Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर के बरमान कला हाई स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा ...स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा में बात करने, टॉयलेट साफ करवाने और सजा के नाम पर गिट्टी पर घंटों घुटने के बल बैठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं...! *रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*
Ramkishan Kuswaha
नरसिंहपुर के बरमान कला हाई स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा ...स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा में बात करने, टॉयलेट साफ करवाने और सजा के नाम पर गिट्टी पर घंटों घुटने के बल बैठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं...! *रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर के बरमान कला हाई स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा ...स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा में बात करने, टॉयलेट साफ करवाने और सजा के नाम पर गिट्टी पर घंटों घुटने के बल बैठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं...! *रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*1
- *नरसिंहपुर: रातीकरार खुर्द के सामुदायिक भवन पर 8-9 साल से कब्जे का आरोप, दो ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत !* नरसिंहपुर। 27 अक्टूबर 2026 जिले की जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रातीकरार कला के ग्राम रातीकरार खुर्द में सामुदायिक भवन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने कलेक्टर नरसिंहपुर को लिखित आवेदन सौंपकर सामुदायिक भवन को कब्जे से मुक्त कराने और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, नर्मदा तट पर स्थित ग्राम रातीकरार खुर्द में ग्रामवासियों की सुविधा और सामूहिक आयोजनों के लिए पंचायत द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भवन पर एक आश्रम संचालक द्वारा पिछले 8-9 वर्षों से कब्जा कर आश्रम का संचालन किया जा रहा है। इसके कारण ग्रामवासियों को भवन का उपयोग करने में परेशानी हो रही है। अनुमति और संचालन की जांच की मांग आवेदन में ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि सामुदायिक भवन और उसके आसपास आश्रम का संचालन किसकी अनुमति से किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने और भवन के उपयोग से जुड़े दस्तावेजों एवं अनुमतियों की पड़ताल करने की मांग की है। 15 दिनों के भीतर कब्जा मुक्त कराने की मांग ग्रामवासियों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए सामुदायिक भवन को कथित कब्जे से मुक्त कराया जाए। साथ ही आवेदन में 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। फिलहाल, यह मामला ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित आश्रम संचालक और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की ओर से जांच या कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।1
- https://youtu.be/YcO75rT6Uhs?si=gXxKpnKXs3DVoXz1 #Durg बोलेरा मैक्स पिकअप में 4 करोड़ केश मिलने की पूरी कहानी SSP विजय अग्रवाल की जुबानी #बड़ीखबर1
- ग्राम बघुवार में गन्ने के खेत में लगी आग, मौके पर पहुंची करेली की फायर बिग्रेड करेली। ग्राम बघुवार में गन्ने के खेत में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही करेली नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। गन्ने के खेत में आग लगने की घटना से फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण और नुकसान का वास्तविक आकलन अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। समय पर फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से आग बुझाने के प्रयास किए1
- दिवाली आने वाली है और इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान चर्चा में है! “न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया” वाली बात पर जोरदार तालियां बजाने की अपील ने लोगों का ध्यान खींचा। आखिर किस संदर्भ में दिया गया यह बयान? देखिए वायरल वीडियो।1
- बेहर में मां नर्मदा, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और ऐतिहासिक बावड़ी के उन्नयन को लेकर नागरिकों ने दी प्रतिक्रिया करेली/नरसिंहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के समीप करेली-बरमान मार्ग पर लिंगा ग्राम पंचायत के अंतर्गत स्थित ग्राम बेहर धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां मां नर्मदा नदी के तट के साथ शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और ऐतिहासिक बावड़ी स्थित हैं। इन धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहर के उन्नयन को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। नागरिकों का मानना है कि इन स्थलों का उचित विकास और संरक्षण किया जाना चाहिए, ताकि धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को भी संरक्षित किया जा सके। उन्नयन होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं तथा बेहर को एक नई पहचान मिल सकती है।2
- भेंरुदा- नगर में निकाला पद संचलन ब कदमताल करते हुए निकले संघ कार्यकर्त्ता1
- *नरसिंहपुर: महिला ने लगाया मारपीट, तेजाब डालने और लूटपाट का आरोप, 2 माह बाद फिर एसपी से लगाई न्याय की गुहार!* नरसिंहपुर।27 अक्टूबर 2026 जिले के सालीचौका क्षेत्र में मारपीट, लूटपाट और जान से मारने के प्रयास के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। सालीचौका के सहावन टोला निवासी एक महिला ने 27 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, बबीता लोधी (30 वर्ष) ने बताया कि 16 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने पति प्रीतम लोधी के साथ स्कूटी से सालीचौका आ रही थीं। इसी दौरान छोटी बाबई पुलिया के पास कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनके हाथ पर तेजाब डाला गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनकी 14 गुरियों की माला, लॉकेट, सोने के कान के फूल और पायल छीन लिए गए। महिला के अनुसार, घटना के समय उनकी बेटी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उन्हें और उनके पति को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। आवेदन में बताया गया है कि पहले उन्हें गाडरवारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते नरसिंहपुर रेफर किया गया। महिला ने दावा किया है कि घटना के बाद से अब तक संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है और उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं की गई है। दो माह से अधिक समय बाद एसपी से लगाई गुहार महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने परिवार और चार बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। फिलहाल, यह विवरण महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना शेष है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पोलखोल न्यूज़ | निष्पक्ष • निर्भीक | जनता की आवाज़, आपके साथ1