श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट आबूरोड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन। वरिष्ठ समाजबंधुओं ने दिया आशीर्वाद, सागरमल अग्रवाल बोले – “समाज हित सर्वोपरि, सभी को साथ लेकर करूंगा कार्य।” आबूरोड। श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट, आबूरोड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल का वरिष्ठ अग्रवाल समाजबंधुओं द्वारा एक गरिमामय एवं आत्मीय अभिनंदन समारोह में भव्य स्वागत किया गया। समारोह में समाज के अनेक पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अग्रवाल समाज आबूरोड के पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं श्री अग्रवाल क्षेत्रीय सभा के संरक्षक डॉ. महावीर प्रसाद बंसल, पूर्व उपाध्यक्ष सुकेश कुमार गोयल, पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल (गुड्डू भाई), कैलाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, रवि गोयल, कमलेश अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह के दौरान “महाराजाधिराज अग्रसेन जी की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण अग्रसेनमय हो गया। अपने संबोधन में पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल एवं डॉ. महावीर प्रसाद बंसल ने कहा कि अग्रवाल समाज के मतदाताओं ने भारी विश्वास एवं समर्थन के साथ सागरमल अग्रवाल को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में अग्रवाल समाज आबूरोड नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज में एकता, विकास और सेवा की नई मिसाल स्थापित होगी। स्वागत एवं सम्मान से भावुक हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल ने सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए आशीर्वाद के समान है। उन्होंने कहा कि वे पूरे अग्रवाल समाज के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा समाज हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी को साथ लेकर, सभी के सहयोग से और सभी के सम्मान के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, पारदर्शिता, सेवा एवं विकास ही उनके कार्यकाल का मूल उद्देश्य रहेगा। अभिनंदन समारोह सौहार्द, आत्मीयता एवं सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सागरमल अग्रवाल के नेतृत्व में श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट नई ऊर्जा एवं नई सोच के साथ समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेगा।
श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट आबूरोड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन। वरिष्ठ समाजबंधुओं ने दिया आशीर्वाद, सागरमल अग्रवाल बोले – “समाज हित सर्वोपरि, सभी को साथ लेकर करूंगा कार्य।” आबूरोड। श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट, आबूरोड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल का वरिष्ठ अग्रवाल समाजबंधुओं द्वारा एक गरिमामय एवं आत्मीय अभिनंदन समारोह में भव्य स्वागत किया गया। समारोह में समाज के अनेक पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर
अग्रवाल समाज आबूरोड के पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं श्री अग्रवाल क्षेत्रीय सभा के संरक्षक डॉ. महावीर प्रसाद बंसल, पूर्व उपाध्यक्ष सुकेश कुमार गोयल, पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल (गुड्डू भाई), कैलाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, रवि गोयल, कमलेश अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह के दौरान “महाराजाधिराज अग्रसेन जी की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण अग्रसेनमय हो गया। अपने संबोधन में पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल एवं डॉ. महावीर प्रसाद बंसल ने कहा कि अग्रवाल
समाज के मतदाताओं ने भारी विश्वास एवं समर्थन के साथ सागरमल अग्रवाल को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में अग्रवाल समाज आबूरोड नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज में एकता, विकास और सेवा की नई मिसाल स्थापित होगी। स्वागत एवं सम्मान से भावुक हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल ने सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए आशीर्वाद के समान है। उन्होंने कहा कि वे पूरे अग्रवाल समाज के विश्वास पर खरा
उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा समाज हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी को साथ लेकर, सभी के सहयोग से और सभी के सम्मान के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, पारदर्शिता, सेवा एवं विकास ही उनके कार्यकाल का मूल उद्देश्य रहेगा। अभिनंदन समारोह सौहार्द, आत्मीयता एवं सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सागरमल अग्रवाल के नेतृत्व में श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट नई ऊर्जा एवं नई सोच के साथ समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेगा।
