logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग पर सख्ती उदयपुर में विशेष जांच अभियान शुरू, 39 सिलेण्डर जब्त उदयपुर, 17 फरवरी। घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग, अवैध रिफिलिंग, भण्डारण एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए उदयपुर जिले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। यह अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर अभियान को परिणाम आधारित बनाने के लिए जिला रसद अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलवार जांच दल गठित कर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संयुक्त टीम करेगी सघन कार्रवाई गठित जांच दलों में तहसीलदार, संबंधित थानाधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक एवं एलपीजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। टीम द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध भण्डारण, रिफिलिंग और कालाबाजारी की गहन जांच की जा रही है। बड़गांव में बड़ी कार्रवाई 17 फरवरी को बड़गांव क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी लतिका पालीवाल के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अवैध पिकअप से 39 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर विभिन्न अनियमितताओं के चलते जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि आगामी दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। ये अधिकारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती मानसी पण्ड्या, उप तहसीलदार श्री रमेश कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी और सहायक निरीक्षक श्री प्रकाश नाथ चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरुपयोग, अवैध रिफिलिंग या कालाबाजारी की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। #Udaipur #BreakingNews #LPG #GasCylinder #Action #FoodDepartment #RajasthanNews

4 hrs ago
user_Lake City News Rajasthan
Lake City News Rajasthan
Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
4 hrs ago
06f757e8-4a7b-47c6-99f2-17f8b7c78c42

घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग पर सख्ती उदयपुर में विशेष जांच अभियान शुरू, 39 सिलेण्डर जब्त उदयपुर, 17 फरवरी। घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग, अवैध रिफिलिंग, भण्डारण एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए उदयपुर जिले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। यह अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर अभियान को परिणाम आधारित बनाने के लिए जिला रसद अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलवार जांच दल गठित कर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संयुक्त टीम करेगी सघन कार्रवाई गठित जांच दलों में तहसीलदार, संबंधित थानाधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक एवं एलपीजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। टीम द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध भण्डारण, रिफिलिंग और कालाबाजारी की गहन जांच की जा रही है। बड़गांव में बड़ी कार्रवाई 17 फरवरी को बड़गांव क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी लतिका पालीवाल के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अवैध पिकअप से 39 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर विभिन्न अनियमितताओं के चलते जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि आगामी दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। ये अधिकारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती मानसी पण्ड्या, उप तहसीलदार श्री रमेश कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी और सहायक निरीक्षक श्री प्रकाश नाथ चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरुपयोग, अवैध रिफिलिंग या कालाबाजारी की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। #Udaipur #BreakingNews #LPG #GasCylinder #Action #FoodDepartment #RajasthanNews

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर। शहर के पुराना आरटीओ रोड से ढिकली रोड तक चल रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को मौके पर कॉलोनीवासियों और ठेकेदार के बीच तीखी बहस हो गई। अधूरे नाला निर्माण और पाइप लाइन के डायरेक्शन को लेकर क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाला निर्माण कार्य एम.डी.एस. स्कूल जाने वाले मार्ग से सांवरिया डेयरी एवं दुकानों के कॉम्प्लेक्स की ओर तो किया गया, लेकिन बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि अभी नाला निर्माण पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है। बुधवार को जब कॉलोनीवासी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाइप लाइन के डायरेक्शन पर आपत्ति जताई। क्षेत्रवासियों का कहना था कि यदि पाइप का रुख नहीं बदला गया तो बारिश के मौसम में पानी की निकासी बाधित होगी और कॉलोनी में गंदा पानी भर जाएगा। उन्होंने पाइप को प्राकृतिक नाले की दिशा में जोड़ने की मांग की, जो आगे मुख्य सड़क को क्रॉस करता है।
    1
    उदयपुर। शहर के पुराना आरटीओ रोड से ढिकली रोड तक चल रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को मौके पर कॉलोनीवासियों और ठेकेदार के बीच तीखी बहस हो गई। अधूरे नाला निर्माण और पाइप लाइन के डायरेक्शन को लेकर क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाला निर्माण कार्य एम.डी.एस. स्कूल जाने वाले मार्ग से सांवरिया डेयरी एवं दुकानों के कॉम्प्लेक्स की ओर तो किया गया, लेकिन बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि अभी नाला निर्माण पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है।
बुधवार को जब कॉलोनीवासी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाइप लाइन के डायरेक्शन पर आपत्ति जताई। क्षेत्रवासियों का कहना था कि यदि पाइप का रुख नहीं बदला गया तो बारिश के मौसम में पानी की निकासी बाधित होगी और कॉलोनी में गंदा पानी भर जाएगा। उन्होंने पाइप को प्राकृतिक नाले की दिशा में जोड़ने की मांग की, जो आगे मुख्य सड़क को क्रॉस करता है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के मंदेसर गांव में लोगो की आस्था के केंद्र संत भगवान लाल गाडरी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदेसर सहित आस-पास के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोड़ी के पूर्व उपसरपंच एवं भामाशाह सुरेश जोशी के सहयोग से मंदिर परिसर में यह प्रतिमा स्थापित होगी। भामाशाह जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा का निर्माण उदयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिल्पी हेमंत जोशी द्वारा किया जाएगा। गांव के ग्रामीणों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने शिल्पी जोशी से मिलकर प्रतिमा के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर गांव में दो दिवसीय भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। ​पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापना होगी। साथ ही ​गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। ​रात्रि जागरण एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। ​हवन-अनुष्ठान के बाद विधिविधान से प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भामाशाह सुरेश जोशी, भगवान लाल गाडरी, दुदाराम गाडरी, सुखलाल गाडरी, मानाराम डांगी, टीलाराम डांगी तथा केबीसी फेम नाथू सिंह सहित कई प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने और आगामी कार्य योजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के मंदेसर गांव में लोगो की आस्था के केंद्र संत भगवान लाल गाडरी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदेसर सहित आस-पास के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोड़ी के पूर्व उपसरपंच एवं भामाशाह सुरेश जोशी के सहयोग से मंदिर परिसर में यह प्रतिमा स्थापित होगी। भामाशाह जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा का निर्माण उदयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिल्पी हेमंत जोशी द्वारा किया जाएगा। गांव के ग्रामीणों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने शिल्पी जोशी से मिलकर प्रतिमा के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर गांव में दो दिवसीय भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। ​पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापना होगी। साथ ही ​गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। ​रात्रि जागरण एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। ​हवन-अनुष्ठान के बाद विधिविधान से प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भामाशाह सुरेश जोशी, भगवान लाल गाडरी, दुदाराम गाडरी, सुखलाल गाडरी, मानाराम डांगी, टीलाराम डांगी तथा केबीसी फेम नाथू सिंह सहित कई प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने और आगामी कार्य योजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Kamlesh
    1
    Post by Kamlesh
    user_Kamlesh
    Kamlesh
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • आबूरोड : नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद
    1
    आबूरोड :
नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया
प्रदर्शन
नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Court reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    1
    बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.