logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनुदेव सिनसिनी को मिली कोर्ट से जमानत, समर्थकों में छाई खुशी की लहर

3 hrs ago
user_डीग लाइव पत्रकार
डीग लाइव पत्रकार
Photography Service डीग, भरतपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

मनुदेव सिनसिनी को मिली कोर्ट से जमानत, समर्थकों में छाई खुशी की लहर

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by डीग लाइव पत्रकार
    1
    Post by डीग लाइव पत्रकार
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    Photography Service डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • न्यूज संवाददाता जयराम सैनी डीग, 3 मई। राज्य सरकार की अंत्योदय की भावना और जनकल्याणकारी नीतियां प्रदेश के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा संबल बन रही हैं। समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना ने डीग जिले के कामां तहसील के एक गरीब परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है। इस योजना का लाभ पाकर नगला वादीपुर के निवासी मुस्तफा के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया है। आर्थिक तंगी और खाद्य सुरक्षा की चुनौती कामां तहसील के अंतर्गत ग्राम नगला वादीपुर के निवासी मुस्तफा पुत्र जैकम का परिवार सीमित आय के कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा था। परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं, विशेषकर पर्याप्त और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना उनके लिए एक निरंतर संघर्ष था। कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते परिवार के भरण-पोषण में कई कठिनाइयां आ रही थीं। ग्राम रथ अभियान के दौरान मुस्तफा को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। योजना के प्रावधानों को समझने के पश्चात उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया। प्रशासन द्वारा उनके आवेदन का त्वरित निस्तारण करते हुए, उन्हें पात्रता के आधार पर एनएफएसए के तहत खाद्य सुरक्षा योजना का लाभार्थी घोषित किया गया। एनएफएसए के तहत नियमित और रियायती दरों पर राशन प्राप्त होने से मुस्तफा के परिवार को एक बड़ी राहत मिली है। योजना से जुड़ने के बाद उनके परिवार की खाद्य आवश्यकताएं सुगमता से पूरी हो रही हैं, जिससे परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है। इस योजना के लाभ से न केवल परिवार की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि उनके जीवन स्तर और आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। राज्य सरकार का जताया आभार इस राहत के लिए मुस्तफा ने राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस योजना ने उनके जैसे गरीब परिवार को भुखमरी और कुपोषण से बचाने के साथ-साथ एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। उनकी यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि सरकार की कल्याणकारी नीतियां जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनके जीवन में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
    1
    न्यूज संवाददाता जयराम सैनी 
डीग, 3 मई। राज्य सरकार की अंत्योदय की भावना और जनकल्याणकारी नीतियां प्रदेश के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा संबल बन रही हैं। समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना ने डीग जिले के कामां तहसील के एक गरीब परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है। इस योजना का लाभ पाकर नगला वादीपुर के निवासी मुस्तफा के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया है।
आर्थिक तंगी और खाद्य सुरक्षा की चुनौती
कामां तहसील के अंतर्गत ग्राम नगला वादीपुर के निवासी मुस्तफा पुत्र जैकम का परिवार सीमित आय के कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा था। परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं, विशेषकर पर्याप्त और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना उनके लिए एक निरंतर संघर्ष था। कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते परिवार के भरण-पोषण में कई कठिनाइयां आ रही थीं। ग्राम रथ अभियान के दौरान मुस्तफा को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। योजना के प्रावधानों को समझने के पश्चात उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया। प्रशासन द्वारा उनके आवेदन का त्वरित निस्तारण करते हुए, उन्हें पात्रता के आधार पर एनएफएसए के तहत खाद्य सुरक्षा योजना का लाभार्थी घोषित किया गया। एनएफएसए के तहत नियमित और रियायती दरों पर राशन प्राप्त होने से मुस्तफा के परिवार को एक बड़ी राहत मिली है। योजना से जुड़ने के बाद उनके परिवार की खाद्य आवश्यकताएं सुगमता से पूरी हो रही हैं, जिससे परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है। इस योजना के लाभ से न केवल परिवार की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि उनके जीवन स्तर और आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
राज्य सरकार का जताया आभार
