logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलें की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता प्रभारियों द्वारा किया सघन निरीक्षण *जिलें के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों का किया सघन निरीक्षण* *सवाई माधोपुर, 1 अप्रैल।* स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत राज्य स्तरीय निर्देशानुसार बुधवार को सवाई माधोपुर जिलें की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता प्रभारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। जिला स्तर से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामीण विकास, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायती राज, जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, अतिरिक्त विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी जिला परिषद सवाई माधोपुर अधिकारी व कार्मिकों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर साफ-सफाई व स्वच्छता गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ग्रामीण विकास शैलेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायती राज जिला परिषद सवाई माधोपुर डॉ. सरोज बैरवा द्वारा संयुक्त रुप से पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत टोण्ड, जस्टाना, पिपलदा आदि में स्वच्छता गतिविधियों यथा प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण, सड़क व नालियों की सफाई, सामुदायिक शौचालय एवं विद्यालयों मे निर्मित शौचालयों की साफ-सफाई, पिंक टॉयलेट्स, आंगनबाड़ी केन्द्रो पर स्थित शौचालय, पुराने कचरें के ढे़र आदि सहित समस्त स्वच्छता गतिविधियों की स्थिति का निरीक्षण करने पर पाया गया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मानकों के अनुरुप साफ-सफाई नही पाई गई। ग्राम पंचायतों द्वारा स्वच्छता गतिविधियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता से नही लेने एवं ग्राम पंचायत अधिकारी व कार्मिकों द्वारा लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी जस्टाना व पिपलदा को 17 सीसीए के तहत चार्जशीट, संबंधित कलस्टर के ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता प्रभारियों एवं पंचायत समिति विकास अधिकारी को 17 सीसीए के तहत कारण बताओं नोटिस तथा ब्लॉक कॉर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने हेतु जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को निर्देशित किया गया। फोटो कैप्शन 1 पीआरओ 8 साफ-सफाई व स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण करते जिला स्तरीय अधिकारी। फोटो कैप्शन 1 पीआरओ 9 साफ-सफाई के प्रति जागरुकता को लेकर ग्रामीणो से चर्चा करते अधिकारी। ---000---

22 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
22 hrs ago
391a50a8-2a04-4b91-8e6f-b155aa0d0a38

जिलें की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता प्रभारियों द्वारा किया सघन निरीक्षण *जिलें के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों का किया सघन निरीक्षण* *सवाई माधोपुर, 1 अप्रैल।* स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत राज्य स्तरीय निर्देशानुसार बुधवार को सवाई माधोपुर जिलें की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता प्रभारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। जिला स्तर से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामीण विकास, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायती राज, जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, अतिरिक्त विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी जिला परिषद सवाई माधोपुर अधिकारी व कार्मिकों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर साफ-सफाई व स्वच्छता गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ग्रामीण विकास शैलेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायती राज जिला परिषद सवाई माधोपुर डॉ. सरोज बैरवा द्वारा संयुक्त रुप से पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत टोण्ड, जस्टाना, पिपलदा आदि में स्वच्छता गतिविधियों यथा प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण, सड़क व नालियों की

163f5f5b-f93e-4ac8-8b0d-391051847877

सफाई, सामुदायिक शौचालय एवं विद्यालयों मे निर्मित शौचालयों की साफ-सफाई, पिंक टॉयलेट्स, आंगनबाड़ी केन्द्रो पर स्थित शौचालय, पुराने कचरें के ढे़र आदि सहित समस्त स्वच्छता गतिविधियों की स्थिति का निरीक्षण करने पर पाया गया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मानकों के अनुरुप साफ-सफाई नही पाई गई। ग्राम पंचायतों द्वारा स्वच्छता गतिविधियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता से नही लेने एवं ग्राम पंचायत अधिकारी व कार्मिकों द्वारा लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी जस्टाना व पिपलदा को 17 सीसीए के तहत चार्जशीट, संबंधित कलस्टर के ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता प्रभारियों एवं पंचायत समिति विकास अधिकारी को 17 सीसीए के तहत कारण बताओं नोटिस तथा ब्लॉक कॉर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने हेतु जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को निर्देशित किया गया। फोटो कैप्शन 1 पीआरओ 8 साफ-सफाई व स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण करते जिला स्तरीय अधिकारी। फोटो कैप्शन 1 पीआरओ 9 साफ-सफाई के प्रति जागरुकता को लेकर ग्रामीणो से चर्चा करते अधिकारी। ---000---

