खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत जरीफनगर बदायूं : थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सिंचाई के दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है किसान की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

- उझानी। उपनिरीक्षक पद के लिए होने वाली दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन माहत्मा गांधी पालिका इंटर कालेज में परीक्षार्थियों ने बड़ी संख्या में परीक्षा दी। पहली पाली में 74 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में पहली पाली की परीक्षा सम्पन्न कराई। परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा जारी है।1
- Post by Lal Singh3
- महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं सैंजनी पेट्रोल पम्प के पास भीषण एक्सीडेंट में गिलौर के खिलौना पत्नी राधेश्याम एवं शिवओम पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया जिला अस्पताल भेज दिया4
- बरेली की बारादरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि गैंग के सदस्य होटल और रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे थे और नाबालिग लड़कियों को इसमें धकेलते थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा और पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।1
- खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar3
- स्थान: नरोदा, अहमदाबाद, गुजरात "मुसलमानों को यहाँ से भगाओ और केवल हिंदुओं को ही आवास दो।" बजरंग दल के सदस्यों ने एक मकान मालिक और पाँच मुस्लिम किरायेदारों पर दबाव डालकर उन्हें अपना फ्लैट खाली करवा दिया। पड़ोसियों की शिकायत के बाद यह दबाव बनाया गया कि कई मुस्लिम पुरुष एक ही किराए के कमरे में साथ रह रहे थे। "लव जिहाद" के डर का हवाला देते हुए, समूह ने हिंदुओं को मुसलमानों को घर किराए पर देने के खिलाफ चेतावनी दी और दावा किया कि मुसलमानों को इलाके से निकाल देना चाहिए—अन्यथा, उनकी आबादी जल्द ही हिंदुओं की आबादी से अधिक हो जाएगी।1
- बदायूं। शासन द्वारा हटाए गए एसएसपी डॉ बृजेश सिंह के स्थान पर तैनात की गई तेज तर्रार IPS अंकिता शर्मा ने शनिवार को बदायूं पहुंचकर SSP का पदभार ग्रहण कर लिया है। शनिवार की दोपहर एसपी कार्यालय में पहुंची आईपीएस अंकित शर्मा का ने निवर्तमान एसएसपी डॉक्टर बृजेश सिंह ने स्वागत किया और इसके बाद पुलिस के जवानों ने नई पुलिस कप्तान अंकित शर्मा को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी इसके उपरांत नई पुलिस कप्तान ने अपना कार्यभार ग्रहण किया और इसके बाद कहा कि बदायूं जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में और शासन की मनसा के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।1
- महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं जनपद बदायूं के दातागंज क्षेत्र में ग्राम सैंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक घिलौर गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।1
- राजेश बाबू मिश्रा ने बिशारतगंज थाने के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून का पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करना, महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।1