logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैंजनी के पास भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं जनपद बदायूं के दातागंज क्षेत्र में ग्राम सैंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक घिलौर गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।

2 hrs ago
user_Mahesh Pal Gautam
Mahesh Pal Gautam
Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सैंजनी के पास भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं जनपद बदायूं के दातागंज क्षेत्र में ग्राम सैंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक घिलौर गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं सैंजनी पेट्रोल पम्प के पास भीषण एक्सीडेंट में गिलौर के खिलौना पत्नी राधेश्याम एवं शिवओम पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया जिला अस्पताल भेज दिया
    4
    महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं 
सैंजनी पेट्रोल पम्प के पास भीषण एक्सीडेंट में गिलौर के खिलौना पत्नी राधेश्याम एवं शिवओम पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया जिला अस्पताल भेज दिया
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar
    3
    खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar
    user_यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
    यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Mohd Saleem
    1
    Post by Mohd Saleem
    user_Mohd Saleem
    Mohd Saleem
    Electrician दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मैनपुरी के औछा स्थित च्यवन ऋषि मंदिर पहुंचे भारतीय कश्यप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा ने पूजा-अर्चना कर समाज के कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार अतुल कश्यप के मुकदमे को अन्याय बताते हुए कहा कि अगर मीडिया की आवाज दबेगी तो पीड़ितों की आवाज कौन उठाएगा। पत्रकार वार्ता में खालसा ने घोषणा की कि 15 मार्च से लखनऊ के इको गार्डन में कश्यप समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। उन्होंने गीता कश्यप, वंश कश्यप और इटावा की कशिश कश्यप प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर समाज को न्याय नहीं मिला तो 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी
    2
    मैनपुरी के औछा स्थित च्यवन ऋषि मंदिर पहुंचे भारतीय कश्यप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा ने पूजा-अर्चना कर समाज के कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार अतुल कश्यप के मुकदमे को अन्याय बताते हुए कहा कि अगर मीडिया की आवाज दबेगी तो पीड़ितों की आवाज कौन उठाएगा।
पत्रकार वार्ता में खालसा ने घोषणा की कि 15 मार्च से लखनऊ के इको गार्डन में कश्यप समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। उन्होंने गीता कश्यप, वंश कश्यप और इटावा की कशिश कश्यप प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर समाज को न्याय नहीं मिला तो 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • बरेली। बीसलपुर क्षेत्र के गांव परासिया निवासी आकाश गंगवार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 684वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाई खिलाकर और बधाइयां देकर अपनी खुशी जाहिर की। आकाश की इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। आईएमए प्रेसिडेंट इलेक्ट बरेली, पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं समाजसेवी डॉ. डी.पी. गंगवार बरेली स्थित आकाश गंगवार के निवास स्थान पहुंचे। उन्होंने आकाश को बुके और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी सफलता पर बधाई दी। इस दौरान डीजी हॉस्पिटल की चेयरमैन डॉ. गीता गंगवार भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी आकाश गंगवार को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकाश गंगवार, सेवानिवृत्त मत्स्य विभाग इंस्पेक्टर कुंवर सिंह गंगवार के पुत्र हैं। आकाश शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस स्कूल, बरेली से पूरी की। उन्होंने वर्ष 2014 में हाईस्कूल और वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद आकाश ने आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उनका चयन जोमैटो कंपनी में हो गया, जहां उन्होंने लगभग डेढ़ वर्ष तक नौकरी की। इसी दौरान दोस्तों से प्रेरणा लेकर उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। आकाश ने दिल्ली जाकर करीब एक वर्ष तक यूपीएससी की कोचिंग ली और पूरी लगन के साथ तैयारी में जुट गए। उन्होंने नियमित रूप से 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई की। कड़ी मेहनत और एकाग्रता के साथ की गई तैयारी का ही परिणाम रहा कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 684वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। आकाश गंगवार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। आकाश की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है और युवाओं को भी इससे प्रेरणा मिल रही है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
    1
    बरेली। बीसलपुर क्षेत्र के गांव परासिया निवासी आकाश गंगवार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 684वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाई खिलाकर और बधाइयां देकर अपनी खुशी जाहिर की।
आकाश की इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। आईएमए प्रेसिडेंट इलेक्ट बरेली, पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं समाजसेवी डॉ. डी.पी. गंगवार बरेली स्थित आकाश गंगवार के निवास स्थान पहुंचे। उन्होंने आकाश को बुके और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी सफलता पर बधाई दी। इस दौरान डीजी हॉस्पिटल की चेयरमैन डॉ. गीता गंगवार भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी आकाश गंगवार को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकाश गंगवार, सेवानिवृत्त मत्स्य विभाग इंस्पेक्टर कुंवर सिंह गंगवार के पुत्र हैं। आकाश शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस स्कूल, बरेली से पूरी की। उन्होंने वर्ष 2014 में हाईस्कूल और वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद आकाश ने आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उनका चयन जोमैटो कंपनी में हो गया, जहां उन्होंने लगभग डेढ़ वर्ष तक नौकरी की। इसी दौरान दोस्तों से प्रेरणा लेकर उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। आकाश ने दिल्ली जाकर करीब एक वर्ष तक यूपीएससी की कोचिंग ली और पूरी लगन के साथ तैयारी में जुट गए। उन्होंने नियमित रूप से 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई की। कड़ी मेहनत और एकाग्रता के साथ की गई तैयारी का ही परिणाम रहा कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 684वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। आकाश गंगवार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। आकाश की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है और युवाओं को भी इससे प्रेरणा मिल रही है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
    user_Sumit Awasthi
    Sumit Awasthi
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • जरीफनगर बदायूं : थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सिंचाई के दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है किसान की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    जरीफनगर बदायूं : थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सिंचाई के दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है किसान की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सकुशल रूप से सम्पन्न हुई प्रथम दिन की पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा बदायूं। 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल व शांति पूर्वक रूप से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्र हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, दास डिग्री कालेज तथा कोषागार का निरीक्षण किया। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में प्रथम पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1282 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3104 उपस्थित रहे और 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 70.32 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सकुशल रूप से सम्पन्न हुई प्रथम दिन की पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा
बदायूं। 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल व शांति पूर्वक रूप से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्र हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, दास डिग्री कालेज तथा कोषागार का निरीक्षण किया।
उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में प्रथम पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1282 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3104 उपस्थित रहे और 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 70.32 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं जनपद बदायूं के दातागंज क्षेत्र में ग्राम सैंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक घिलौर गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।
    1
    महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं 
जनपद बदायूं के दातागंज क्षेत्र में ग्राम सैंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक घिलौर गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.