Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष तिकारामजुली ने RGHS में मिलने वाली दवाइयों को लेकिन ये क्या कह दिया
RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
राजस्थान विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष तिकारामजुली ने RGHS में मिलने वाली दवाइयों को लेकिन ये क्या कह दिया
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे से जुड़ी एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मजदूरों से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार कुल 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सक हर्ष शोभरी ने बताया कि यह हादसा टीलावाली के पास सूंज की ढाणी सड़क मार्ग पर हुआ। सभी घायल बसंत विहार के निवासी बताए जा रहे हैं, जो पिकअप में सवार होकर मजदूरी के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल, खेतड़ी पहुंचाया गया।नअस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 5 जनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 2 जनों को जयपुर व 3 जनों को झुंझुनूं रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- करौली। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता ने शुक्रवार को करौली जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जनआदत बननी चाहिए और इसके लिए मानसिकता में बदलाव आवश्यक है। बैठक में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसमें आमजन, स्थानीय निकाय और स्वयंसेवी संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं और प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, विशेष रूप से कैला देवी मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने भरोसा दिलाया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सभी निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान निकायों को ए, बी, सी और डी श्रेणियों में विभाजित कर कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही स्वच्छता के लिए पांच प्रमुख सूत्रों पर जोर दिया गया, जिनमें समयबद्ध डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था और खाली प्लॉटों की सफाई सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और कचरा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।1
- जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अंतरजातीय विवाह के मुद्दे पर चल रही बयानबाजी का विरोध जताया।कार्यकर्ता विजय पूनिया ने बताया कि आरएलपी सुप्रीमो Hanuman Beniwal द्वारा अंतरजातीय विवाह के मुद्दे को उठाने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस विषय पर गलत तरीके से विवाद खड़ा किया जा रहा है, जिसका पार्टी विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा1
- थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दोहरी हत्या में बदल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) के गेट नंबर 2 के पास ठेला लगाने को लेकर ठेला दुकानदार राहुल चौहान और एक पिकअप वाहन चालक नबी हुसैन के बीच कहासुनी हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि ठेला लगाने वाले युवक ने चालक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।वारदात के बाद आरोपी मौके से भागकर पास की झाड़ियों में छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन इसी दौरान गुस्साई भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस से आरोपी को छीन लिया। भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। *मृतकों की पहचान* इस घटना में मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी राहुल चौहान (ठेला दुकानदार) और नबी हुसैन (पिकअप चालक) के रूप में हुई है। दोनों ही क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। *इलाके में तनाव और विरोध* घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने सुभाष चौक सहित कई स्थानों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच है। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए यह योजना बेहद लाभकारी साबित हो रही है। 👉 क्यों जरूरी है फसल बीमा? आज के समय में मौसम का कोई भरोसा नहीं — कभी सूखा, कभी बाढ़, कभी ओलावृष्टि। ऐसे में किसान की मेहनत एक पल में बर्बाद हो सकती है। इस जोखिम को कम करने के लिए यह योजना एक मजबूत सहारा देती है। 🌱 रबी और खरीफ फसल बीमा के फायदे 🌱 ✅ कम प्रीमियम, ज्यादा सुरक्षा खरीफ फसल के लिए किसान को केवल 2% प्रीमियम देना होता है रबी फसल के लिए सिर्फ 1.5% प्रीमियम बाकी राशि सरकार देती है ✅ प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा सूखा, बाढ़, आंधी, ओलावृष्टि, कीट-रोग से नुकसान होने पर मुआवजा मिलता है ✅ बुवाई से लेकर कटाई तक कवरेज बुवाई नहीं हो पाने (Prevented Sowing) से लेकर कटाई के बाद तक नुकसान कवर ✅ कटाई के बाद भी सुरक्षा अगर फसल कटने के बाद 14 दिन के अंदर बारिश/बाढ़ से खराब होती है, तब भी मुआवजा ✅ तेजी से क्लेम प्रक्रिया डिजिटल सर्वे और सीधे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर 🌾 किसानों के लिए सबसे बड़ा फायदा 🌾 👉 फसल खराब होने पर किसान कर्ज में नहीं डूबता 👉 आर्थिक सुरक्षा मिलती है 👉 खेती करने का आत्मविश्वास बढ़ता है 👉 परिवार की आर्थिक स्थिति सुरक्षित रहती है 📢 किसान भाइयों से अपील 👉 रबी हो या खरीफ – हर सीजन में फसल का बीमा जरूर करवाएं 👉 यह छोटा सा प्रीमियम आपके पूरे साल की मेहनत को सुरक्षित करता है 💬 संदेश "फसल बीमा अपनाओ, खेती को सुरक्षित बनाओ #PMKisan #rajasthanfarming #Dudhwakhara #FarmerID #FarmerAwareness #AgricultureNews #kisanunion #वायरल #रील #NewsUpdate @highlight CMO Rajasthan Hanuman Prasad Sharma PMO India गांव की आवाज Dayaram Kaswan Payal Saini Rahul Rathore Dudhwa Khara Mohd Zahid Kumar Sanjay Aarti Singh Songara Ramawatar Sharma Jodhpur Patrika Seema Mishra Mahendra Kaswan1
- Digraj Singh Shahpura ने जानकारी देते हुए बताया कि पेयजल की समस्या को लेकर जताया आक्रोश, जो काफी सालों से चलती आ रही है बहुत सालों से लोग यहां परेशान है पानी को लेकर पानी मिलता है इनको जमा करने का कोई उसमें कोई भी लॉजिक नहीं है क्योंकि सब जब पानी आए प्रेम को बिल पुराने जो पिछले साल कि वह इनको क्यों दिए गए यह समस्या है फोन पर और मैं भी उनसे मिलने जाऊंगा, प्रमुख मुद्दों में गिरता भूजल स्तर और पाइपलाइनों में गंदा पानी आना शामिल है। इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन से जल संरक्षण, नए वाटर टैंक और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है##@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#Digraj Singh Shahpura#अखिल भारतीय किसान कांग्रेस राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष#1
- चिड़ावा शहर में मानसून के आगमन से पहले नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाते हुए नाला सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार रात से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य शहर में जलभराव और गंदगी की समस्या को समय रहते खत्म करना है। इस कार्रवाई से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है और इसे प्रशासन की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व प्रशासक डॉ. नरेश सोनी और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नूनिया कर रहे हैं। उनके साथ जेईएन आकाश जांगिड़ और एसआई संदीप लांबा भी मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। ईओ नुनिया ने स्थानीय दुकानदारों से अपील की है कि दुकानों के आगे लगी हुई पट्टियों को हटवा लें ताकि नालों की सफाई के इस अभियान में किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो। साथ हो उन्होंने बताया कि शहर में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर पालिका के कर्मचारियों में जमादार राजेंद्र, दीपक कुमार, अनिल चौधरी, रविंद्र, आकाश, अंकित और शाकिर सहित कई कर्मचारी इस अभियान में जुटे हुए हैं और लगातार सफाई कार्य को अंजाम दे रहे हैं। अभियान के तहत झुंझुनूं रोड पर स्थित चिंकारा कैंटीन के पास बड़े नाले की सफाई का कार्य जेसीबी मशीन की सहायता से किया जा रहा है। नाले में जमी गंदगी और कचरे को हटाकर जल निकासी को सुचारू बनाने की कोशिश की जा रही है। समय से पहले शुरू हुए इस अभियान से उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। नागरिकों का मानना है कि अगर इसी तरह नियमित सफाई होती रही तो शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सकती है।1