ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्याओं के समाधान पर प्रशासन का फोकस एसडीएम प्रवीण मीणा की दोटूक चेतावनी— जनहित के कार्यों में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करना होगा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा, राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत गुरुवार को चिकारड़ा स्थित आईटी सेंटर में फॉलो-अप शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने रखीं जनसुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़ी मांगें शिविर में ग्रामीणों ने अग्रवाल मोहल्ले की नालियों पर हुए स्थायी अतिक्रमण हटाने, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, सांवलियाजी चौराहे से निंबाहेड़ा रोड स्थित एयरटेल टावर तक नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने तथा डूंगला रोड पर अधूरे पड़े नालों एवं सड़क किनारे पटरी निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। इसके अलावा चमत्कारी बालाजी मंदिर के नाम भूमि दर्ज कराने संबंधी प्रार्थना पत्र भी प्रशासन को सौंपा गया। सरकारी योजनाओं का मिला लाभ, कई मामलों का मौके पर समाधान शिविर में दिव्यांगजनों के लिए रोडवेज के निःशुल्क पास बनाए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नामांतरण, सीमांकन, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। आयुर्वेद एवं एलोपैथिक विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पेंशन एवं दिव्यांगजन हित से जुड़े कई मामलों का भी मौके पर समाधान किया। जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना चाहिए। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही सामने आई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उपखंड अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर तहसीलदार मदनलाल सालवी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा ग्रामीणों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है। औषधीय पौधारोपण के साथ हुआ शिविर का समापन शिविर के समापन पर उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने मोरिंगा (सहजन) एवं बहेड़ा जैसे औषधीय पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा औषधीय पौधे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। शिविर में तहसीलदार मदनलाल सालवी, नायब तहसीलदार भूपेंद्र बसी, सहायक विकास अधिकारी संजय वैष्णव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दशरथ सिंह राठौड़ ,प्रशासक रोड़ीलाल खटीक, ग्राम विकास अधिकारी मनोज मेघवाल, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एल. शर्मा, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पुष्कर कुमार कुमावत, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहित गर्ग, राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार, पटवारी मुकेश मेनारिया, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, एलोपैथिक चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा सहयोगिनियां, सभी वार्ड पंच तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्याओं के समाधान पर प्रशासन का फोकस एसडीएम प्रवीण मीणा की दोटूक चेतावनी— जनहित के कार्यों में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करना होगा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा, राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत गुरुवार को चिकारड़ा स्थित आईटी सेंटर में फॉलो-अप शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने रखीं जनसुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़ी मांगें शिविर में ग्रामीणों ने अग्रवाल मोहल्ले की नालियों पर हुए स्थायी अतिक्रमण हटाने, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, सांवलियाजी चौराहे से निंबाहेड़ा रोड स्थित एयरटेल टावर तक नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने तथा डूंगला रोड पर अधूरे पड़े नालों एवं सड़क किनारे पटरी निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। इसके अलावा चमत्कारी बालाजी मंदिर के नाम भूमि दर्ज कराने संबंधी प्रार्थना पत्र भी प्रशासन को सौंपा गया। सरकारी योजनाओं का मिला लाभ, कई मामलों का मौके पर समाधान शिविर में दिव्यांगजनों के लिए रोडवेज के निःशुल्क पास बनाए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नामांतरण, सीमांकन, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न
विभागों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। आयुर्वेद एवं एलोपैथिक विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पेंशन एवं दिव्यांगजन हित से जुड़े कई मामलों का भी मौके पर समाधान किया। जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना चाहिए। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही सामने आई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उपखंड अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाने के निर्देश दिए। तहसीलदार
ने समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर तहसीलदार मदनलाल सालवी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा ग्रामीणों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है। औषधीय पौधारोपण के साथ हुआ शिविर का समापन शिविर के समापन पर उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने मोरिंगा (सहजन) एवं बहेड़ा जैसे औषधीय पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा औषधीय पौधे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। शिविर में तहसीलदार मदनलाल सालवी, नायब तहसीलदार भूपेंद्र बसी, सहायक विकास अधिकारी संजय वैष्णव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दशरथ सिंह राठौड़ ,प्रशासक रोड़ीलाल खटीक, ग्राम विकास अधिकारी मनोज मेघवाल, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एल. शर्मा, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पुष्कर कुमार कुमावत, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहित गर्ग, राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार, पटवारी मुकेश मेनारिया, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, एलोपैथिक चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा सहयोगिनियां, सभी वार्ड पंच तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- नीमच में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, वैकल्पिक ज़मीन पर स्कूल बनाने पर सहमति नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यदि वैकल्पिक भूमि उपलब्ध होती है तो वहां सांदीपनि विद्यालय बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। नपा अध्यक्ष ने भी वैकल्पिक ज़मीन तत्काल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। समिति ने प्रस्तावित स्कूल का नक्शा जारी कर आरोप लगाया कि पूरा खेल मैदान निर्माण की जद में आ जाएगा। प्रशासन ने कोर्ट में लंबित भूमि मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि समिति ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।1
- मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।1