logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रैली निकाला था? #shorts #election #chunav #ranchi #shortvideo #news #bjp

2 hrs ago
user_AAM JANATA
AAM JANATA
लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
2 hrs ago

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रैली निकाला था? #shorts #election #chunav #ranchi #shortvideo #news #bjp

More news from झारखंड and nearby areas
  • लोहरदगा का छोटा बड़ा खबर आप लोग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं आप लोग प्यार और आशीर्वाद दीजिए?
    1
    लोहरदगा का छोटा बड़ा खबर आप लोग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं आप लोग प्यार और आशीर्वाद दीजिए?
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 min ago
  • सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के छारदा में संचालित स्थानीय प्रशिक्षण संस्थान वीर सुभाष चंद्र बोस कौशल विकास केंद्र में आज एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज झारखंड एवं मिसेज इंडिया विजेता श्रीमती मधुलिका पाठक उपस्थित हुईं। उन्होंने संस्थान के छात्राओं, विशेषकर युवतियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनका मार्गदर्शन किया। व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास पर जोर देते हुए सत्र के दौरान मधुलिका पाठक ने 'पर्सनालिटी डेवलपमेंट' (व्यक्तित्व विकास) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने की कला भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने मिसेज इंडिया तक का सफर तय किया। फैशन डिजाइनिंग और करियर की संभावनाएं पर संस्थान के फैशन डिजाइनिंग विभाग के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फैशन केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, यह अभिव्यक्ति का एक माध्यम है। उन्होंने वर्तमान समय में फैशन इंडस्ट्रीज में मौजूदा अपार संभावनाओं के बारे में चर्चा की और छात्रों को अपनी रचनात्मकता (creativity) को निखारने के लिए प्रेरित किया। महिला सशक्तिकरण का संदेश महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए श्रीमती पाठक ने कहा, "जब एक महिला स्वावलंबी बनती है, तो वह पूरे समाज को सशक्त बनाती है।" उन्होंने संस्थान द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण की सराहना की और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान ने उनका आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सेंटर मैनेजर रोशन लाल साहू ने कहा, "मधुलिका जी की उपस्थिति और उनके अनुभव हमारे छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहे हैं। उनके द्वारा बताए गए टिप्स छात्रों के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में मील का पत्थर साबित होंगे।" साथ ही साथ विद्यार्थियों के लिए एक गेस्ट फैकल्टी के रूप में अपनी छोटी सी सेवा देने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहस्त्र स्वीकार किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।
    4
    सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के छारदा में संचालित स्थानीय प्रशिक्षण संस्थान वीर सुभाष चंद्र बोस कौशल विकास केंद्र में आज एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज झारखंड एवं मिसेज इंडिया विजेता श्रीमती मधुलिका पाठक उपस्थित हुईं। उन्होंने संस्थान के छात्राओं, विशेषकर युवतियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनका मार्गदर्शन किया।
व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास पर जोर देते हुए सत्र के दौरान मधुलिका पाठक ने 'पर्सनालिटी डेवलपमेंट' (व्यक्तित्व विकास) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने की कला भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने मिसेज इंडिया तक का सफर तय किया।
फैशन डिजाइनिंग और करियर की संभावनाएं पर संस्थान के फैशन डिजाइनिंग विभाग के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फैशन केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, यह अभिव्यक्ति का एक माध्यम है। उन्होंने वर्तमान समय में फैशन इंडस्ट्रीज में मौजूदा अपार संभावनाओं के बारे में चर्चा की और छात्रों को अपनी रचनात्मकता (creativity) को निखारने के लिए प्रेरित किया।
महिला सशक्तिकरण का संदेश
महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए श्रीमती पाठक ने कहा, "जब एक महिला स्वावलंबी बनती है, तो वह पूरे समाज को सशक्त बनाती है।" उन्होंने संस्थान द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण की सराहना की और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान ने उनका आभार जताया। 
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सेंटर मैनेजर रोशन लाल साहू ने   कहा, "मधुलिका जी की उपस्थिति और उनके अनुभव हमारे छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहे हैं। उनके द्वारा बताए गए टिप्स छात्रों के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में मील का पत्थर साबित होंगे।" साथ ही साथ विद्यार्थियों के लिए एक गेस्ट फैकल्टी के रूप में अपनी छोटी सी सेवा देने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहस्त्र स्वीकार किया।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by User4962
    1
    Post by User4962
    user_User4962
    User4962
    मंदार, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रातू प्रखंड के तत्वाधान में माँ काली मंदिर के 25वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में युवा नेता ओम शंकर गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिसर पहुँचकर माँ काली के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यगण, ग्रामीण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुँची, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और 25वें वर्षगांठ का यह आयोजन रातू क्षेत्र के लिए एक यादगार क्षण बन गया।
    1
    रातू प्रखंड के तत्वाधान में माँ काली मंदिर के 25वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में युवा नेता ओम शंकर गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिसर पहुँचकर माँ काली के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यगण, ग्रामीण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुँची, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और 25वें वर्षगांठ का यह आयोजन रातू क्षेत्र के लिए एक यादगार क्षण बन गया।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    9 hrs ago
  • अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ब्रिजिट कांति टोप्पो ने शहर में निकाला पैदल मार्च, लोगों से मांगा समर्थन नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आज शाम 5 बजे से भोंपू का शोर थम जाएगा। गुमला नगर परिषद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ब्रिजिट कांति टोप्पो ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में पैदल मार्च निकाला। थाना चौक से यह पैदल मार्च शुरू हुआ जो थाना रोड, टावर चौक, सिसई रोड, पालकोट रोड, मेन रोड, जशपुर रोड, पटेल चौक से लोहरदगा रोड होते हुए थाना चौक में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रत्याशी ने हाथ जोड़कर लोगों से सेवा का एक मौका देने की अपील की। वही, जनता ने भी जगह जगह उनका अभिवादन किया। इसके बाद कई जगहों पर बैठक कर प्रत्याशी ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विशेष प्लान के तहत नगर का विकास किया जाएगा, अगर जनता सेवा का मौका देती है तो उनकी उम्मीदों पर शत प्रतिशत खराब उतारने का प्रयास करूंगी।
    1
    अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ब्रिजिट कांति टोप्पो ने शहर में निकाला पैदल मार्च, लोगों से मांगा समर्थन
नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आज शाम 5 बजे से भोंपू का शोर थम जाएगा। गुमला नगर परिषद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ब्रिजिट कांति टोप्पो ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में पैदल मार्च निकाला। थाना चौक से यह पैदल मार्च शुरू हुआ जो थाना रोड, टावर चौक, सिसई रोड, पालकोट रोड, मेन रोड, जशपुर रोड, पटेल चौक से लोहरदगा रोड होते हुए थाना चौक में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रत्याशी ने हाथ जोड़कर लोगों से सेवा का एक मौका देने की अपील की। वही, जनता ने भी जगह जगह उनका अभिवादन किया। इसके बाद कई जगहों पर बैठक कर प्रत्याशी ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विशेष प्लान के तहत नगर का विकास किया जाएगा, अगर जनता सेवा का मौका देती है तो उनकी उम्मीदों पर शत प्रतिशत खराब उतारने का प्रयास करूंगी।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • गुमला: नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने शनिवार को KO कॉलेज भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की।उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग, अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा. उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मत-पत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदान के दिन समय पर मतदान प्रारंभ करने, मतदान केंद्र को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दें. मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात समय पर रिसिविंग सेंटर तक वापस लाने, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया।मौके पर सभी आरओ, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाई, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज,अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
    3
    गुमला: नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित  और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने शनिवार को KO कॉलेज भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की।उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग,  अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा. उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मत-पत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदान के दिन समय पर मतदान प्रारंभ करने, मतदान केंद्र को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दें. मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात समय पर रिसिविंग सेंटर तक वापस लाने, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया।मौके पर सभी आरओ, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाई, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला  पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज,अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    30 min ago
