logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 hrs ago
user_Lal Singh
Lal Singh
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
65e2d80d-4c10-46cb-98f7-86020dcfc813
9288d874-a291-401d-8c07-542dbd4c1165

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उझानी। उपनिरीक्षक पद के लिए होने वाली दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन माहत्मा गांधी पालिका इंटर कालेज में परीक्षार्थियों ने बड़ी संख्या में परीक्षा दी। पहली पाली में 74 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में पहली पाली की परीक्षा सम्पन्न कराई। परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा जारी है।
    1
    उझानी। उपनिरीक्षक पद के लिए होने वाली दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन माहत्मा गांधी पालिका इंटर कालेज में परीक्षार्थियों ने बड़ी संख्या में परीक्षा दी। पहली पाली में 74 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में पहली पाली की परीक्षा सम्पन्न कराई। परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा जारी है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अयोध्या के कैंट क्षेत्र में स्थित मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रविवार को कॉलेज परिसर स्थित चर्च में प्रार्थना के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य रूही पॉल के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अयोध्या के कैंट क्षेत्र में स्थित मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रविवार को कॉलेज परिसर स्थित चर्च में प्रार्थना के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य रूही पॉल के साथ मारपीट कर दी।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_SNN न्यूज़
    SNN न्यूज़
    Voice of people बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar
    3
    खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar
    user_यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
    यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं जनपद बदायूं के दातागंज क्षेत्र में ग्राम सैंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक घिलौर गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।
    1
    महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं 
जनपद बदायूं के दातागंज क्षेत्र में ग्राम सैंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक घिलौर गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • राजेश बाबू मिश्रा ने बिशारतगंज थाने के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून का पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करना, महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।
    1
    राजेश बाबू मिश्रा ने बिशारतगंज थाने के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की।
थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून का पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।
मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करना, महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्थान: नरोदा, अहमदाबाद, गुजरात "मुसलमानों को यहाँ से भगाओ और केवल हिंदुओं को ही आवास दो।" बजरंग दल के सदस्यों ने एक मकान मालिक और पाँच मुस्लिम किरायेदारों पर दबाव डालकर उन्हें अपना फ्लैट खाली करवा दिया। पड़ोसियों की शिकायत के बाद यह दबाव बनाया गया कि कई मुस्लिम पुरुष एक ही किराए के कमरे में साथ रह रहे थे। "लव जिहाद" के डर का हवाला देते हुए, समूह ने हिंदुओं को मुसलमानों को घर किराए पर देने के खिलाफ चेतावनी दी और दावा किया कि मुसलमानों को इलाके से निकाल देना चाहिए—अन्यथा, उनकी आबादी जल्द ही हिंदुओं की आबादी से अधिक हो जाएगी।
    1
    स्थान: नरोदा, अहमदाबाद, गुजरात
"मुसलमानों को यहाँ से भगाओ और केवल हिंदुओं को ही आवास दो।"
बजरंग दल के सदस्यों ने एक मकान मालिक और पाँच मुस्लिम किरायेदारों पर दबाव डालकर उन्हें अपना फ्लैट खाली करवा दिया। पड़ोसियों की शिकायत के बाद यह दबाव बनाया गया कि कई मुस्लिम पुरुष एक ही किराए के कमरे में साथ रह रहे थे। "लव जिहाद" के डर का हवाला देते हुए, समूह ने हिंदुओं को मुसलमानों को घर किराए पर देने के खिलाफ चेतावनी दी और दावा किया कि मुसलमानों को इलाके से निकाल देना चाहिए—अन्यथा, उनकी आबादी जल्द ही हिंदुओं की आबादी से अधिक हो जाएगी।
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    3 hrs ago
  • बदायूं। शासन द्वारा हटाए गए एसएसपी डॉ बृजेश सिंह के स्थान पर तैनात की गई तेज तर्रार IPS अंकिता शर्मा ने शनिवार को बदायूं पहुंचकर SSP का पदभार ग्रहण कर लिया है। शनिवार की दोपहर एसपी कार्यालय में पहुंची आईपीएस अंकित शर्मा का ने निवर्तमान एसएसपी डॉक्टर बृजेश सिंह ने स्वागत किया और इसके बाद पुलिस के जवानों ने नई पुलिस कप्तान अंकित शर्मा को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी इसके उपरांत नई पुलिस कप्तान ने अपना कार्यभार ग्रहण किया और इसके बाद कहा कि बदायूं जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में और शासन की मनसा के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।
    1
    बदायूं। शासन द्वारा हटाए गए एसएसपी डॉ बृजेश सिंह के स्थान पर तैनात की गई तेज तर्रार IPS अंकिता शर्मा ने शनिवार को बदायूं पहुंचकर SSP का पदभार ग्रहण कर लिया है।
शनिवार की दोपहर एसपी कार्यालय में पहुंची आईपीएस अंकित शर्मा का ने निवर्तमान एसएसपी डॉक्टर बृजेश सिंह ने स्वागत किया और इसके बाद पुलिस के जवानों ने नई पुलिस कप्तान अंकित शर्मा को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी इसके उपरांत नई पुलिस कप्तान ने अपना कार्यभार ग्रहण किया और इसके बाद कहा कि बदायूं जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में और शासन की मनसा के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र स्थित श्री रामचन्द्र मेमोरियल इंटर कॉलेज सैंजनी में पूर्व एमएलसी Sanjay Mishra का आगमन हुआ। उनके कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक शशांक मिश्रा, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार तथा विद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और शिक्षकों व छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें कॉलेज की शैक्षिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व एमएलसी से क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं 
बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र स्थित श्री रामचन्द्र मेमोरियल इंटर कॉलेज सैंजनी में पूर्व एमएलसी Sanjay Mishra का आगमन हुआ। उनके कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक शशांक मिश्रा, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार तथा विद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और शिक्षकों व छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें कॉलेज की शैक्षिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व एमएलसी से क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आंवला। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज भमोरा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। थाना क्षेत्र में स्थित 28 मस्जिदों के अलावा मजनूपुर, सिरोही और बभियाना की तीन ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि पुलिस की निगरानी में पूरे क्षेत्र में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। नमाज के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नमाज के बाद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी।
    1
    आंवला। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज भमोरा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
थाना क्षेत्र में स्थित 28 मस्जिदों के अलावा मजनूपुर, सिरोही और बभियाना की तीन ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई।
थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि पुलिस की निगरानी में पूरे क्षेत्र में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। नमाज के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
नमाज के बाद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.