Shuru
Apke Nagar Ki App…
वार्ड 20 में गंदगी से रहवासी परेशान, पार्षद पर उठे सवाल नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक 20 में सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड की कई नालियों में कचरा जमा होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार पार्षद रानी साबिर मसूदी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक प्रभावी सफाई व्यवस्था नहीं हो सकी। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
वार्ड 20 में गंदगी से रहवासी परेशान, पार्षद पर उठे सवाल नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक 20 में सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड की कई नालियों में कचरा जमा होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार पार्षद रानी साबिर मसूदी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक प्रभावी सफाई व्यवस्था नहीं हो सकी। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- नीमच से खाटू श्यामजी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, विधायक परिहार ने दिखाई हरी झंडी नीमच। जिले के श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। राजस्थान परिवहन निगम द्वारा नीमच से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू की गई है। स्थानीय बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मंत्रोच्चार के बीच बस का पूजन-अर्चन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक परिहार ने कहा कि सीधी बस सेवा शुरू होने से नीमच और आसपास के यात्रियों को खाटू श्यामजी पहुंचने में सुविधा मिलेगी। पहले यात्रियों को कई बार बस बदलनी पड़ती थी। कार्यक्रम में प्रथम यात्रा के यात्रियों का स्वागत किया गया।1
- 300 से अधिक धरोहरों को लाएंगे भारत : शेखावत ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक समूह की पांच अगस्त से चल रही बैठक भोपाल : ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक समूह की पांच अगस्त से चल रही बैठक का शनिवार को समापन हो गया। बैठक में विरासतों के संयुक्त नामांकन सहित विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसके लिए साझा रणनीति घोषित की जाएगी। बैठक में तय मुद्दों की जानकारी देते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत सरकार अपनी धरोहरों को वापस लाने में जुटी है। अगले पांच वर्षों में विदेश से 300 से अधिक सांस्कृतिक धरोहरों को भारत लाया जाएगा। इसमें भोजशाला की मां वाग्देवी की प्रतिमा भी शामिल है। शेखावत ने कहा कि भारतीय धरोहरों को विदेश से भारत लाने के प्रयास की शुरुआत वैसे तो 1960 के दशक से हुई थी लेकिन 2014 तक मात्र 13 धरोहरों को ही वापस लाया जा सका था। अब यह आंकड़ा 700 तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक समूह की चार दिवसीय बैठक में विरासतों के संयुक्त नामांकन सहित कई मुद्दों पर सहमति घोषणा पत्र की जानकारी देते (बाएं से) केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल। संस्कृति का हमारा स्वर्णिम अध्याय रहा: मुख्यमंत्री सबसे अधिक धरोहरें अमेरिका में हैं। वहां से इन्हें लाने के लिए कल्चरल प्रापर्टी एग्रीमेंट किया गया है, जिससे कोई कानूनी दिक्कत न आए। बैठक पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा, हमारे देश की संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय रहा है, जो जीवंत हो रहा है। ब्रिक्स का आयोजन मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने ब्रिक्स देशों के सम्मेलन का आयोजन भोपाल में कराए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। में सऊदी अरब को छोड़ बाकी 10 सदस्य देशों, चार सहभागी देशों के मिलाकर 55 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ब्रिक्स घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में धरोहरों को शामिल कराने के लिए अब संयुक्त नामांकन पर सहमति बनी है। सांस्कृतिक सहयोग और संस्थागत ढांचे को विकसित किया जाएगा। इसमें संस्कृति और विरासतों को संरक्षण के लिए विस्तृत रोडमैप बनाया जाएगा। सांस्कृतिक सहयोग के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। इसमें ऐसी नीति बनेगी कि एक-दूसरे के सहयोग से क्रिएटिव इंडस्ट्री बढ़ सके। रचनाकारों और कलाकारों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिससे डिजिटल माध्यमों से एक नेटवर्क में आकर बाजार व रूप में स्थान बना सके। सदस्य देशों के कलाकारों की डायरेक्टरी बनेगी, जिसमें उनका पूरा परिचय, विधा, पता, मेल आइडी, फोन नंब व अन्य जानकारी रहेगी, जिससे किसी भदेश के लिए कलाकारों को खोजना बहुत आसान हो जाएगा।1
- बच्चों के मनोरंजन के और शिलालेख जब इसका भूमि पूजन और इसका यह निर्माण हुआ अठाना नगर परिषद में बच्चों की सारी व्यवस्था मनोरंजन की सुचारू रूप से संचालित की जा रही है माननीय जी का बहुत-बहुत धन्यवाद ऐसे ही आपके गृह क्षेत्र जावद में भी किया जाए अच्छा है1
