बारिश ने फेरा उम्मीदों पर पानी,प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर भाटनताल पर सजे 'आशीर्वाद के दिए' जले बिना ही जलमग्न लहार..प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगरपालिका द्वारा आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम पर अचानक हुई तेज बारिश ने पानी फेर दिया। ऐतिहासिक भाटनताल पर जलाए जाने के लिए सजाए गए हजारों दीप प्रज्ज्वलित होने से पहले ही बरसात के पानी से भर गए, जिससे पूरा आयोजन अस्त-व्यस्त हो गया,नगरपालिका प्रशासन ने पीएम के जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए भाटनताल परिसर में व्यापक सजावट की थी। ताल के किनारों पर हजारों 'आशीर्वाद के दिए' करीने से सजाए गए थे,शाम को दीपोत्सव शुरू होने से ठीक पहले मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते ताल की सीढ़ियों और किनारों पर रखे दियों में तेल और बाती की जगह बारिश का पानी भर गया, पानी भरने और तेज हवाओं के कारण दीप प्रज्ज्वलन संभव नहीं हो सका। आयोजन स्थल पर मौजूद अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में मायूसी छा गई और कार्यक्रम को आनन-फानन में सीमित करना पड़ा।

- जालौन.. सीगपुरा मे sc समाज की अनाथ हुई 6 बच्चियों को लोगो का पूरा सपोर्ट मिल रहा मगर sc समाज का कोई भी नेता अभी तक परिवार से ना तो मिलने पंहुचा ना ही किसी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया जिससे समाज के लोगो मे रोष है मदद का दम भरने वाले नेतागड़ पता नहीं क्यों इस मामले मे आँखों मे पट्टी और कानो मे रुई लगाये है अब देखने वाली बात है बच्चियों से मिलने आते है या केवल चुनाव के टाइम अपनी बिरादरी बतायेगे जालौन.. सीगपुरा मे sc समाज की अनाथ हुई 6 बच्चियों को लोगो का पूरा सपोर्ट मिल रहा मगर sc समाज का कोई भी नेता अभी तक परिवार से ना तो मिलने पंहुचा ना ही किसी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया जिससे समाज के लोगो मे रोष है मदद का दम भरने वाले नेतागड़ पता नहीं क्यों इस मामले मे आँखों मे पट्टी और कानो मे रुई लगाये है अब देखने वाली बात है बच्चियों से मिलने आते है या केवल चुनाव के टाइम अपनी बिरादरी बतायेगे1
- कोंच,जमरोही पिरौना गांव में खेत से घर लौट रहे युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम जमरोही पिरौना निवासी 26 वर्षीय युवक को खेत से घर लौटते समय रास्ते में सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर साथी ने उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम जमरोही निवासी रामराजा पुत्र घनश्याम अहिरवार अपने साथी सचिन्द्र सिंह के साथ खेत पर काम करने गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों बुधवार देर रात करीब 9:30 बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक रामराजा को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। रामराजा की स्थिति देखकर उनके साथी सचिन्द्र सिंह ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कोंच पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।1
- चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने उठाए कानून-व्यवस्था आरक्षण और पंचायत सहायकों के मुद्दे /सौंपा ज्ञापन* *चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की जांच /पंचायत सहायकों की समस्याओं और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मुद्दा उठाया* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने उठाए कानून-व्यवस्था आरक्षण और पंचायत सहायकों के मुद्दे /सौंपा ज्ञापन* *चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की जांच /पंचायत सहायकों की समस्याओं और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मुद्दा उठाया* *गोंडा-अयोध्या हत्याकांड /चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले /पंचायत सहायकों और शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाया* जनपद जालौन उरई आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष नीरज गौतम के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कानून-व्यवस्था सामाजिक न्याय पंचायत सहायकों की समस्याओं 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण तथा धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों के समाधान की मांग की गई आप को बता दें ज्ञापन में कहा गया कि गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत सामने आई थी पार्टी ने इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की पार्टी ने चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर थ्रेट असेसमेंट कराने और आवश्यकता के अनुसार उनकी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें इसके अलावा लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने तथा 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन करते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग उठाई गई ज्ञापन में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य इस्लामिक धार्मिक स्थलों से संबंधित कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग भी की गई पार्टी ने कहा कि किसी भी कार्रवाई में कानून और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा भेदभाव की संभावना को समाप्त किया जाना चाहिए बता दें इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से सभी मांगों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश देने की मांग की4
