Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिनांक 09 /08/ 2026 रविवार उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रात: काल भस्म आरती के दर्शन 09 अगस्त 2026 रविवार सावन माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि दिनांक 09 /08/ 2026 रविवार उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रातकाल भस्म आरती के दर्शन जय श्री महाकाल आपके लिए सीधा प्रसारण
Mangal Dev Rathore
दिनांक 09 /08/ 2026 रविवार उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रात: काल भस्म आरती के दर्शन 09 अगस्त 2026 रविवार सावन माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि दिनांक 09 /08/ 2026 रविवार उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रातकाल भस्म आरती के दर्शन जय श्री महाकाल आपके लिए सीधा प्रसारण
More news from राजस्थान and nearby areas
- अरनोद में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ प्रारंभ (रिपोर्टर अनिल जटिया) अरनोद में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ प्रारंभ (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रधानाचार्य श्री श्यामलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अरनोद में उपखंड अधिकारी महोदय के निर्देशन और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरनोद के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में अरनोद क्षेत्र के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालय उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। समारोह को भव्य एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए लगभग एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारियाँ प्रारंभ कर दी जाती हैं। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक गीत, नृत्य, भाषण, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास शुरू कर दिया जाता है। इसके साथ ही प्रभात फेरी, परेड, व्यायाम प्रदर्शन, मंच सज्जा, ध्वजारोहण स्थल की व्यवस्था तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर भी विद्यालय परिवार एवं संबंधित समितियों द्वारा तैयारियाँ की जाती हैं। प्रधानाचार्य श्री गायरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। विद्यालय परिवार समारोह को सफल एवं यादगार बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटा हुआ है।2
- वार्ड 20 में गंदगी से रहवासी परेशान, पार्षद पर उठे सवाल नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक 20 में सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड की कई नालियों में कचरा जमा होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार पार्षद रानी साबिर मसूदी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक प्रभावी सफाई व्यवस्था नहीं हो सकी। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर1
- सराहनीय...🙏🌹 चारधाम की यात्रा पर साईकल से निकले यात्री की मदद की. सेवा परमो धर्म. शामगढ निवासी सोनू कछावा (बिजली विभाग मे कार्यरत ) शनिवार. उज्जैन गरोठ फोरलेन पर एक यात्री जो साईकिल से चारधाम की यात्रा निकले थे, यात्री की बीच रास्ते साईकल खराब हो गई इसी दरमियान वहा से गुजर रहे सोनू कछावा ने परेशानी मे देखा तब उनको वह अपनी गाडी मे बैठाकर शामगढ लाये, व स्वयं के खर्चे से साईकल को सही करवाया.. यात्री द्वारा धन्यवाद् प्रेषित किया.. सेवा का कोई मोल नही, जब चाहे जहा अवसर मिले अवश्य करे..🙏2
- 300 से अधिक धरोहरों को लाएंगे भारत : शेखावत ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक समूह की पांच अगस्त से चल रही बैठक भोपाल : ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक समूह की पांच अगस्त से चल रही बैठक का शनिवार को समापन हो गया। बैठक में विरासतों के संयुक्त नामांकन सहित विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसके लिए साझा रणनीति घोषित की जाएगी। बैठक में तय मुद्दों की जानकारी देते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत सरकार अपनी धरोहरों को वापस लाने में जुटी है। अगले पांच वर्षों में विदेश से 300 से अधिक सांस्कृतिक धरोहरों को भारत लाया जाएगा। इसमें भोजशाला की मां वाग्देवी की प्रतिमा भी शामिल है। शेखावत ने कहा कि भारतीय धरोहरों को विदेश से भारत लाने के प्रयास की शुरुआत वैसे तो 1960 के दशक से हुई थी लेकिन 2014 तक मात्र 13 धरोहरों को ही वापस लाया जा सका था। अब यह आंकड़ा 700 तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक समूह की चार दिवसीय बैठक में विरासतों के संयुक्त नामांकन सहित कई मुद्दों पर सहमति घोषणा पत्र की जानकारी देते (बाएं से) केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल। संस्कृति का हमारा स्वर्णिम अध्याय रहा: मुख्यमंत्री सबसे अधिक धरोहरें अमेरिका में हैं। वहां से इन्हें लाने के लिए कल्चरल प्रापर्टी एग्रीमेंट किया गया है, जिससे कोई कानूनी दिक्कत न आए। बैठक पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा, हमारे देश की संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय रहा है, जो जीवंत हो रहा है। ब्रिक्स का आयोजन मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने ब्रिक्स देशों के सम्मेलन का आयोजन भोपाल में कराए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। में सऊदी अरब को छोड़ बाकी 10 सदस्य देशों, चार सहभागी देशों के मिलाकर 55 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ब्रिक्स घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में धरोहरों को शामिल कराने के लिए अब संयुक्त नामांकन पर सहमति बनी है। सांस्कृतिक सहयोग और संस्थागत ढांचे को विकसित किया जाएगा। इसमें संस्कृति और विरासतों को संरक्षण के लिए विस्तृत रोडमैप बनाया जाएगा। सांस्कृतिक सहयोग के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। इसमें ऐसी नीति बनेगी कि एक-दूसरे के सहयोग से क्रिएटिव इंडस्ट्री बढ़ सके। रचनाकारों और कलाकारों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिससे डिजिटल माध्यमों से एक नेटवर्क में आकर बाजार व रूप में स्थान बना सके। सदस्य देशों के कलाकारों की डायरेक्टरी बनेगी, जिसमें उनका पूरा परिचय, विधा, पता, मेल आइडी, फोन नंब व अन्य जानकारी रहेगी, जिससे किसी भदेश के लिए कलाकारों को खोजना बहुत आसान हो जाएगा।1
- बच्चों के मनोरंजन के और शिलालेख जब इसका भूमि पूजन और इसका यह निर्माण हुआ अठाना नगर परिषद में बच्चों की सारी व्यवस्था मनोरंजन की सुचारू रूप से संचालित की जा रही है माननीय जी का बहुत-बहुत धन्यवाद ऐसे ही आपके गृह क्षेत्र जावद में भी किया जाए अच्छा है1
- MP कन्या शाला विद्यालय भानपुरा की छात्राओं द्वारा इंद्र देवता से बारिश के लिए प्रार्थना कि गई अनूठी पहल देखने को मिली..।। कन्या शाला विद्यालय भानपुरा की छात्राओं द्वारा इंद्र देवता से बारिश के लिए प्रार्थना कि गई अनूठी पहल देखने को मिली.. पूरी खबर बंसल न्यूज़ (मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा न्यूज़ चैनल)1
- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर जोर नीमच, 8 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम और सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। इसके साथ ही बिगड़े ट्रांसफार्मर, खराब हैंडपंप, 108 एंबुलेंस सेवा और विद्यालयों से ड्रॉपआउट बच्चों से संबंधित समस्याओं का भी शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के अधिकारियों को अभियान के करीब 50 निर्धारित बिंदुओं के अनुसार कार्रवाई कर आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए।1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर1