राजेश बाबू मिश्रा ने बिशारतगंज थाने का चार्ज संभाला। बोले- अपराधियों पर लगाम लगाना, कानून का पालन कराना पहली प्राथमिकता राजेश बाबू मिश्रा ने बिशारतगंज थाने के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून का पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करना, महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।
राजेश बाबू मिश्रा ने बिशारतगंज थाने का चार्ज संभाला। बोले- अपराधियों पर लगाम लगाना, कानून का पालन कराना पहली प्राथमिकता राजेश बाबू मिश्रा ने बिशारतगंज थाने के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून का पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करना, महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।
- agar Jo gay ka dudh pita Hai gay ka ghi khata hai usko Koi bimari nahin Hoti aur usko surak milta Hai1
- सकुशल रूप से सम्पन्न हुई प्रथम दिन की पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा बदायूं। 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल व शांति पूर्वक रूप से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्र हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, दास डिग्री कालेज तथा कोषागार का निरीक्षण किया। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में प्रथम पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1282 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3104 उपस्थित रहे और 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 70.32 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- बरेली में बढ़ती महंगाई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोपा राष्ट्रपति को1
- महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी ने आम जनता और छोटे कारोबारियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि महंगाई केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है, जिसका असर छोटे व्यापार, होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड कारोबार पर भी पड़ रहा है। पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति बनाई जाए और गरीब व मध्यम वर्ग को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रखेगी। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंचे हजारों छात्रों के चलते रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर छात्रों को ट्रेन के अंदर जगह नहीं मिली तो वे ट्रेन की छत और दरवाजों पर भी बैठकर सफर करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते अचानक बढ़ी भीड़ से रेलवे व्यवस्था भी दबाव में दिखी। हालांकि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बारादरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि गैंग के सदस्य होटल और रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे थे और नाबालिग लड़कियों को इसमें धकेलते थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा और पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।1
- बदायूं। जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में खेत में सिंचाई करते वक्त बिजली करंट की चपेट में आए एक किसान की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह चीत्कार करते हुए खेत पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक भूपराम है। बताते है कि ग्राम लोहरपुरा निवासी 50 वर्षीय भूपराम पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वह किसी तरह से बिजली के करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। बताते हैं कि उनकी चीख पुकार पर आसपास खेतों मंे काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह से बिजली बंद कर उन्हें करंट से मुक्त कराया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना जब परिजनों को लगी तो वह रोते बिलखते खेत पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जें मंे ले लिया। हादसे के बाद मृतक भूपराम के पुत्र अजय ने पुलिस को शव का पीएम करा कर उनकी बिजली करंट से हुई मौत सच सामने लाने की गुहार की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव का पीएम कराया जा रहा है और जो रिपोर्ट आएगी उसके एवं तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1