Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई में कक्षा 9 की छात्रा रागिनी शुक्ला अपनी सहेली के साथ किराना स्टोर से घर का सामान खरीदने जा रही थी।बिजली का पोल रागिनी पर आ गिरा मौत। यूपी: हरदोई में कक्षा 9 की छात्रा रागिनी शुक्ला अपनी सहेली के साथ किराना स्टोर से घर का सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में अचानक बिजली का पोल रागिनी पर आ गिरा। रागिनी मर गई। रागिनी की सहेली इस हादसे में बाल बाल बची। बताया गया है एक ट्रक बिजली के तारों से उलझ गया था, तारों में खिंचाव होने से बिजली का खंभा गिरा।
Ankur Tripathi
हरदोई में कक्षा 9 की छात्रा रागिनी शुक्ला अपनी सहेली के साथ किराना स्टोर से घर का सामान खरीदने जा रही थी।बिजली का पोल रागिनी पर आ गिरा मौत। यूपी: हरदोई में कक्षा 9 की छात्रा रागिनी शुक्ला अपनी सहेली के साथ किराना स्टोर से घर का सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में अचानक बिजली का पोल रागिनी पर आ गिरा। रागिनी मर गई। रागिनी की सहेली इस हादसे में बाल बाल बची। बताया गया है एक ट्रक बिजली के तारों से उलझ गया था, तारों में खिंचाव होने से बिजली का खंभा गिरा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देखिए इन जैसे नेताओं को अपने आप को सरकारी दामाद समझते हैं बिना टिकट चलते हैं और गुंडागर्दी दिखाते हैं ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए1
- मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर बेहाल, हल्की बारिश में ही डूब जाती है अयाना रोड औरैया। स्टेट हाईवे से अयाना कस्बे को जोड़ने वाले प्रमुख डामर मार्ग पर जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस मार्ग पर वर्षों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कई-कई घंटों तक निकासी नहीं हो पाती। इसके चलते दुकानों के सामने भी पानी भर जाता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है और ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं कराया गया। यह सड़क अयाना क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। इसी मार्ग से धनुऊपर, कोतेपुर, कैसीपुर, भोतापुर सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना, थाना अयाना तथा अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए भी यही सबसे सुगम और प्रमुख मार्ग है। जलभराव के कारण मरीजों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था कराई जाए और नालियों की सफाई कराकर बरसात के पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई कर इस महत्वपूर्ण मार्ग को जलभराव से मुक्त कराने की मांग उठाई है।1
- *(SD) कप्तान ने दी शुभकामनाएं.....!!* 👉हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही प्रेग्नेंट महिला ने UP मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म दिया। 👉वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दोनों बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा है। 👍1
- 31 वर्ष 8 दिन देश सेवा के बाद इटावा लौटे सेवानिवृत्त एएसआई धर्मेंद्र सिंह धाकरे, इटावा जंक्शन पर हुआ भव्य स्वागत नमस्कार, आप देख रहे हैंशुरू एप के माध्यम से इटावा एक्सप्रेस। आइए देखते हैं देश सेवा को समर्पित एक गौरवपूर्ण खबर। इटावा के सुंदरपुर मोड़ निवासी तथा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त धर्मेंद्र सिंह धाकरे का आज इटावा जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया। 31 वर्ष 8 दिन तक भारतीय सेना में रहकर राष्ट्र की सेवा करने के बाद वे जम्मू-कश्मीर से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह जनपद इटावा पहुंचे। m इटावा जंक्शन पर उनके स्वागत के लिए परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक पहले से मौजूद थे। सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की धुन पर उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे स्टेशन परिसर में देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी और माहौल सम्मान व उत्साह से भर उठा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एएसआई धर्मेंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि उन्हें 31 वर्ष 8 दिन तक भारतीय सेना में रहकर मातृभूमि की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृह जनपद लौटने पर जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया, उसके लिए वे अपने परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और सभी पूर्व सैनिक साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और गर्व का विषय रहा है। सेना में बिताया गया हर पल उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। इटावा एक्सप्रेस परिवार की ओर से भी सेवानिवृत्त एएसआई धर्मेंद्र सिंह धाकरे को उनके गौरवपूर्ण सैन्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और सम्मान। फिलहाल इस खबर में इतना ही। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए इटावा एक्सप्रेस के साथ। कैमरामैन के साथ मैं राजीव कुमार, इटावा एक्सप्रेस।1
- आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को शांतिभंग में भेजा, गंभीर आरोपों की जांच शुरू औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक युवक पर बछिया के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ आश्रम पहुंच गई और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने महंत की तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। वहीं गोवंश के साथ कुकर्म के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आश्रम के महंत दिग्विजय गिरी ने बताया कि वह पिछले करीब दस वर्षों से सिद्ध शनि आश्रम में रह रहे हैं। आश्रम में एक गाय और दो बछियों की देखभाल भी वह स्वयं करते हैं। उनके अनुसार रविवार को तिवरलालपुर निवासी रामकेबल तिवारी आश्रम पहुंचा और गोवंशों को चराने के लिए ले जाने की बात कही। महंत ने उसकी बात स्वीकार नहीं की। महंत का आरोप है कि कुछ देर बाद जब वह गोवंशों को देखने पहुंचे तो एक बछिया वहां नहीं मिली। तलाश करने पर उन्होंने आरोपी को बछिया के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा। महंत का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा फैल गई और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। सोमवार को महंत ने अयाना थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि महंत की ओर से मारपीट की तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रामकेबल तिवारी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर एडीएम न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि गोवंश के साथ कुकर्म के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। इन आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यदि आरोपों की पुष्टि होती है और साक्ष्य मिलते हैं तो नियमानुसार संबंधित धाराओं में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है।4
- हरदोई में कक्षा 9 की छात्रा रागिनी शुक्ला अपनी सहेली के साथ किराना स्टोर से घर का सामान खरीदने जा रही थी।बिजली का पोल रागिनी पर आ गिरा मौत। यूपी: हरदोई में कक्षा 9 की छात्रा रागिनी शुक्ला अपनी सहेली के साथ किराना स्टोर से घर का सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में अचानक बिजली का पोल रागिनी पर आ गिरा। रागिनी मर गई। रागिनी की सहेली इस हादसे में बाल बाल बची। बताया गया है एक ट्रक बिजली के तारों से उलझ गया था, तारों में खिंचाव होने से बिजली का खंभा गिरा।1