सकुशल रूप से सम्पन्न हुई प्रथम दिन की पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा बदायूं। 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल व शांति पूर्वक रूप से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्र हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, दास डिग्री कालेज तथा कोषागार का निरीक्षण किया। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में प्रथम पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1282 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3104 उपस्थित रहे और 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 70.32 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सकुशल रूप से सम्पन्न हुई प्रथम दिन की पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा बदायूं। 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल व शांति पूर्वक रूप से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्र हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, दास डिग्री कालेज तथा कोषागार का निरीक्षण किया। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में प्रथम पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1282 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3104 उपस्थित रहे और 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 70.32 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
- मैनपुरी के औछा स्थित च्यवन ऋषि मंदिर पहुंचे भारतीय कश्यप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा ने पूजा-अर्चना कर समाज के कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार अतुल कश्यप के मुकदमे को अन्याय बताते हुए कहा कि अगर मीडिया की आवाज दबेगी तो पीड़ितों की आवाज कौन उठाएगा। पत्रकार वार्ता में खालसा ने घोषणा की कि 15 मार्च से लखनऊ के इको गार्डन में कश्यप समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। उन्होंने गीता कश्यप, वंश कश्यप और इटावा की कशिश कश्यप प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर समाज को न्याय नहीं मिला तो 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी2
- जरीफनगर बदायूं : थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सिंचाई के दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है किसान की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।1
- सकुशल रूप से सम्पन्न हुई प्रथम दिन की पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा बदायूं। 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल व शांति पूर्वक रूप से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्र हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, दास डिग्री कालेज तथा कोषागार का निरीक्षण किया। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में प्रथम पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1282 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3104 उपस्थित रहे और 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 70.32 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- बरेली में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंचे हजारों छात्रों के चलते रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर छात्रों को ट्रेन के अंदर जगह नहीं मिली तो वे ट्रेन की छत और दरवाजों पर भी बैठकर सफर करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते अचानक बढ़ी भीड़ से रेलवे व्यवस्था भी दबाव में दिखी। हालांकि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।1
- उझानी /बदायूं के भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज नेकपुर में चल रही श्री राम कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास सामाजिक संत रवि जी समदर्शी महाराज ने अपने ओजस्वी और मार्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को रामकथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्री रामकथा जीवन को मर्यादित और पवित्र बनाती है। वातावरण सुगंधित हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामायण हमें अपने निज धर्म पर चलना सिखाती है, मन में उठने वाले संशयों को दूर करती है और जीवन के दुख-संताप को समाप्त करने का मार्ग दिखाती है। प्राचीन काल में यह कथा विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों द्वारा सुनाई गई। प्रयागराज में महर्षि भरद्वाज को, नीलांचल में कागभुशुंडी ने पक्षियों के राजा गरुड़ को तथा कैलाश पर्वत पर भगवान शिव ने माता पार्वती को रामकथा का उपदेश दिया। गोस्वामी तुलसीदास ने अपने मन को रामकथा सुनाकर आत्मकल्याण का मार्ग बताया। कथा के दौरान महाराज ने राजा दक्ष के प्रजापति बनने, उनके द्वारा भगवान शिव का अपमान करने, माता सती के मन में उत्पन्न संशय, पिता दक्ष के यज्ञ में जाने की जिद, यज्ञ का विध्वंस और माता सती के शरीर त्यागने जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने सप्तऋषियों द्वारा माता पार्वती की परीक्षा का प्रसंग भी विस्तार से सुनाया। इन मार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भगवान श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। यजमान के रूप में प्रधानाचार्य एससी मिश्रा, रामबहादुर पांडे, वाचस्पति मिश्र, केके उपाध्याय, केएल गुप्ता, लीला पांडे, राहुल पांडे, कुसुम सक्सेना, अमित पांडे, उत्पल विजय, आयुष भारद्वाज, आदित्य गुप्ता, अंकुश सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।1
- नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब" गाजियाबाद, यूपी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रोटेस्ट किया और चूल्हे पर रोटियां बनाईं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है1
- 🥰😎👍🌹1
- बदायूं। जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में खेत में सिंचाई करते वक्त बिजली करंट की चपेट में आए एक किसान की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह चीत्कार करते हुए खेत पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक भूपराम है। बताते है कि ग्राम लोहरपुरा निवासी 50 वर्षीय भूपराम पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वह किसी तरह से बिजली के करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। बताते हैं कि उनकी चीख पुकार पर आसपास खेतों मंे काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह से बिजली बंद कर उन्हें करंट से मुक्त कराया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना जब परिजनों को लगी तो वह रोते बिलखते खेत पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जें मंे ले लिया। हादसे के बाद मृतक भूपराम के पुत्र अजय ने पुलिस को शव का पीएम करा कर उनकी बिजली करंट से हुई मौत सच सामने लाने की गुहार की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव का पीएम कराया जा रहा है और जो रिपोर्ट आएगी उसके एवं तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।1