- दिनांक 09 /08/ 2026 रविवार उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रात: काल भस्म आरती के दर्शन 09 अगस्त 2026 रविवार सावन माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि दिनांक 09 /08/ 2026 रविवार उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रातकाल भस्म आरती के दर्शन जय श्री महाकाल आपके लिए सीधा प्रसारण1
- प्रतापगढ़ गुर्जर समाज की ओर से मां पन्नाधाय के इतिहास को छेड़छाड़ किया गया जिसको लेकर पूरे देश में विरोध किया हैं इसी क्रम प्रतापगढ़ मे भी गुर्जर समाज द्वारा माँ पन्ना का सम्मान और इतिहास बचाने कर लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा प्रतापगढ़ गुर्जर समाज की ओर से मां पन्नाधाय के इतिहास को छेड़छाड़ किया गया जिसको लेकर पूरे देश में विरोध किया हैं इसी क्रम प्रतापगढ़ मे भी गुर्जर समाज द्वारा माँ पन्ना का सम्मान और इतिहास बचाने कर लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा (रिपोर्टर अनिल जटिया) इस अवसर पर गुर्जर महासभा के संभाग प्रभारी श्याम जी गुर्जर सहित समाज के कई वरिष्ठ जन सम्मिलित होंगे जो आज दिन मे 2.30 बजे गांव बगवास देवनारायण मंदिर पर एकत्रित होकर जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देंगे आप अपने इष्ट मित्रों सहित आवश्यक रूप सें पधारें *निवेदक गुर्जर समाज प्रतापगढ़*4
- 🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹 🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹1
- वार्ड 20 में गंदगी से रहवासी परेशान, पार्षद पर उठे सवाल नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक 20 में सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड की कई नालियों में कचरा जमा होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार पार्षद रानी साबिर मसूदी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक प्रभावी सफाई व्यवस्था नहीं हो सकी। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।1
- बड़ीसादड़ी में गोदाम चोरी का खुलासा, टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल लहसुन बरामद 3आरोपी गिरफ्तार टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों एवं 15 क्विंटल लहसुन चोरी का खुलासा, 3आरोपी गिरफ्तार डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 08 अगस्त 2026। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने गोदाम से टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों एवं 15 क्विंटल लहसुन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पो, सरसों के कट्टे, गैस चूल्हा मय टंकी, एलईडी, कूलर तथा लहसुन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थी विनोद कुमार जैतावत निवासी बोहेडा़ ने 24 जुलाई 2026 को थाना बड़ीसादड़ी पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरा गोदाम डुंगला रोड़ बोहेडा़ में स्थित है। जिसको मैने किराये पर ले रखा है। जहा पर मेरे द्वारा खरीदा गया माल रखता हूँ। कल शाम को मै मेरा टेम्पो वही खडा कर गोदाम के ताला लगा कर घर आ गया। जिसके बाद आज सुबह लगभग 9.00 बजे मे गोदाम पर गया तो वहा गोदाम का ताला टूटा हुआ होकर अन्दर टेम्पो नही खडा़ था और गोदाम के सभी कमरों के ताले तोडे़ हुए होकर माल के साथ खडा मेरा टेम्पो जिसमें 20 कटटे सरसों के जिनका वजन 10 क्विंटल व लहसुन के 30 कटटे व 5 डिब्बे कुल 15 क्विंटल लहसुन के साथ टेम्पो कों चोरो ने चोरी कर दिया। एव कमरे मे रखा एक कुलर, एक एलीडी व एक गैस का चुल्हा भी साथ ले गये। कानूनी कार्यवाही करना फरमायें। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बडीसादडी भगवानलाल के नेतृत्व में एएसआई झामेश्वर सिंह मय जाप्ते की टीम गठित की गई। टीम द्वारा बोहेडा, डूंगला, चिकारडा, सावरिंया जी. बानसेन जाकर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। बानसेन में चोरी किया गया सामान टेम्पों से खाली कर दुसरे वाहन में शिफ्ट करने के आलामात मिलने से बानसेन व आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर आरोपीगण वाजीद मीर खॉ, इरफान मोहम्मद, दीपक जटीया व एक अन्य साथी द्वारा वारदात करना पाया गया। अभियुक्तगण को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पों, सरसों के कट्टे, गैस के चूल्हे मय टंकी, एलईडी, कुलर तथा लहसून बेचने से प्राप्त 52000/- रूपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण से दीगर वारदातों में पूछताछ जारी है। *गिरफ्तार अभियुक्त:-* 1. वाजीद मीर खां पिता वाहीद मीर खां जाति मुसलमान निवासी खेडा बनेष्टी (बिलायतीखेडा) पुलिस थाना शम्भुपूरा जिला-चितौडगढ 2. इरफान मौहम्मद पिता शाबीर मौहम्मद निवासी नई आबादी पुठोली पुलिस थाना गंगरार जिला-चितौडगढ 3. दीपक जटिया पिता श्यामलाल जाति जटिया निवासी नई आबादी बानसेन पुलिस थाना भदेसर जिला-चितौडगढ *पुलिस टीमः-* एएसआई झामेश्वर सिंह, कांस्टेबल प्रेमाराम, बाबूलाल,धर्मीचन्द,राजकुमार, रामूलाल।1