Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 अगस्त की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं जय जवान जय किसान 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Kshatr Pal shivhare
15 अगस्त की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं जय जवान जय किसान 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहुत सुंदर बात कही इस बच्चे ने सलूट है इसको 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳#जय हिंद जय भारत1
- टहरौली में छात्र छात्राओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा आपको बता दें आज शनिवार को समय 2 बजे कस्बे के आलोक नायक इंटर कॉलेज टहरौली में स्वतंत्रता दिवस के 80 वें अवसर पर कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड बाजार से होकर तहसील मुख्यालय से होकर हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के नारों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा स्कूल प्रबंधक आशाराम कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य विपिन बिहारी शर्मा के नेतृत्व में देश भक्ति के गानों से ओत प्रोत होकर यात्रा को निकाला गया है1
- नगर परिषद सीएमओ यादव ने नगर के विकास कार्यों को लेकर ऐसा क्या कहा भांडेर नगर परिषद सीएमओ राधे रमण यादव ने ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान नगर के विकास कार्यों की प्रगति को लगातार पूर्ण करने एवं लापरवाही को लेकर दिया सख्त संदेश वहीं नगर के विकास कार्यों में नहीं होगी कोई कमी लगातार प्रगति विकास कार्यों की बढ़ेगी और क्या कहा सुनें -1
- Indipendent day ke uplakshay me Prathmik vidhyalaya harijanbasti me Fahraya gaya Tiranga3
- *स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा न रखे जाने का आरोप* झांसी, तहसील टहरौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधोपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को विद्यालय परिसर में स्थापित/रखा नहीं गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में पदस्थ प्रधानाध्यापक द्वारा जानबूझकर बाबा साहब की प्रतिमा को विद्यालय में नहीं रखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि देश आज स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व मना रहा है। ऐसे में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रति सम्मान प्रकट किया जाना चाहिए। विद्यालय में उनकी प्रतिमा न रखे जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराए जाने तथा विद्यालय में राष्ट्रीय महापुरुषों के सम्मान एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- थाना टोडी फतेहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस **टोडी फतेहपुर।** 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना टोडी फतेहपुर परिसर में शनिवार को पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक **पवन जायसवाल** ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक पवन जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में थाना टोडी फतेहपुर के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सेवा का संकल्प लिया।1
- 15 अगस्त की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं जय जवान जय किसान 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- कोंच में बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, सड़क पर गिरकर महिला गंभीर घायल जालौन के कोंच में शनिवार शाम एक हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पंचानन चौराहे के पास मोटरसाइकिल के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर निवासी वहीदन पत्नी साबिर, उम्र करीब 45 वर्ष, मध्य प्रदेश के लहार से अपनी लड़की के घर से अपने घर कोंच लौट रही थीं। उनके साथ उनका भतीजा अरशद, उम्र करीब 22 वर्ष, मोटरसाइकिल चला रहा था। शनिवार शाम करीब छह बजे दोनों पंचानन चौराहे के पास पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता मोटरसाइकिल के सामने आ गया। कुत्ते के अचानक सामने आने से अरशद मोटरसाइकिल को संभाल नहीं सका और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में वहीदन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके भतीजे को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और परिजनों ने घायल महिला को ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को जिला अस्पताल उरई लेकर रवाना हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1