Shuru
Apke Nagar Ki App…
*(SD) कप्तान ने दी शुभकामनाएं.....!!* 👉हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही प्रेग्नेंट महिला ने UP मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म दिया। 👉वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दोनों बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा है। 👍
Kanhaiya lal
*(SD) कप्तान ने दी शुभकामनाएं.....!!* 👉हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही प्रेग्नेंट महिला ने UP मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म दिया। 👉वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दोनों बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा है। 👍
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *(SD) कप्तान ने दी शुभकामनाएं.....!!* 👉हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही प्रेग्नेंट महिला ने UP मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म दिया। 👉वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दोनों बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा है। 👍1
- देखिए इन जैसे नेताओं को अपने आप को सरकारी दामाद समझते हैं बिना टिकट चलते हैं और गुंडागर्दी दिखाते हैं ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए1
- 31 वर्ष 8 दिन देश सेवा के बाद इटावा लौटे सेवानिवृत्त एएसआई धर्मेंद्र सिंह धाकरे, इटावा जंक्शन पर हुआ भव्य स्वागत नमस्कार, आप देख रहे हैंशुरू एप के माध्यम से इटावा एक्सप्रेस। आइए देखते हैं देश सेवा को समर्पित एक गौरवपूर्ण खबर। इटावा के सुंदरपुर मोड़ निवासी तथा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त धर्मेंद्र सिंह धाकरे का आज इटावा जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया। 31 वर्ष 8 दिन तक भारतीय सेना में रहकर राष्ट्र की सेवा करने के बाद वे जम्मू-कश्मीर से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह जनपद इटावा पहुंचे। m इटावा जंक्शन पर उनके स्वागत के लिए परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक पहले से मौजूद थे। सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की धुन पर उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे स्टेशन परिसर में देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी और माहौल सम्मान व उत्साह से भर उठा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एएसआई धर्मेंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि उन्हें 31 वर्ष 8 दिन तक भारतीय सेना में रहकर मातृभूमि की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृह जनपद लौटने पर जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया, उसके लिए वे अपने परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और सभी पूर्व सैनिक साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और गर्व का विषय रहा है। सेना में बिताया गया हर पल उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। इटावा एक्सप्रेस परिवार की ओर से भी सेवानिवृत्त एएसआई धर्मेंद्र सिंह धाकरे को उनके गौरवपूर्ण सैन्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और सम्मान। फिलहाल इस खबर में इतना ही। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए इटावा एक्सप्रेस के साथ। कैमरामैन के साथ मैं राजीव कुमार, इटावा एक्सप्रेस।1
- मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर बेहाल, हल्की बारिश में ही डूब जाती है अयाना रोड औरैया। स्टेट हाईवे से अयाना कस्बे को जोड़ने वाले प्रमुख डामर मार्ग पर जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस मार्ग पर वर्षों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कई-कई घंटों तक निकासी नहीं हो पाती। इसके चलते दुकानों के सामने भी पानी भर जाता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है और ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं कराया गया। यह सड़क अयाना क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। इसी मार्ग से धनुऊपर, कोतेपुर, कैसीपुर, भोतापुर सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना, थाना अयाना तथा अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए भी यही सबसे सुगम और प्रमुख मार्ग है। जलभराव के कारण मरीजों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था कराई जाए और नालियों की सफाई कराकर बरसात के पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई कर इस महत्वपूर्ण मार्ग को जलभराव से मुक्त कराने की मांग उठाई है।1
- *श्रावण के प्रथम सोमवार पर नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रुई के पहाड़ और मोरपंखों से हुआ भव्य श्रृंगार* श्रावण के प्रथम सोमवार पर शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर इस बार भोले बाबा का श्रृंगार रुई का पहाड़ बनाकर, विभिन्न प्रकार के फूलों व मोर के पंखों से भव्य रुप से तथा लाइट की रोशनी से मंदिर को सजाया गया। इस श्रृंगार को देखने के लिए जनपद से आये हजारों भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। तथा भक्तों ने मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इटावा नीलकंठ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश बाजपेई, महामंत्री राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष लल्लन दुबे, राम जी अवस्थी, प्रशान्त दीक्षित, लाल दिग्दर्शन सिंह यादव, रमेश यादव, विपुल शर्मा, जतिन यादव एडवोकेट, कार्तिक शर्मा, चिराग, लवकुश ठाकुर, बिट्टू, यीशु, व संदीप शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा। रजत यादव पत्रकार Janniti24 मो.74171970644
- 🚨20 हजार का इनामी बदमाश अंशू सचान गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, दर्जनों मुकदमों का आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश अंशू सचान उर्फ अंशुमान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। पुलिस के अनुसार, अंशू सचान उर्फ अंशुमान पर कानपुर और फतेहपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को सार्वजनिक रूप से पैदल ले जाकर कानून का संदेश दिया। इस दौरान आरोपी के मुंह से "पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है" जैसे नारे भी लगवाए गए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।1