उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया गया है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 60 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने के बाद, अब उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके परिजनों को भी इस योजना से जोड़ा गया है। शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एम.ओ.यू. भी किया गया है। इस योजना के शुरू होने से शिक्षकों और उनके परिवार का स्वास्थ्य सुरक्षाचक्र मजबूत होगा। योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी, जबकि सरकारी अस्पतालों में उपचार राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। परिवार के सभी आश्रित सदस्य इस सुविधा से लाभान्वित होंगे, जहाँ स्वास्थ्य कार्ड दिखाकर सीधे निःशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकेगा।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया गया है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 60 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने के बाद, अब उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके परिजनों को भी इस योजना से जोड़ा गया है। शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब
नेशनल बैंक के मध्य एम.ओ.यू. भी किया गया है। इस योजना के शुरू होने से शिक्षकों और उनके परिवार का स्वास्थ्य सुरक्षाचक्र मजबूत होगा। योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी, जबकि सरकारी अस्पतालों में उपचार राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। परिवार के सभी आश्रित सदस्य इस सुविधा से लाभान्वित होंगे, जहाँ स्वास्थ्य कार्ड दिखाकर सीधे निःशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकेगा।
- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया गया है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 60 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने के बाद, अब उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके परिजनों को भी इस योजना से जोड़ा गया है। शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एम.ओ.यू. भी किया गया है। इस योजना के शुरू होने से शिक्षकों और उनके परिवार का स्वास्थ्य सुरक्षाचक्र मजबूत होगा। योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी, जबकि सरकारी अस्पतालों में उपचार राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। परिवार के सभी आश्रित सदस्य इस सुविधा से लाभान्वित होंगे, जहाँ स्वास्थ्य कार्ड दिखाकर सीधे निःशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकेगा।2
- फिरोजाबाद के जसराना में लक्की अतुर्रा फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह में कांवड़ियों एवं शिवभक्तों की सेवा के लिए विशाल नि:शुल्क सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार 3 अगस्त से एटा, कासगंज, फिरोजाबाद तथा आगरा जनपद के बटेश्वर धाम कांवड़ यात्रा मार्गों पर ये सेवा शिविर शुरू कर दिए जाएंगे। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, जलपान, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था रहेगी, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" का संदेश देते हुए देवेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्र के युवाओं एवं समाजसेवियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इच्छुक सेवादार परानपुर मोड़ स्थित लक्की अतुर्रा फाउंडेशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9251977080 पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।1
- फिरोजाबाद के सिद्धार्थ ऑडिटोरियम में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. बी.पी. अशोक ने उपस्थित युवाओं को जागरूक किया।1
- फतेहाबाद में सिद्दीकी जाग्रत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल के 19 और इंटरमीडिएट के 21 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने छात्रों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में सपा नेता एवं श्री महावीर जी पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय में निर्धन एवं गरीब परिवार की अकेली बेटी को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही अनाथ बच्चों तथा स्पोर्ट्स कोटा (खेल प्रतिभा) के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत शुल्क रियायत के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा के पुत्र नीतेश वर्मा, रुपाली अशोक दीक्षित और महेश सिसोदिया भी मौजूद रहे। सोसायटी के अध्यक्ष सलमान चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर वारिस सिद्दीकी, सादिक अली, जावेद सिद्दीकी, नासिक, सोनू, इकरार मलिक, शमशाद अली सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।2
- फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर स्कूल में 'स्किल स्प्लैश फिएस्टा' का भव्य समापन हुआ, जहाँ नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का बड़ा धमाका किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांस, संगीत और कला के शानदार प्रदर्शन ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।1
- आगरा में ताजमहल के सेंट्रल टैंक में बंदरों का जमावड़ा देखने को मिला, जहां बंदरों की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पर्यटकों के सामने ही बंदरों ने टैंक में जमकर डुबकियां लगाईं और इस टैंक को अपना 'स्विमिंग पूल' बना लिया। वहां मौजूद पर्यटक इस पूरे नजारे को देखते रहे और इसे अपने कैमरों में कैद कर लिया।2
- आगरा के फतेहाबाद में बाह रोड बाईपास पर स्थित सरकारी डाक बंगले के पास रात्रि लगभग 12:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। इटावा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। आगे चल रहे वाहनों को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे ट्रक नीम के पेड़ को तोड़ते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। हादसे के शिकार ट्रक का नंबर UP 82 64 22 है। ट्रक में ईंटें लदी हुई थीं और वह इटावा से आगरा की ओर जा रहा था। चालक की पहचान जसवंत नगर (इटावा) निवासी लक्ष्मण सिंह, पुत्र लायक सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।2