Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिवाली आने वाली है और इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान चर्चा में है! “न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया” वाली बात पर जोरदार तालियां बजाने की अपील ने लोगों का ध्यान खींचा। आखिर किस संदर्भ में दिया गया यह बयान? देखिए वायरल वीडियो।
KHABAR WITH KK
दिवाली आने वाली है और इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान चर्चा में है! “न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया” वाली बात पर जोरदार तालियां बजाने की अपील ने लोगों का ध्यान खींचा। आखिर किस संदर्भ में दिया गया यह बयान? देखिए वायरल वीडियो।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दिवाली आने वाली है और इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान चर्चा में है! “न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया” वाली बात पर जोरदार तालियां बजाने की अपील ने लोगों का ध्यान खींचा। आखिर किस संदर्भ में दिया गया यह बयान? देखिए वायरल वीडियो।1
- नरसिंहपुर के बरमान कला हाई स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा ...स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा में बात करने, टॉयलेट साफ करवाने और सजा के नाम पर गिट्टी पर घंटों घुटने के बल बैठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं...! *रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*1
- महुआखेड़ा के पास 5 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 50 हजार रुपये कीमत का गांजा और मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज बनखेड़ी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनखेड़ी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 किलो अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर एसडीओपी पिपरिया आशीष पंवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगाया गया था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 25 सितंबर 2026 की रात ग्राम महुआखेड़ा के पास मोटरसाइकिल से जा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद थैले से करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवानदास पिता विश्राम सिंह पटवा (43), निवासी छातेर, उदयपुरा, थाना बरेली, जिला रायसेन तथा राजेश पिता रामसिंह नौरिया (33), निवासी खेतोघान, थाना बरेली, जिला रायसेन के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना बनखेड़ी में अपराध क्रमांक 301/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भगवानदास के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सनस, उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक बद्रीप्रसाद करोचे, आरक्षक नीलेश कौरव, अभिषेक सोनी, कीरत रघुवंशी, विकास मेहरा, सुनील कुमार एवं केतन प्रजापति तथा साइबर सेल नर्मदापुरम के आरक्षक प्रशांत सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- *नरसिंहपुर: रातीकरार खुर्द के सामुदायिक भवन पर 8-9 साल से कब्जे का आरोप, दो ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत !* नरसिंहपुर। 27 अक्टूबर 2026 जिले की जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रातीकरार कला के ग्राम रातीकरार खुर्द में सामुदायिक भवन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने कलेक्टर नरसिंहपुर को लिखित आवेदन सौंपकर सामुदायिक भवन को कब्जे से मुक्त कराने और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, नर्मदा तट पर स्थित ग्राम रातीकरार खुर्द में ग्रामवासियों की सुविधा और सामूहिक आयोजनों के लिए पंचायत द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भवन पर एक आश्रम संचालक द्वारा पिछले 8-9 वर्षों से कब्जा कर आश्रम का संचालन किया जा रहा है। इसके कारण ग्रामवासियों को भवन का उपयोग करने में परेशानी हो रही है। अनुमति और संचालन की जांच की मांग आवेदन में ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि सामुदायिक भवन और उसके आसपास आश्रम का संचालन किसकी अनुमति से किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने और भवन के उपयोग से जुड़े दस्तावेजों एवं अनुमतियों की पड़ताल करने की मांग की है। 15 दिनों के भीतर कब्जा मुक्त कराने की मांग ग्रामवासियों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए सामुदायिक भवन को कथित कब्जे से मुक्त कराया जाए। साथ ही आवेदन में 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। फिलहाल, यह मामला ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित आश्रम संचालक और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की ओर से जांच या कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।1
- https://youtu.be/YcO75rT6Uhs?si=gXxKpnKXs3DVoXz1 #Durg बोलेरा मैक्स पिकअप में 4 करोड़ केश मिलने की पूरी कहानी SSP विजय अग्रवाल की जुबानी #बड़ीखबर1