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर केंद्राधीक्षकों, उप समन्वयकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा प्रश्नपत्रों एवं ओएमआर शीट्स की सुरक्षा, सीलिंग एवं संधारण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता एवं पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सघन जांच, धातु डिटेक्टर से स्क्रीनिंग तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र परीक्षा अवधि में बंद रहेंगे तथा बहु-स्तरीय पहचान सत्यापन प्रक्रिया लागू की जाएगी। प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व ही केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने भी परीक्षा को पूर्ण शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा संबंधित सभी दिशा निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी प्राचार्य राउमावि तारनपुर एवं प्रशिक्षक पारस चन्द जैन द्वारा दी गई। —000—
    1
    *सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर केंद्राधीक्षकों, उप समन्वयकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा प्रश्नपत्रों एवं ओएमआर शीट्स की सुरक्षा, सीलिंग एवं संधारण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता एवं पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सघन जांच, धातु डिटेक्टर से स्क्रीनिंग तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र परीक्षा अवधि में बंद रहेंगे तथा बहु-स्तरीय पहचान सत्यापन प्रक्रिया लागू की जाएगी। प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व ही केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने भी परीक्षा को पूर्ण शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा संबंधित सभी दिशा निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी  प्राचार्य राउमावि तारनपुर एवं प्रशिक्षक पारस चन्द जैन द्वारा दी गई।
—000—
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    41 min ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलारना डूंगर में प्रतिभाओं का सम्मान मलारना डूंगर उपखण्ड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार उच्च माध्यमिक स्तर पर अदिति शर्मा ने 96.20 प्रतिशत, संगीता स्वर्णकार ने 95.20 प्रतिशत तथा कौमल महावर ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं माध्यमिक परीक्षा में निशा महावर, सुमय्या बानो और अल्फिजा को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही छात्राएं इस मुकाम तक पहुंची हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जाकिर खान, पीओ मानसिंह शेखावत, प्रधानाचार्य जमील अहमद सहित रहमत बी और शकील खान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    2
    राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलारना डूंगर में प्रतिभाओं का सम्मान
मलारना डूंगर उपखण्ड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार उच्च माध्यमिक स्तर पर अदिति शर्मा ने 96.20 प्रतिशत, संगीता स्वर्णकार ने 95.20 प्रतिशत तथा कौमल महावर ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं माध्यमिक परीक्षा में निशा महावर, सुमय्या बानो और अल्फिजा को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही छात्राएं इस मुकाम तक पहुंची हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जाकिर खान, पीओ मानसिंह शेखावत, प्रधानाचार्य जमील अहमद सहित रहमत बी और शकील खान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Dharmraj Meena
    1
    Post by Dharmraj Meena
    user_Dharmraj Meena
    Dharmraj Meena
    Farmer खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • उनियारा/टोंक। क्षेत्र के एक पुलिया के पास आज उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। ​एक-दो दिन पुराना है शव ​पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी (RPS) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं और न ही वहां किसी संघर्ष के संकेत मिले हैं। पुलिस का मानना है कि संभवतः व्यक्ति की मौत पुलिया से नीचे गिरने के कारण हुई होगी, हालांकि असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। ​शिनाख्त के प्रयास जारी ​पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी (Mortuary) में रखवा दिया है। अधिकारी ने बताया कि: ​मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। ​पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ​यदि शिनाख्त नहीं होती है, तो पुलिस के स्तर पर पोस्टमार्टम करवाकर 'मर्ग' दर्ज किया जाएगा। ​क्षेत्र में चर्चा का विषय ​दिनदहाड़े शव मिलने की खबर से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है।