- 25 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ। पकड़ा गया अभियुक्त कोंच*/जालौननशीले पदार्थों की तस्करी रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चला रही है इसी अभियान के तहत दिनांक 16 सितम्बर 2026 को थाना प्रभारी एट पुलिस बल के साथ बाहन चैकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे तभी एक मोटर साइकिल पर 25 किलो 5 सौ 14 ग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा तस्कर महेश सोनी पुत्र स्व.चेतन सोनी निबासी मुहल्ला गोपाल गंज कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बिरुद्ध मुकद्दमा संख्या 134/26 धारा 08/20/60 एन डी पी एस में पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही की।2
- अपराधिक गतिविधियों को लेकर समस्या वैसी की वैसी बनीं हुईं है1
- भिंड में पुराने रेलवे स्टेशन पर बनने जा रहा है मॉल संतोषी माता मंदिर के सामने भिंड भिंड में पुराने रेलवे स्टेशन को 12 साल के लिए लीज पर दे दिया गया है अब यहां पर माल बनाया जा रहा है1
- आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर विवाद, युवक और महिला से मारपीट का आरोप लोकेशन- सेंवढा़| रिपोर्ट- रामबाबू जाटव आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर विवाद, युवक और महिला से मारपीट का आरोप एंकर: दतिया के अतरैटा थाना क्षेत्र के ग्राम अतरैटा में आरसीसी सड़क निर्माण के दौरान चबूतरे पर आरसीसी डालने को लेकर विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने सागर शर्मा और संजीव शर्मा पर जातिगत गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। वीओ: शिकायत के मुताबिक, 17 सितंबर को आरसीसी सड़क निर्माण के लिए फरियादी देवी जाटव ठेकेदार के साथ ग्राम अतरैटा पहुंचा था। सड़क निर्माण के दौरान चबूतरे पर आरसीसी डालने से मना करने पर विवाद होने का आरोप है। फरियादी का आरोप है कि सागर शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसी दौरान पहुंचे संजीव शर्मा पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। बचाने पहुंची फरियादी की पत्नी आरती जाटव के साथ भी मारपीट किए जाने की शिकायत है। घटना में मजदूरों द्वारा बीच-बचाव करने की बात कही गई है। अतरैटा थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि फरियादी ने रिपोर्ट के दौरान जिस प्रकार घटना बताई, उसी आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है और मामले की जांच की जा रही है। वीओ-2: वहीं, सेवढ़ा सिविल अस्पताल में एमएलसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। फरियादी के कंधे में चोट के चलते फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है, लेकिन एक्स-रे नहीं होने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। बीएमओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि ओपीडी समय में एमएलसी होने पर एक्स-रे कराया जा सकता था। फरियादी को 18 सितंबर को ओपीडी समय में बुलाया गया है। एंकर आउट: फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन.. सीगपुरा मे sc समाज की अनाथ हुई 6 बच्चियों को लोगो का पूरा सपोर्ट मिल रहा मगर sc समाज का कोई भी नेता अभी तक परिवार से ना तो मिलने पंहुचा ना ही किसी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया जिससे समाज के लोगो मे रोष है मदद का दम भरने वाले नेतागड़ पता नहीं क्यों इस मामले मे आँखों मे पट्टी और कानो मे रुई लगाये है अब देखने वाली बात है बच्चियों से मिलने आते है या केवल चुनाव के टाइम अपनी बिरादरी बतायेगे जालौन.. सीगपुरा मे sc समाज की अनाथ हुई 6 बच्चियों को लोगो का पूरा सपोर्ट मिल रहा मगर sc समाज का कोई भी नेता अभी तक परिवार से ना तो मिलने पंहुचा ना ही किसी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया जिससे समाज के लोगो मे रोष है मदद का दम भरने वाले नेतागड़ पता नहीं क्यों इस मामले मे आँखों मे पट्टी और कानो मे रुई लगाये है अब देखने वाली बात है बच्चियों से मिलने आते है या केवल चुनाव के टाइम अपनी बिरादरी बतायेगे1
- कोंच के लाजपत नगर में बच्चे को पकड़ने के चक्कर में सीढ़ियों से फिसला युवक, गंभीर चोट के बाद उरई रेफर जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाजपत नगर में बुधवार देर रात करीब 9:30 बजे एक युवक बच्चे को पकड़ने के प्रयास में छत की सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, लाजपत नगर निवासी वकील के 28 वर्षीय पुत्र हसीन बुधवार रात अपने घर की छत पर मौजूद थे। इसी दौरान एक बच्चे को पकड़ने के चक्कर में वह सीढ़ियों पर अपना संतुलन खो बैठे और फिसलकर नीचे गिर गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल घायल हसीन को सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को लेकर उरई रवाना हुए। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।1