इस राहत के लिए मुस्तफा ने राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस योजना ने उनके जैसे गरीब परिवार को भुखमरी और कुपोषण से बचाने के साथ-साथ एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। उनकी यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि सरकार की कल्याणकारी नीतियां जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनके जीवन में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
    user_JAI SAINI sikri
    JAI SAINI sikri
    Photo lab Deeg, Bharatpur•
    21 hrs ago
  • एमडी शौकीन खान संवादाता डीग कामां। शहर के मुख्य बाजार लक्कड़ बाजार और वार्ड नं 23 बल्लूबास रोड में गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लक्कड़ बाजार की हालत ये है कि बाजार झड़ना, ना झड़ना एक बराबर है, क्योंकि दिखावे के लिए सुबह सफाईकर्मी झाड़ते हैं, पर नालियों में गंदगी भरी रहती है और सड़क पर जगह जगह कूड़ा पड़ा रहता है और कूड़े के ढेर भी हर दो तीन मीटर की दूरी पर लगा दिया जाता है। कूड़ा समय से उठता भी नहीं है जिससे पूरे बाजार में बदबू की वजह से ग्राहकों और व्यापारियों का जीना मुश्किल हो गया है। यहीं पर महादेव का मंदिर है, दर्शनार्थियों को भी दिक्कत होती है। और बल्लूबास रोड वाली गली का तो ये हाल है कि एक एक महीने तक कूड़ा नहीं उठता है। नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था इन जगहों पर बिल्कुल खराब है। इसी को लेकर आज मोहल्ले वासियों ने कवि डी के जैन मित्तल के नेतृत्व में नगरपालिका की सफाई व्यवस्था के लिए नारेबाजी की और इस लचर व्यवस्था का विरोध किया।
    3
    एमडी शौकीन खान संवादाता डीग 
कामां। शहर के मुख्य बाजार लक्कड़ बाजार और वार्ड नं 23 बल्लूबास रोड में गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लक्कड़ बाजार की हालत ये है कि बाजार झड़ना, ना झड़ना एक बराबर है, क्योंकि दिखावे के लिए सुबह सफाईकर्मी झाड़ते हैं, पर नालियों में गंदगी भरी रहती है और सड़क पर जगह जगह कूड़ा पड़ा रहता है और कूड़े के ढेर भी हर दो तीन मीटर की दूरी पर लगा दिया जाता है। कूड़ा समय से उठता भी नहीं है जिससे पूरे बाजार में बदबू की वजह से ग्राहकों और व्यापारियों का जीना मुश्किल हो गया है। यहीं पर महादेव का मंदिर है, दर्शनार्थियों को भी दिक्कत होती है। और बल्लूबास रोड वाली गली का तो ये हाल है कि एक एक महीने तक कूड़ा नहीं उठता है। नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था इन जगहों पर बिल्कुल खराब है। इसी को लेकर आज मोहल्ले वासियों ने कवि डी के जैन मित्तल के नेतृत्व में नगरपालिका की सफाई व्यवस्था के लिए नारेबाजी की और इस लचर व्यवस्था का विरोध किया।
    user_एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    Newspaper advertising department डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by News 93
    1
    Post by News 93
    user_News 93
    News 93
    Court reporter Kaman, Bharatpur•
    57 min ago
  • खेड़ली. क्षेत्र की राजनीति के वरिष्ठ नेता और कठूमर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका उपचार जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल जयपुर चल रहा था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को सायं करीब तीन बजे खेड़ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कठूमर विधानसभा के सबसे वरिष्ट नेता थे, जिन्होंने 9 बार चुनाव लड़कर चार बार चुनाव जीता। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भरतपुर सांसद संजना जाटव, विधायक रमेश खींची आदि ने शोक व्यक्त किया। पूर्व विधायक बैरवा का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 10:30 बजे जयपुर से कस्बे के बाईपास रोड पर स्थित निवास पर लाया गया। जिसकी सूचना मिलने पर काफी संख्या में उनके समर्थक अंतिम दर्शन के लिए निवास पर पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 बजे कस्बे में होकर उनकी शव यात्रा निकाली गई। सायं तीन बजे बैरवा का अंतिम संस्कार उनके ज्येष्ठ पुत्र अमिताभ दिवाकर ने मुखाग्नि देकर किया। अंतिम संस्कार के दौरान भरतपुर सांसद संजना जाटव, धौलपुर सांसद भजन जाटव, कठूमर विधायक रमेश खींची, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित भारी संख्या में उनके समर्थक सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक बैरवा अपने पीछे शादीशुदा तीन पुत्र अमिताभ, आदर्श अवधेश और एक पुत्री सहित नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनकी पत्नी का स्वर्गवास करीब 4 वर्ष पूर्व हो गया था। 50 वर्ष का लंबा राजनीतिक जीवन, 9 बार चुनाव लड़ा- बाबू लाल बैरवा का जन्म 5 नवंबर 1953 को क्षेत्र के गांव रोनिजाथान में हुआ। बैरवा का राजनीतिक जीवन लंबा और विविध अनुभवों से भरा रहा। पहला चुनाव 1977 में कांग्रेस से लड़ा जिसमें हार मिली। 1980 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय के रूप में चुनाव जीता और पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद वर्ष 1985 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर पुनः कठूमर विधायक बने। राजनीतिक परिस्थितियों में उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और इनेलो जैसे दलों के साथ कार्य किया। वर्ष 2008 में भाजपा से चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2018 में कांग्रेस का दामन थामा और विधायक बने। इस दौरान अपनी ही कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मुखर होने पर चर्चा में रहे। भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में के शीर्ष नेतृत्व में उनकी गहरी पैठ थी तथा स्थानीय जातिगत समीकरण से उनके पक्ष में रहा।
