Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली: लालगंज सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग, मचा हड़कंप लालगंज (रायबरेली): रायबरेली जिले के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस आग का गोला बन गई, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। सीएचसी परिसर की पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद स्टाफ और स्थानीय लोगों ने आग देखते ही दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एंबुलेंस बुरी तरह जल चुकी थी।
Ravindra Kumar
रायबरेली: लालगंज सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग, मचा हड़कंप लालगंज (रायबरेली): रायबरेली जिले के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस आग का गोला बन गई, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। सीएचसी परिसर की पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद स्टाफ और स्थानीय लोगों ने आग देखते ही दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एंबुलेंस बुरी तरह जल चुकी थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सलोन,रायबरेली।उमरी फीडर में लाइन सिप्टिंग के दौरान लिए गए शटडाउन के बीच बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस कार्य के दौरान संविदाकर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से अफरातफरी मच गई और आनन-फानन में उसे सीएचसी सलोन से उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना अवर अभियंता ने दी है।सलोन क्षेत्र के उमरी,नायन, सूची में मिश्री लाल एसोसियट प्राइवेट लिमटेड कम्पनी की तरफ से नई विद्युत लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।मंगलवार को उमरी स्थित एसबीआई बैंक के सामने फीडर पर संविदाकर्मी लाइन मैन शिवकुमार विद्युत तार खींच रहा था।इसी बीच अचानक लाइन में करंट दौड़ने लगा।जिससे संविदाकर्मी करंट से झुलस कर खम्बे पर ही चीख पुकार के साथ तड़पने लगा।आनन फानन स्थानीय लोगो ने सूची बिजली उपकेंद्र पर फोन कर विद्युत लाइन को बंद कराया गया।जिसके बाद घायल संविदा कर्मी को पोल से उतार कर सलोन सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस सम्बंध में सूची पावर हाउस के अवर अभियंता विनय कुमार का कहना है की उमरी ग्रामीण फीडर पर वितरण परिवर्तक को शिफ्टिंग का कार्य करते समय विद्युत दुर्घटना हो गई है।जिससे एक आदमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।उन्होंने बताया कि उक्त जगह पर कार्य करने के लिए मिश्री लाल एसोसियट्स प्रा.लि. रामानन्द के द्वारा शडाउन लिया गया था।1
- रायबरेली - फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए तीन दर्जन से अधिक लोग तिलक समारोह में दूषित भोजन करने से बीमार हुए लोग बीमार लोगों को सीएचसी शिवगढ़ में कराया गया भर्ती गंभीर रूप से बीमार दो लोग जिला अस्पताल रेफर तिलेंडा जिलेदार ग्रीन में राजन गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम1
- ऊंचाहार विधायक के जन्मदिवस पर भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन वितरण ऊंचाहार, रायबरेली ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडेय के जन्मदिवस पर बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने सेवा और समर्पण के भाव से मनाया। उन्होंने रायबरेली शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर के सामने निर्धारित लोगों को फल ,भोजन , जल ,चाय वितरित किया । जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों की सेवा करके उन्हें भी फल बिस्कुट नमकीन चाय वितरित किया । इसके बाद वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत किया। उन्होंने वृद्धजनों को स्वादिष्ट भोजन परोसा एवं मौसमी फल चाय बिस्कुट नमकीन वितरित किए। इस दौरान वृद्धजनों के मुख पर प्रसन्नता देखते ही बनती थी। भाजपा नेता ने कहा कि "हमारे विधायक का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है। ऊंचाहार से लगातार तीन बार विधायक का चुनाव जीतना यह दर्शाता है कि आम लोगों में उनकी लोकप्रियता का कोई तोड़ नहीं है । आज वो ऊंचाहार के जन जन की अपेक्षा और उम्मीद के रूप में विद्यमान है। उनके जन्मदिवस पर उनसे प्रेरणा लेकर हमने यह लघु प्रयास किया है। वृद्धजनों ,गरीबो ,यतीमों की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है। विधायक जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की हम सब कामना करते हैं।"इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक ने भाजपा नेता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत समस्त वृद्धजनों ने विधायक जी के सुदीर्घ जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। पूरे वातावरण में सौहार्द एवं आत्मीयता का संचार दिखाई दिया। इसके बाद ऊंचाहार के अनुष्ठान होटल में भी भाजपा नेता के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें केक काटकर विधायक का जन्मदिन बनाया गया । इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल , ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी , विजय सोनकर , बीडीसी मनीष कौशल , डॉ पंकज गुप्ता , हिमांशु सोनी , कुशाग्र त्रिपाठी , प्रियांशु , शिवम चौरसिया , बीडीसी गुड्डन यादव , यश त्रिपाठी , विजय पाल , बाल्मिक यादव , विनोद निर्मल , अजय चौरसिया आदि लोग मौजूद थे ।4
- Post by Roshan1
- लालगंज (रायबरेली): रायबरेली जिले के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस आग का गोला बन गई, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। सीएचसी परिसर की पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद स्टाफ और स्थानीय लोगों ने आग देखते ही दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एंबुलेंस बुरी तरह जल चुकी थी।3
- रायबरेली। छतोह ब्लॉक के सेक्टर बारा प्रभारी रामअचल यादव द्वारा ग्राम सभा पदुमपुर रामबाग में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर1
- jila Panchayat sadasya Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-11 में बुधवार शाम भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसने गरीब बस्तियों को पूरी तरह तबाह कर दिया।1