Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखिए इन जैसे नेताओं को अपने आप को सरकारी दामाद समझते हैं बिना टिकट चलते हैं और गुंडागर्दी दिखाते हैं ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
विनोद कुमार यादव
देखिए इन जैसे नेताओं को अपने आप को सरकारी दामाद समझते हैं बिना टिकट चलते हैं और गुंडागर्दी दिखाते हैं ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- झमाझम बारिश ने खोली शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल, कई कॉलोनियों में भरा पानी भिंड। मंगलवार सुबह से हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई है। लगातार बारिश के चलते कई कॉलोनियों,गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। कई घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों का घरेलू सामान भी भीग गया,जबकि सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा।शहर के कई प्रमुख मार्गों और रिहायशी इलाकों के साथ घरों लोगों को परेशनीयों का सामना करना पड़ा।इसके साथ ही गलियों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों में नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।हालांकि, पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और तेज गर्मी के बीच हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम सुहावना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बारिश के साथ सामने आई जलभराव की समस्या ने नगर पालिका के दावों पर सवाल खड़े कर दिए।मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।1
- मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर बेहाल, हल्की बारिश में ही डूब जाती है अयाना रोड औरैया। स्टेट हाईवे से अयाना कस्बे को जोड़ने वाले प्रमुख डामर मार्ग पर जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस मार्ग पर वर्षों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कई-कई घंटों तक निकासी नहीं हो पाती। इसके चलते दुकानों के सामने भी पानी भर जाता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है और ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं कराया गया। यह सड़क अयाना क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। इसी मार्ग से धनुऊपर, कोतेपुर, कैसीपुर, भोतापुर सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना, थाना अयाना तथा अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए भी यही सबसे सुगम और प्रमुख मार्ग है। जलभराव के कारण मरीजों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था कराई जाए और नालियों की सफाई कराकर बरसात के पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई कर इस महत्वपूर्ण मार्ग को जलभराव से मुक्त कराने की मांग उठाई है।1
- ward no.01 saket nagar ater road bhind जल भराव बहुत अधिक हो रहा है1
- आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को शांतिभंग में भेजा, गंभीर आरोपों की जांच शुरू औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक युवक पर बछिया के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ आश्रम पहुंच गई और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने महंत की तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। वहीं गोवंश के साथ कुकर्म के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आश्रम के महंत दिग्विजय गिरी ने बताया कि वह पिछले करीब दस वर्षों से सिद्ध शनि आश्रम में रह रहे हैं। आश्रम में एक गाय और दो बछियों की देखभाल भी वह स्वयं करते हैं। उनके अनुसार रविवार को तिवरलालपुर निवासी रामकेबल तिवारी आश्रम पहुंचा और गोवंशों को चराने के लिए ले जाने की बात कही। महंत ने उसकी बात स्वीकार नहीं की। महंत का आरोप है कि कुछ देर बाद जब वह गोवंशों को देखने पहुंचे तो एक बछिया वहां नहीं मिली। तलाश करने पर उन्होंने आरोपी को बछिया के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा। महंत का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा फैल गई और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। सोमवार को महंत ने अयाना थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि महंत की ओर से मारपीट की तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रामकेबल तिवारी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर एडीएम न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि गोवंश के साथ कुकर्म के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। इन आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यदि आरोपों की पुष्टि होती है और साक्ष्य मिलते हैं तो नियमानुसार संबंधित धाराओं में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है।4
- भिंड। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोले बाबा के जयकारों से गूंजा भिंड भिंड। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। भिंड की 17वीं बटालियन स्थित पार्क के सामने भगवान भोले बाबा के मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की1
- दतिया उपचुनाव जीत पर कांग्रेस का जश्न: परेड चौराहे पर बांटे लड्डू, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी भिंड। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सोमवार को नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भिंड के परेड चौराहे पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आमजन को लड्डू बांटे, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और नारेबाजी कर खुशी जाहिर की।वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और विकास की राजनीति पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को जीत दिलाई है। उन्होंने इसे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का परिणाम बताया।नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि दतिया उपचुनाव की जीत से प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भी पार्टी जनता के बीच मजबूती से अपनी बात रखेगी।1
- हरदोई में कक्षा 9 की छात्रा रागिनी शुक्ला अपनी सहेली के साथ किराना स्टोर से घर का सामान खरीदने जा रही थी।बिजली का पोल रागिनी पर आ गिरा मौत। यूपी: हरदोई में कक्षा 9 की छात्रा रागिनी शुक्ला अपनी सहेली के साथ किराना स्टोर से घर का सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में अचानक बिजली का पोल रागिनी पर आ गिरा। रागिनी मर गई। रागिनी की सहेली इस हादसे में बाल बाल बची। बताया गया है एक ट्रक बिजली के तारों से उलझ गया था, तारों में खिंचाव होने से बिजली का खंभा गिरा।1