिलेगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.