- कुत्तों से बचकर भागी नीलगाय कुएं में गिरी, वन विभाग ने रेस्क्यू कर निकाला धांधपुर के पास सेलवाड़ा बांध की नहर पर हुआ हादसा, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अनादरा व सिरोड़ी रेंज की टीम - रेवदर उपखण्ड क्षेत्र में सेलवाड़ा बांध से जाने वाली नहर पर धांधपुर के पास बने कुएं में नीलगाय गिर गई। जानकारी अनुसार कुत्तों के पीछे भागने के दौरान नीलगाय नहर के पास पहुंची और अचानक पैर फिसलने से कुएं में जा गिरी। कुएं से नीलगाय की आवाज सुनाई देने पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही माउंट आबू अभ्यारण्य रेंज अनादरा और वन विभाग रेंज सिरोड़ी की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से नीलगाय को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। काफी प्रयास के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू क्षेत्रीय वन अधिकारी विजेन्द्र सिंह और जगदीश विश्नोई के निर्देशन में सहायक वनपाल अन्तीराम, रमेश कुमार, वनरक्षक देवेन्द्र, कोजाराम, कोलाराम व नरसिंग ने रेस्क्यू में भाग लिया। वन्यजीव प्रेमी रवि हरिजन, जगदीश, प्रवीण सहित ग्रामीणों ने भी टीम का सहयोग किया। नीलगाय को कुएं से बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक ने उसका उपचार किया। उपचार के बाद नीलगाय को सुरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान सिंचाई विभाग के जेईएन और पूर्व प्रधान केपी सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।1
- किडनेपरों की गाड़ी देख साईकिल छोड़कर घर के अंदर भागा बच्चा रात के 9:00 बजे एक बच्चा अपने घर के बाहर साइकिल चला रहा था कि तभी उसने देखा की अचानक एक गाड़ी उसके सामने आकर रुक गई हैं। बच्चा समझ जाता है कि यह कोई आम गाड़ी नहीं है बल्कि कोई किडनेपरों की गाड़ी है इसलिए वह तुरंत साइकिल छोड़कर अपने घर के अंदर भाग जाता है और किडनेपरों के प्लान पर पानी फेर देता है।1
- जालौर हरियाली अमावस्या पर गौ सेवा संस्थान में धार्मिक कार्यक्रम हुए आयोजित जालौर हरियाली अमावस्या के पावन दिन गौ सेवा संस्थान में पंडित दयाशंकर दवे के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का पूजन किया गया भगवान शिव का महा अभिषेक पूजन महा आरती का आयोजन हुआ इस दौरान महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी आयोजित कार्यक्रम के तहत गौ माता का पूजन किया गया गौ माता की महा श्रद्धापूर्वक भाग लियाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने3
- दोस्तों वीडियो को पूरा देखें लाइक कीजिए सब्सक्राइब कीजिए शेयर कीजिए4
- सांचौर के चितलवाना एक गांव में पकड़ी एमडीबनाने की फैक्ट्री चितलवाना तहसील की बड़ी खबर1
- विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।1
- तमिलनाडु CM विजय के काले कारनामें देखकर आपके भी होश उड़ जायेंगे अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) ने मई 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनकी पार्टी, तमिलगा वेत्री कझगम (TVK), 2026 के विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। ▪️जनकल्याणकारी नीतियां: विजय सरकार ने शिक्षा, महिला कल्याण और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। ▪️पारदर्शिता और बदलाव: पारंपरिक द्रविड़ पार्टियों (DMK और AIADMK) से अलग, TVK एक नए राजनीतिक विकल्प और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा करती है। ▪️समानता और सामाजिक न्याय: पार्टी अपने बुनियादी सिद्धांतों—समानता (Egalitarianism) और धर्मनिरपेक्षता पर जोर देते हुए जमीनी स्तर पर सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रही है। ✅ तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में अपनी चुनावी गारंटियों और जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं को लागू करना शुरू कर दिया है। हाल ही में पेश हुए बजट और सरकारी घोषणाओं के तहत कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है:। 1. थाई मामन थंगा मोथिरम (गोल्ड रिंग और बेबी केयर किट योजना) सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु (चाहे लड़का हो या लड़की) को तमिलनाडु सरकार की ओर से 1-ग्राम सोने की अंगूठी उपहार स्वरूप दी जा रही है। इसके साथ ही बच्चे और मां की देखभाल के लिए एक 'बेबी वेलकम किट' भी प्रदान की जाती है। 2. स्कूली बच्चों ने वीडियो बनाकर सीएम विजय सर को भेजा तो एक्शन का रिएक्शन हुआ। जब स्कूली बच्चों का कोई भावुक या गंभीर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो जिला प्रशासन (कलेक्टर) या जनप्रतिनिधि मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण और बस सेवा शुरू करने के निर्देश जारी कर देते हैं। और ऐसा ही तमिलनाडु से मुख्यमंत्री सीएम विजय ने किया। 3. तमिलनाडु की एक बच्ची ने वीडियो बनाकर सीएम विजय सर से कहाँ की मेरी स्कूल के पास एक पानी का बोहत ही ज्यादा लीक हो रही है जिसके कारण रोजाना हजारों लीटर पानी वेस्ट हो रहा है। तो प्लीज सीएम सर इसे ठीक करवा दो, जिसके बाद क्या था 24 घंटो के अंदर-अंदर ही पानी टंकी ठीक करवा विजय थलापति ने और जनहित में काम किया।1
- हेलो दोस्तों वीडियो को पूरा देखें लाइक करें सब्सक्राइब करें आगे शेयर कीजिए अच्छा लगे तो कमेंट कीजिए सपोर्ट कीजिए सभी वीडियो देखना4
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डुंगरपुर मे निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।1