  • ग्रामीणों ने अतिरिक्त प्रभार रद्द कर पूर्व रेंजर को पुनः जिम्मेदारी देने की मांग की* गारु : पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के महत्वपूर्ण बारेसांड़ वन क्षेत्र में नए रेंजर तरुण कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। विरोध के चौथे दिन डेढ़ गांव में ग्रामीणों और ग्राम प्रधान मिठू सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से नए रेंजर के पदस्थापन का विरोध जताया गया और इसे तत्काल रद्द करने की मांग की गई।बैठक में दौना, लाटु सहित कई गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि तरुण कुमार सिंह की नियमित पोस्टिंग चाईबासा वन प्रमंडल के आनंदपुर में है, जो बारेसांड़ से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। इतनी दूरी से अतिरिक्त प्रभार संभालने के कारण वन क्षेत्र के कार्यों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि बारेसांढ़ रेंजअत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है,जहां हाथियों सहित कई दुर्लभ वन्यजीव निवास करते हैं। ऐसे क्षेत्र में रेंजर की नियमित उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि तरुण कुमार सिंह पूर्व में भी बारेसांड़ रेंज में पदस्थापित रह चुके हैं और उस दौरान उनका कार्यकाल संतोषजनक नहीं रहा। ग्राम प्रधान मिठू सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पूर्व कार्यकाल में बिचौलियों को संरक्षण दिया गया और कई कार्य टेकरगार्ड के माध्यम से कराकर फर्जी तरीके से राशि निकाली गई, जिससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।इससे पूर्व दुरुप के प्रधान दानियल ब्रिजिया लाटु के प्रधान प्रकाश मुंडा तथा कुजरूम के प्रधान उपेन्द्र उरांव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह से मुलाकात कर तरुण कुमार सिंह का अतिरिक्त प्रभार रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम सभा के माध्यम से मुख्य वन संरक्षक को लिखित आवेदन भी भेजा है।ग्रामीणों ने पूर्व रेंजर नंदकुमार मेहता को पुनः बारेसांड़ रेंज का प्रभार सौंपने की मांग करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वन क्षेत्र का संचालन बेहतर तरीके से हुआ था और उनका व्यवहार भी ग्रामीणों के प्रति सहयोगात्मक था।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने वन विभाग से इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र में नियमित रेंजर की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा और वन प्रबंधन सुचारू रूप से संचालित हो सके।
    1
    ग्रामीणों ने अतिरिक्त प्रभार रद्द कर पूर्व रेंजर को पुनः जिम्मेदारी देने की मांग की*
गारु : पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के महत्वपूर्ण बारेसांड़ वन क्षेत्र में नए रेंजर तरुण कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। विरोध के चौथे दिन डेढ़ गांव में ग्रामीणों और ग्राम प्रधान मिठू सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से नए रेंजर के पदस्थापन का विरोध जताया गया और इसे तत्काल रद्द करने की मांग की गई।बैठक में दौना, लाटु सहित कई गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि तरुण कुमार सिंह की नियमित पोस्टिंग चाईबासा वन प्रमंडल के आनंदपुर में है, जो बारेसांड़ से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। इतनी दूरी से अतिरिक्त प्रभार संभालने के कारण वन क्षेत्र के कार्यों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि बारेसांढ़ रेंजअत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है,जहां हाथियों सहित कई दुर्लभ वन्यजीव निवास करते हैं। ऐसे क्षेत्र में रेंजर की नियमित उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि तरुण कुमार सिंह पूर्व में भी बारेसांड़ रेंज में पदस्थापित रह चुके हैं और उस दौरान उनका कार्यकाल संतोषजनक नहीं रहा। ग्राम प्रधान मिठू सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पूर्व कार्यकाल में बिचौलियों को संरक्षण दिया गया और कई कार्य टेकरगार्ड के माध्यम से कराकर फर्जी तरीके से राशि निकाली गई, जिससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।इससे पूर्व दुरुप के प्रधान दानियल ब्रिजिया लाटु के प्रधान प्रकाश मुंडा तथा कुजरूम के प्रधान उपेन्द्र उरांव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह से मुलाकात कर तरुण कुमार सिंह का अतिरिक्त प्रभार रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम सभा के माध्यम से मुख्य वन संरक्षक को लिखित आवेदन भी भेजा है।ग्रामीणों ने पूर्व रेंजर नंदकुमार मेहता को पुनः बारेसांड़ रेंज का प्रभार सौंपने की मांग करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वन क्षेत्र का संचालन बेहतर तरीके से हुआ था और उनका व्यवहार भी ग्रामीणों के प्रति सहयोगात्मक था।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने वन विभाग से इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र में नियमित रेंजर की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा और वन प्रबंधन सुचारू रूप से संचालित हो सके।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रैली निकाला था? #shorts #election #chunav #ranchi #shortvideo #news #bjp
    1
    अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रैली निकाला था? #shorts #election #chunav #ranchi #shortvideo #news #bjp
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.