- शहर भर में फैला अवैध कॉलोनियों का मायाजाल, जनसुनवाई में रहवासियों ने दिया आवेदन नर्मदापुरम - जिले के पिपरिया अनुविभाग में अवैध कालोनाइजरों का मायाजाल बीजनबाडा, हथवास, राईखेड़ी रोड, सिलारी, बनवारी सहित शहर भर में इस कदर फैला है कि उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है, हर बार आमजन द्वारा आवेदन दिया जाता है और फिर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय द्वारा इन कालोनाइजरों को नोटिस भी जारी किया जाता है लेकिन सही कार्यवाही देखने को आज तक नहीं मिली । इन अवैध कालोनाइजरों आम आदमी को मनलुभावन वादे जैसे बिजली, पानी, पक्की सड़को, नाली का सपना दिखाकर महंगे दामो पर प्लॉट बेच दिए जाते है लेकिन प्लॉट खरीदने के बाद नाही इन कॉलोनियों में पक्की सड़क बनवायी जाती है नाही नालियों को बनवाया जाता है और नाही बिजली, पानी जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है । आज जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आकीप खान को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है कि उन्हें पक्की सड़को, नालियों का वादा कर प्लॉट बेचे गए लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी इन मूलभूत सुविधाओं के लिए हम कॉलोनीवासी तरस रहे है । कॉलोनी वासियों ने बताया कि सिंधी गुरुद्वारा बनवारी रोड के पीछे स्थित कॉलोनी में उन्होंने सात साल पहले 2019 में प्लाट खरीदे थे उन्हें 15 फ़ीट चौड़ी पक्की सड़क, नालियां बनाकर देने का बोला गया था और इसका जिक्र रजिस्ट्री में किया गया था लेकिन सात साल बीत जाने के बावजूद ना ही पक्की सड़के बनवाई गई ना ही नालियां, जब इस बात की शिकायत की गई तो चंदा कर सड़क, नाली बनवाने की बात कही गयी, इस कॉलोनी में करीब 30 से 35 परिवार निवासरत है । इस कॉलोनी में जल निकासी हेतु नाली ना होने से जगह जगह जल भराव की स्थिति बनी रहती है जिससे गंदा पानी भरा होने से मक्खी, मच्छर के साथ बीमारियों का खतरा बना रहता है, पक्की सड़क ना होने से बरसात में जगह जगह कीचड़ हो जाने से रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । अब देखना होगा इस खबर के बाद शहर भर में फैला इन अवैध कालोनाइजरों के मायाजाल को प्रशासन कैसे ध्वस्त कर कार्यवाही करता है ।4
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले बीना पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, सगा भाई निकला हत्या का आरोपी लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, सगा भाई निकला हत्या का आरोपी शराब पीने के विवाद में बड़े भाई की मारपीट से हुई थी मौत, घटना छिपाने के लिए आरोपी ने रची थी झूठी कहानी *राजेश बबेले* **बीना।** बीना पुलिस ने आचवल वार्ड में हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि शराब पीने को लेकर हुए घरेलू विवाद में आरोपी ने बड़े भाई के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना छिपाने के लिए आरोपी ने पुलिस को सूचना देने के बजाय मनगढ़ंत कहानी बनाकर स्वयं गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। *ऐसे सामने आया मामला* पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को पंकज अहिरवार (30), निवासी आचवल वार्ड, बीना ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई नीरज अहिरवार 23 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे घर से चला गया था और वापस नहीं लौटा। रात करीब 2:30 बजे मां के बताने पर उसने भाई की तलाश की। नीरज हरी मेडिकल के नीचे सड़क पर बैठा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। *पूछताछ में खुला हत्या का राज* परिजनों के अनुसार, नीरज को घर लाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। वह न तो ठीक से बोल पा रहा था और न ही हिल-डुल रहा था। उसकी सांसें भी बंद थीं। नीरज को चोटें कैसे आईं, इस संबंध में परिजन स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। *शराब पीने और घरेलू विवाद में हुई मारपीट* मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई और एफएसएल सागर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाकर संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि मृतक नीरज अहिरवार शराब पीने का आदी था और घर पर पैसे नहीं देने को लेकर विवाद होता था। इसी बात पर पंकज अहिरवार का अपने बड़े भाई से विवाद हुआ था। आरोपी ने गुस्से में नीरज के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। *घटना छिपाने के लिए दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट* पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने घटना छिपाने के उद्देश्य से तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी और गुमशुदगी की कहानी बनाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। मर्ग जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पंकज अहिरवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। *इनकी रही सराहनीय भूमिका* अंधे कत्ल का खुलासा करने में थाना प्रभारी अनूप यादव, उपनिरीक्षक लखनराज, प्रधान आरक्षक हाकिम सिंह, आरक्षक राजेंद्र मिश्रा, विजय गौतम, प्रेमजीत सिंह, बाबूलाल, दीप सिंह भदौरिया, सूरज शर्मा, महेंद्र, महेश नामदेव, विवेक पटेल, राहुल सोलंकी, ब्रजेंद्र सिंह और भारत राज की भूमिका रही। *मृतक:** नीरज अहिरवार, निवासी आचवल वार्ड, बीना। **आरोपी:** पंकज अहिरवार, निवासी आचवल वार्ड, बीना।4
- रायसेन के तस्करों का यह कैसा दुस्साहस कि बेखौफ होकर दूसरे जिले में गांजे की खेप पहुंचा रहे थे? दरअसल, पिपरिया एसडीओपी के निर्देश पर बनखेड़ी पुलिस ने महुआखेड़ा के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से करीब 50 हजार रुपये कीमत का 5 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली है। गिरफ्तार दोनों आरोपी, भगवानदास पटवा और राजेश नौरिया, रायसेन जिले के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक भगवानदास का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर पहले भी एनडीपीएस का केस दर्ज हो चुका है। फिलहाल दोनों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गांजे के स्रोत की जांच की जा रही है। ऐसी ही प्रामाणिक लोकल खबरों के लिए हमारे पेज को अभी फॉलो करें। लेकिन हमारा एक तीखा सवाल है- रायसेन का यह आदतन अपराधी आखिर कब से यह अवैध नेटवर्क चला रहा था और इसके तार किन-किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं?1