Shuru
Apke Nagar Ki App…
सैंजनी पेट्रोल पम्प के पास भीषण एक्सीडेंट में गिलौर के खिलौना पत्नी राधेश्याम एवं शिवओम पुत्र राधेश्याम की मौत महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं सैंजनी पेट्रोल पम्प के पास भीषण एक्सीडेंट में गिलौर के खिलौना पत्नी राधेश्याम एवं शिवओम पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया जिला अस्पताल भेज दिया
Mahesh Pal Gautam
सैंजनी पेट्रोल पम्प के पास भीषण एक्सीडेंट में गिलौर के खिलौना पत्नी राधेश्याम एवं शिवओम पुत्र राधेश्याम की मौत महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं सैंजनी पेट्रोल पम्प के पास भीषण एक्सीडेंट में गिलौर के खिलौना पत्नी राधेश्याम एवं शिवओम पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया जिला अस्पताल भेज दिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SNN न्यूज़1
- भुता में एआरटीओ की सख्त कार्रवाई, पांच वाहन सीज भुता । बरेली–बीसलपुर मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना फिटनेस, बीमा और आवश्यक दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। एआरटीओ विनय मिश्रा के नेतृत्व में भुता थाने के सामने चलाए गए अभियान में कुल पांच वाहनों को पकड़कर सीज किया गया। इनमें दो ईको कार और तीन टुकटुक शामिल हैं। जांच के दौरान पाया गया कि ये सभी वाहन बिना फिटनेस और बीमा के सड़कों पर चल रहे थे और तेज गति से संचालन कर रहे थे, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकते थे। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को सीज कर भुता थाने में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गौरतलब है कि हाल ही में बरेली–बीसलपुर रोड पर बिथरी चैनपुर क्षेत्र के कमुआ कला के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने सख्ती बरतते हुए यह अभियान चलाया। एआरटीओ विनय मिश्रा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहनों के कारण सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं तथा अपने वाहनों के सभी कागजात दुरुस्त रखें। यदि नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन पकड़ा गया तो किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा और कई चालक अपने वाहन लेकर दूसरे रास्तों से निकलते दिखाई दिए।1
- सकुशल रूप से सम्पन्न हुई प्रथम दिन की पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा बदायूं। 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल व शांति पूर्वक रूप से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्र हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, दास डिग्री कालेज तथा कोषागार का निरीक्षण किया। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में प्रथम पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1282 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3104 उपस्थित रहे और 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 70.32 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- उझानी /बदायूं के भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज नेकपुर में चल रही श्री राम कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास सामाजिक संत रवि जी समदर्शी महाराज ने अपने ओजस्वी और मार्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को रामकथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्री रामकथा जीवन को मर्यादित और पवित्र बनाती है। वातावरण सुगंधित हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामायण हमें अपने निज धर्म पर चलना सिखाती है, मन में उठने वाले संशयों को दूर करती है और जीवन के दुख-संताप को समाप्त करने का मार्ग दिखाती है। प्राचीन काल में यह कथा विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों द्वारा सुनाई गई। प्रयागराज में महर्षि भरद्वाज को, नीलांचल में कागभुशुंडी ने पक्षियों के राजा गरुड़ को तथा कैलाश पर्वत पर भगवान शिव ने माता पार्वती को रामकथा का उपदेश दिया। गोस्वामी तुलसीदास ने अपने मन को रामकथा सुनाकर आत्मकल्याण का मार्ग बताया। कथा के दौरान महाराज ने राजा दक्ष के प्रजापति बनने, उनके द्वारा भगवान शिव का अपमान करने, माता सती के मन में उत्पन्न संशय, पिता दक्ष के यज्ञ में जाने की जिद, यज्ञ का विध्वंस और माता सती के शरीर त्यागने जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने सप्तऋषियों द्वारा माता पार्वती की परीक्षा का प्रसंग भी विस्तार से सुनाया। इन मार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भगवान श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। यजमान के रूप में प्रधानाचार्य एससी मिश्रा, रामबहादुर पांडे, वाचस्पति मिश्र, केके उपाध्याय, केएल गुप्ता, लीला पांडे, राहुल पांडे, कुसुम सक्सेना, अमित पांडे, उत्पल विजय, आयुष भारद्वाज, आदित्य गुप्ता, अंकुश सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।1
- नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब" गाजियाबाद, यूपी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रोटेस्ट किया और चूल्हे पर रोटियां बनाईं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है1
- Post by Sujan Singh Yadav1
- महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र स्थित श्री रामचन्द्र मेमोरियल इंटर कॉलेज सैंजनी में पूर्व एमएलसी Sanjay Mishra का आगमन हुआ। उनके कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक शशांक मिश्रा, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार तथा विद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और शिक्षकों व छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें कॉलेज की शैक्षिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व एमएलसी से क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- बरेली में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंचे हजारों छात्रों के चलते रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर छात्रों को ट्रेन के अंदर जगह नहीं मिली तो वे ट्रेन की छत और दरवाजों पर भी बैठकर सफर करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते अचानक बढ़ी भीड़ से रेलवे व्यवस्था भी दबाव में दिखी। हालांकि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।1
- बदायूं। जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में खेत में सिंचाई करते वक्त बिजली करंट की चपेट में आए एक किसान की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह चीत्कार करते हुए खेत पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक भूपराम है। बताते है कि ग्राम लोहरपुरा निवासी 50 वर्षीय भूपराम पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वह किसी तरह से बिजली के करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। बताते हैं कि उनकी चीख पुकार पर आसपास खेतों मंे काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह से बिजली बंद कर उन्हें करंट से मुक्त कराया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना जब परिजनों को लगी तो वह रोते बिलखते खेत पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जें मंे ले लिया। हादसे के बाद मृतक भूपराम के पुत्र अजय ने पुलिस को शव का पीएम करा कर उनकी बिजली करंट से हुई मौत सच सामने लाने की गुहार की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव का पीएम कराया जा रहा है और जो रिपोर्ट आएगी उसके एवं तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।1