पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण। मा. मुख्यमंत्री के देवीधुरा (बग्वाल )में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुगम यातायात को सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले (आषाढ़ी मेला) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बुधवार को देवीधुरा पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के देवीधुरा बग्वाल मेले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात एवं श्रद्धालुओं के आवागमन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित हेलीपैड तथा सेफ हाउस का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए एडवांस एम्बुलेंस की तैनाती, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही भीड़ नियंत्रण, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मेले में कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एल्कोमीटर के माध्यम से जांच की व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि देवीधुरा बग्वाल मेला चम्पावत की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेले में प्रदेश एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा मेला अवधि के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, एसडीएम/मेला मजिस्ट्रेट नीतू डागर, एएमए जिला पंचायत अनिल जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, खीम सिंह लमगड़िया, मदन सिंह बोरा, अमित लमगड़िया, जगदीश सिंग्वाल, लक्ष्मी दत्त जोशी, ईश्वर बिष्ट, प्रकाश मेहरा, दीपक सिंग्वाल, विक्रम कठायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

- सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण लोहाघाट/चम्पावत। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ग्राम सुई में आयोजित अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम ने ग्रामीणों को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार 25 अगस्त 2026 को आयोजित अभियान में फायर सर्विस टीम ने ग्रामीणों को आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्निकांड से बचाव के उपाय और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान टीम ने प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग और आग पर शुरुआती स्तर पर प्रभावी ढंग से काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों से घरेलू एवं सार्वजनिक स्थानों पर अग्निसुरक्षा मानकों का पालन करने, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखने तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर सर्विस और संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई।1
- रक्षाबंधन पर ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेलीपैड से लेकर सुरक्षा, पार्किंग और जनसुविधाओं तक की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण चम्पावत, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने हेलीपैड, सेफ हाउस, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, मंच, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, शौचालय, यातायात और बैरिकेडिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और आमजन के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे बेहतर व्यवस्थाओं और प्रभावी समन्वय के साथ सफल बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज कालाकोटी, दर्जा प्राप्त मंत्री हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष महिला युवा मोर्चा दीपा जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुन्दर सिंह बोहरा, एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता मोहन चन्द्र पलड़िया सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- चंपावत:*लोहाघाट नगर पालिका ने 03 निराश्रित गौवंशों को सकुशल पहुँचाया माँ कामधेनु गौशाला, जिलाधिकारी के निर्देशों पर लगातार जारी है संरक्षण अभियान* चंपावत:*लोहाघाट नगर पालिका ने 03 निराश्रित गौवंशों को सकुशल पहुँचाया माँ कामधेनु गौशाला, जिलाधिकारी के निर्देशों पर लगातार जारी है संरक्षण अभियान*1
- स्लग - सीमांत खटीमा: 'पैगंबर-ए-इस्लाम' के जन्मदिन पर निकला विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल स्थान - खटीमा उधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर /विजुअल - ऊधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही अकीदत, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर शहर में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर सीमांत खटीमा की सड़कें अकीदत के रंग में रंगी नजर आईं। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य जुलूस निकाला गया। हाथों में इस्लामिक परचम के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए और पैगंबर साहब की शान में नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए हजारों लोग इस जुलूस का हिस्सा बने। जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग सभी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे रास्ते अमन, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया और लोगों के लिए तबर्रुक व लंगर का भी खास इंतजाम रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम अमन और शांति के साथ संपन्न हुआ। खटीमा में निकले इस विशाल जुलूस ने न केवल मजहबी आस्था की मिसाल पेश की, बल्कि क्षेत्र में कौमी एकता और आपसी सौहार्द का एक मजबूत संदेश भी दिया। बाइट 1 - मौलाना इरफान उल हक कादरी खटीमा बाइट 2 - नासिर खान मस्जिद कमेटी बाइट 3 - आरिफ अंसारी समाजसेवी बाइट 4 - नीरज सेमवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी1
- एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन धमाकेदार खुलासा 💥🎯 🔅एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन⚡ 🔅Swift कार 🚘 की चैकिंग में खुला ₹2.75 करोड़ की डिजिटल मनी ट्रेल का राज 🔅जामताड़ा के बाद अब बिहार का “मगध” बना साइबर फ्रॉड का नया ठिकाना! 🔅“मगध साइबर गैंग” का भंडाफोड़- गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के 03 और हरिद्वार के 02 हैं शामिल 🔅35 ATM कार्ड💳, 14 बैंक पासबुक एवं 17 SIM कार्ड बरामद, कई बड़े-बड़े बैंकों 🏦 से मिला नेटवर्क 🔅18📱एवं 02 💻सहित भारी मात्रा में डिजिटल सामग्री और 💵 ₹37,500 नगदी बरामद 🔅WhatsApp चैट 📲 में दर्जनों बैंक खातों, QR Code एवं लेन-देन के मिले महत्वपूर्ण सुराग 🔅म्यूल खाते बनते थे 🔄 रकम/UPI ट्रांसफर और ATM से कैश निकासी का रस्ता 🔅खाते उपलब्ध कराने वालों से लेकर रकम निकालने वालों तक बना था पूरा नेटवर्क1
- मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।1
- अषाड़ी महोत्सव के तीसरे दिन चौमेल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ चौमेल (चम्पावत)। अषाड़ी महोत्सव के तीसरे दिन चौमेल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महेश पंत एवं चौड़ी राय के ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में चामी की टीम ने कोयाटी को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान खटीमा की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय, यूकेडी जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा, यूकेडी विधायक प्रत्याशी रजवार, मथुरा दत्त जोशी, राम दत्त जोशी, कुन्दन सिंह महर, भवान राम टम्टा, शिव दत्त जोशी, खड़क सिंह, रमेश बिष्ट, पुष्कर सिंह, भवान सिंह महर, बहादुर सिंह, मोहित पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि अषाड़ी महोत्सव के तहत खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।2
- तिब्बतबाट आएको बाढीले नेपालमा ठूलो क्षति, भोटेकोशीमा देखियो भयावह अवस्था तिब्बतबाट आएको बाढीले नेपालमा ठूलो क्षति, भोटेकोशीमा देखियो भयावह अवस्था तिब्बततर्फबाट आएको बाढीका कारण नेपालको भोटेकोशी क्षेत्रमा ठूलो प्रभाव परेको छ। अचानक आएको बाढी र तीव्र जलप्रवाहसँगै नदीमा पानी, ढुंगा, माटो तथा अन्य मलबे बगेर आउँदा आसपासका क्षेत्रमा त्रास र जोखिम बढेको छ। भोटेकोशी नदीमा देखिएको बाढीको तीव्र बहावले आसपासका बस्ती तथा संरचनामा समेत जोखिम बढाएको देखिन्छ। सामान्य अवस्थामा शान्त देखिने नदीले एकाएक उग्र रूप लिएपछि स्थानीयवासीमा चिन्ता बढेको छ। बाढीको पानीसँगै आएको मलबाले नदी आसपासको क्षेत्रमा थप खतरा सिर्जना गरेको छ। प्राकृतिक विपद्को यस्तो अवस्थामा स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा निकाय तथा उद्धार टोलीहरूलाई उच्च सतर्कता अपनाउनुपर्ने देखिएको छ। जोखिममा रहेका नागरिकहरूलाई सुरक्षित स्थानमा जान, नदी तथा खोलाको किनारमा नजान र प्रशासन तथा सुरक्षा निकायले जारी गरेका सूचनाहरू पालना गर्न आग्रह गरिएको छ। आपत्कालीन अवस्थामा तत्काल सहयोग आवश्यक परेमा नेपालमा निम्न सम्पर्क नम्बरहरूमा सम्पर्क गर्न सकिन्छ। 🚨 सशस्त्र प्रहरी बल (APF): १११४ 👮 नेपाल प्रहरी: १०० 🚑 एम्बुलेन्स: १०२ 📞 DEOC: १२३४ रसुवा सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५११६४४२२ रसुवा प्रहरी: ९८५१२५४९६० नुवाकोट सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५१२४८७७७ नुवाकोट प्रहरी: ९८५१२८२३८० धादिङ प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५१२४७७७७ धादिङ प्रहरी: ९८५१२२९८६० चितवन सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५५०८८८९१ चितवन प्रहरी: ९८५५०१३९९९ बाढी तथा पहिरोजस्ता प्राकृतिक विपद्का बेला अफवाहमा विश्वास नगरी आधिकारिक सूचनालाई प्राथमिकता दिनु आवश्यक छ। जोखिमयुक्त क्षेत्रका नागरिकहरूले आफ्नो तथा परिवारका सदस्यहरूको सुरक्षालाई पहिलो प्राथमिकता दिनुहोस्। आवश्यक परेमा उद्धार तथा राहतका लागि माथि उल्लेखित आपत्कालीन सम्पर्क नम्बरहरूमा तत्काल सम्पर्क गर्नुहोस्। भोटेकोशी क्षेत्रमा देखिएको यो भयावह प्राकृतिक अवस्थाबाट प्रभावित सबै नागरिकको शीघ्र सुरक्षा, उद्धार तथा राहतको कामना गर्दछौँ। 🙏 #नेपाल #Nepal #Bhotekoshi #BhotekoshiRiver #FlashFlood #NepalFlood #FloodAlert #NaturalDisaster #Flood #DisasterAlert #PrayForNepal #BreakingNews #EmergencyContact #ReliefAndRescue1