भीमकुंड में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का स्नेह मिलन, 75+ कार्मिकों का सम्मान राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान बांसवाड़ा द्वारा वागड़ के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल भीमकुंड में जन-जागरूकता सम्मेलन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक गोपाल कृष्ण पंड्या द्वारा भीमकुण्डेश्वर महादेव के भजन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने कहा कि इस स्नेह मिलन से उन साथियों से मिलने का अवसर मिलता है, जिन्होंने अपनी राजकीय सेवा के दौरान जनता के हित में कार्य किया है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से परिवार, समाज और राष्ट्र को समय देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा ने सभी से पुलिस कल्याण संस्थान के माध्यम से सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अध्यक्ष कमलाशंकर एवं कार्यक्रम प्रभारी तेजकरण मईड़ा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष शांतिलाल चौबीसा, जिला अध्यक्ष मोहनलाल चंद्रावत, लक्ष्मण सिंह, हरिश्चंद्र सिसोदिया, मोहनलाल पंड्या, सज्जन सिंह राठौड़, करण सिंह हड़मतिया, चुन्नीलाल, कमला शंकर सरपंच, सज्जन सिंह, तेजकरण मईड़ा सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंतर्गत 75 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में लक्ष्मण सिंह डूंगरपुर, सज्जन सिंह गोपीनाथ का गढ़ा, भांणजी भाई, गेंदालाल, गुलाब सिंह, करण सिंह हड़मतिया, देवी सिंह सेनाला, मांनशंकर, मीठालाल, कमला शंकर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति गोपाल कृष्ण पंड्या ने किया तथा आभार प्रदर्शन मोहनलाल पंड्या ने व्यक्त किया।

- महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा द्वारा राजकीय महात्मा गांधी सीनियर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरथुना ब्लॉक CBEo माया सैमसंन, ACBEo सुरेश पाटीदार, शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोटिया, प्रधानाचार्य विक्रांत पाटीदार, कालिका पेट्रोलिग से अनिता पाटीदार व प्रियंका पाटीदार, पूर्व SMC अध्यक्ष रमेश पाटीदार, गोविन्द राम पाटीदार, वर्तमान SMC अध्यक्ष विनोद पंचाल, ग्राम पंचायत रैयाना के उप सरपंच, पुलिस विभाग से चौकी जौलाना के बीट प्रभारी, PEEO बापुलाल चरपोटा, MGGS स्टाफ व स्काउट मास्टर अनिल भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ हुई। अतिथियों का तिलक, उपरणा ओढ़ाकर तथा स्काउट परंपरा अनुसार स्कार्फ व वोगल पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा सभी अतिथियों को जीवन रक्षक किट वितरित की गई तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांटे गए। सुरेश चंद्र गांधी ने सभी से घरों के बाहर व छतों पर परिंडे लगाने व पानी भरने की अपील की। कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण व साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई तथा बालिकाओं को सुरक्षा ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। माया सैमसंन ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानाचार्य विक्रांत पाटीदार ने महावीर इंटरनेशनल के सामाजिक योगदान को प्रशंसनीय बताया। कार्यक्रम में स्काउट छात्रों ने अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन किया तथा “सिंगल प्लास्टिक मुक्त” व “कपड़े की थैली मेरी सहेली” पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही महावीर प्रवाह अंक अतिथियों को भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन अनिल भट्ट ने किया एवं आभार प्रीतेश दर्जी ने व्यक्त किया।1
- बाँसवाडा गढी मादलदा शिक्षक की संदिग्ध मौत पर कई सवाल सच्चाई है कोसो दूर1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी आज दिनांक 04/05/2026 को ग्राम रथ को सहायक निदेशक छगनलाल दामा के निर्देशन में ग्राम पंचायत झीकली, तिबेड़ा बड़ा, निश्नावट, बड़वास बड़ी, बड़वास छोटी, सारण व अन्य पंचायतों में सरकार द्वारा भेजे गए ग्राम रथ द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का एलईडी स्कीन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी का प्रदर्शन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार के विभिन्न योजनाओं को ग्राम वासियों द्वारा देखा गया एवं समझ गया जिसके द्वारा योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। इसमें सहायक निदेशक श्री छगनलाल दामा , संजय मीणा, विनोद पाटीदार, लालजी गणावा , दिनेश पाटीदार उद्यान विभाग व पंचायती राज के अधिकारी व कर्मचारी निश्चल देवड़ा, जसवंत सिंह व सरपंच रमन राणा उपस्थित रहे, कला जत्था मे मोहन भाई डिंडोर की टीम द्वारा वागडी भाषा में भजन कार्यक्रम द्वारा खेती व जल संचय योजना का प्रचार प्रसार किया गया।2
- Post by रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़1
- राजस्थान के सरकारी uscool में पत्र कार बनकर pahuche opicear ने सरकारी टीचर के पद पर परिवार के दूसरे सदस्य को देख कर आग बबूला हो गए ऑपिसर , हर बात का उल्टा जवाब मिलने से हुए गुस्सा उसी वक़्त कर दिए करवाई ऐसी हर खबर की अपडेट के लिए चैनल को subscribe करे साथ ही हमारे यूट्यूब चैनल को भी subscribe करके खबर को लाइक शेअर अवश्य करे1
- श्री अमरसिंह जी मुनियां1
- सागवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में संभावित पहली बार सरकार बनने की खुशी में जमकर जश्न मनाया। शहर के गोल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साह जताया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस मौके को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में, जहां आजादी के बाद से भाजपा कभी सत्ता में नहीं रही, वहां पहली बार पार्टी के सरकार गठन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस मौके पर नेताओं ने इसे केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के उन कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा देशभर में लगातार विस्तार कर रही है और “नए भारत” की राजनीतिक दिशा तय कर रही है। साथ ही असम में भाजपा की सरकार और पुडुचेरी में एनडीए के मजबूत होते कदमों को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। इस अवसर पर विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, विमल कलासुआ, युवा नेता नयन कटारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।1
- छींच। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में शानदार जीत की सूचना मिलते ही स्थानीय ब्रह्मा मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष खुमानसिंह चौहान, पूर्व जिला आईटी संयोजक धर्मेन्द्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष वालेंग सोलंकी, डूंगर सिंह चौहान, रतन सिंह राव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिरालाल सोलंकी, बालमुकुंद दवे, गौतम भाई, मनोज चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों पर मुहर है। उन्होंने इसे देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।1