    1
    उनियारा/टोंक। क्षेत्र के एक पुलिया के पास आज उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।
​एक-दो दिन पुराना है शव
​पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी (RPS) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं और न ही वहां किसी संघर्ष के संकेत मिले हैं। पुलिस का मानना है कि संभवतः व्यक्ति की मौत पुलिया से नीचे गिरने के कारण हुई होगी, हालांकि असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
​शिनाख्त के प्रयास जारी
​पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी (Mortuary) में रखवा दिया है। अधिकारी ने बताया कि:
​मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
​पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
​यदि शिनाख्त नहीं होती है, तो पुलिस के स्तर पर पोस्टमार्टम करवाकर 'मर्ग' दर्ज किया जाएगा।
​क्षेत्र में चर्चा का विषय
​दिनदहाड़े शव मिलने की खबर से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    54 min ago
  • Post by Vijendra jangid
    1
    Post by Vijendra jangid
    user_Vijendra jangid
    Vijendra jangid
    Bonli, Sawai Madhopur•
    17 hrs ago
  • लाखेरी - लाखेरी नगर कांग्रेस कमैटी द्वारा विधायक सीएल प्रेमी का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदरगढ़ रोड पर स्थित बृजगोपाल गोशाला में पहुंच कर गायों को चारा डाल कर मनाया तथा केक काट कर सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया।इस दौरान कांग्रेस के नगर व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।
    4
    लाखेरी - लाखेरी नगर कांग्रेस कमैटी द्वारा विधायक सीएल प्रेमी का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदरगढ़ रोड पर स्थित बृजगोपाल गोशाला में पहुंच कर गायों को चारा डाल कर मनाया तथा केक काट कर सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया।इस दौरान कांग्रेस के नगर व ग्रामीण मंडल के  कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सवाई माधोपुर आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को ज्येष्ठा मैत्रयी पुलिस अधीक्षक ने होटल एसोसिएशन की मीटिंग ली गई ।जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । रणथंबोर रोड स्थित मैरिज गार्डन वालों द्वारा लाउडस्पीकर द्वारा शोर प्रदूषण व आतिशबाजी को लेकर तथा एफसीआई गोदाम के आगे वाहनों की कतार को लेकर जाम जैसी स्थिति एवं चौपाटी के आसपास भीख मांगने वालों यात्रियों को परेशान करने को लेकर तथा पर्यटक थाना खोलने एवं कोई समस्या आने पर लेड लाइन नंबर चालू करने की तथा गणेश धाम एवं हेलीपैड पर लाइटिंग की व्यवस्था व नाईट गस्त पुलिस द्वारा की जाने व रणथंबोर रोड से बजरी पत्थर की ट्रैक्टर ट्रोलिया काफी तेज गति से जाने से पर्यटक को खतरा होने के संबंध में अन्य बातों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
    1
    सवाई माधोपुर आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को ज्येष्ठा मैत्रयी  पुलिस अधीक्षक ने होटल एसोसिएशन की मीटिंग ली गई ।जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । रणथंबोर रोड स्थित मैरिज गार्डन वालों द्वारा लाउडस्पीकर द्वारा शोर प्रदूषण व  आतिशबाजी को लेकर तथा एफसीआई गोदाम के आगे वाहनों की कतार को लेकर जाम जैसी स्थिति एवं चौपाटी के आसपास भीख मांगने वालों यात्रियों को परेशान करने को लेकर तथा पर्यटक थाना खोलने  एवं कोई समस्या आने पर लेड लाइन नंबर चालू करने की तथा गणेश धाम एवं हेलीपैड पर लाइटिंग की व्यवस्था व नाईट गस्त पुलिस द्वारा की जाने व रणथंबोर रोड से बजरी पत्थर की  ट्रैक्टर ट्रोलिया काफी तेज गति से जाने से पर्यटक को खतरा होने  के संबंध में अन्य बातों पर विचार विमर्श किया गया।  इस दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा उचित समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.