    3
    खेड़ली. क्षेत्र की राजनीति के वरिष्ठ नेता और कठूमर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका उपचार जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल जयपुर चल रहा था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को सायं करीब तीन बजे खेड़ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कठूमर विधानसभा के सबसे वरिष्ट नेता थे, जिन्होंने 9 बार चुनाव लड़कर चार बार चुनाव जीता। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भरतपुर सांसद संजना जाटव, विधायक रमेश खींची आदि ने शोक व्यक्त किया। 
पूर्व विधायक बैरवा का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 10:30 बजे जयपुर से कस्बे के बाईपास रोड पर स्थित निवास पर लाया गया। जिसकी सूचना मिलने पर काफी संख्या में उनके समर्थक अंतिम दर्शन के लिए निवास पर पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 बजे कस्बे में होकर उनकी शव यात्रा निकाली गई। सायं तीन बजे बैरवा का अंतिम संस्कार उनके ज्येष्ठ पुत्र अमिताभ दिवाकर ने मुखाग्नि देकर किया। अंतिम संस्कार के दौरान भरतपुर सांसद संजना जाटव, धौलपुर सांसद भजन जाटव, कठूमर विधायक रमेश खींची, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित भारी संख्या में उनके समर्थक सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक बैरवा अपने पीछे शादीशुदा तीन पुत्र अमिताभ, आदर्श अवधेश और एक पुत्री सहित नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनकी पत्नी का स्वर्गवास करीब 4 वर्ष पूर्व हो गया था। 
50 वर्ष का लंबा राजनीतिक जीवन, 9 बार चुनाव लड़ा-
बाबू लाल बैरवा का जन्म 5 नवंबर 1953 को क्षेत्र के गांव रोनिजाथान में हुआ। बैरवा का राजनीतिक जीवन लंबा और विविध अनुभवों से भरा रहा। पहला चुनाव 1977 में कांग्रेस से लड़ा जिसमें हार मिली। 1980 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय के रूप में चुनाव जीता और पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद वर्ष 1985 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर पुनः कठूमर विधायक बने। राजनीतिक परिस्थितियों में उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और इनेलो जैसे दलों के साथ कार्य किया। वर्ष 2008 में भाजपा से चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2018 में कांग्रेस का दामन थामा और विधायक बने। इस दौरान अपनी ही कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मुखर होने पर चर्चा में रहे। भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में के शीर्ष नेतृत्व में उनकी गहरी पैठ थी तथा स्थानीय जातिगत समीकरण से उनके पक्ष में रहा।
    user_रोहित सिंघल
    रोहित सिंघल
    Advertising agency कठूमर, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • gaw ka rasta 20. sal se koi kama nahi howa hey
    1
    gaw ka rasta 20.  sal se koi kama nahi howa hey
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Kaman, Bharatpur•
    7 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोतजी के 75वें जन्मदिन पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव द्वारा सेवा कार्य अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में कच्ची बस्ती क्षेत्र में सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के बीच फल, बिस्किट तथा महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हमेशा से गरीब, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करने की रही है। इसी भावना के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही सच्ची राजनीति का उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की टीम एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोतजी के 75वें जन्मदिन पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव द्वारा सेवा कार्य
अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में कच्ची बस्ती क्षेत्र में सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के बीच फल, बिस्किट तथा महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हमेशा से गरीब, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करने की रही है। इसी भावना के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही सच्ची राजनीति का उद्देश्य होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की टीम एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    Photography Service डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.