logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतिक्रमण पर छावनी परिषद का सख्त रुख: फ़ास्ट फ़ूड ठेलों को चौपाटी में किया गया शिफ्ट बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना कस्बे के मेंन रोड पर लंबे समय से दोनों ओर फैले अतिक्रमण से आम नागरिकों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए छावनी परिषद बबीना ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। इससे पूर्व कई बार अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सड़क के दोनों किनारों पर फास्ट फूड, फल-सब्जी, मनिहारी सहित अन्य प्रकार के ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से इस बार छावनी परिषद ने स्टेशन रोड स्थित कांजी हाउस के पास एक चौपाटी विकसित की है, जहां फास्ट फूड के ठेलों को व्यवस्थित रूप से लगाने की योजना बनाई गई है। छावनी परिषद के अधिकारियों के अनुसार, फास्ट फूड विक्रेताओं को पहले ही चौपाटी में स्थानांतरित होने की सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन स्वेच्छा से वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते आज मंगलवार की शाम छावनी परिषद को मजबूरन अतिक्रमण अभियान चलाना पड़ा। अभियान के दौरान जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सड़क किनारे लगे सभी फास्ट फूड ठेलों को हटाकर चौपाटी में पहुंचाया गया। अतिक्रमण अभियान शुरू होते ही सड़क पर ठेले लगाकर व्यापार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल चौपाटी में केवल वेज फास्ट फूड के ठेले शिफ्ट किए जा रहे हैं। नॉनवेज फास्ट फूड, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग से व्यवस्था बाद में की जाएगी। चौपाटी में सुविधाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी, बिजली, सफाई और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था छावनी परिषद द्वारा सुनिश्चित कर दी गई है। वहीं पक्की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क के दोनों किनारों से हर प्रकार का अतिक्रमण हटाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि छावनी परिषद बबीना का यह प्रयास अतिक्रमण पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है और आम जनता को कब तक राहत मिल पाती है।

17 hrs ago
user_Mohd Haneef
Mohd Haneef
Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

अतिक्रमण पर छावनी परिषद का सख्त रुख: फ़ास्ट फ़ूड ठेलों को चौपाटी में किया गया शिफ्ट बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना कस्बे के मेंन रोड पर लंबे समय से दोनों ओर फैले अतिक्रमण से आम नागरिकों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए छावनी परिषद बबीना ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। इससे पूर्व कई बार अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सड़क के दोनों किनारों पर फास्ट फूड, फल-सब्जी, मनिहारी सहित अन्य प्रकार के ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से इस बार छावनी परिषद ने स्टेशन रोड स्थित कांजी

हाउस के पास एक चौपाटी विकसित की है, जहां फास्ट फूड के ठेलों को व्यवस्थित रूप से लगाने की योजना बनाई गई है। छावनी परिषद के अधिकारियों के अनुसार, फास्ट फूड विक्रेताओं को पहले ही चौपाटी में स्थानांतरित होने की सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन स्वेच्छा से वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते आज मंगलवार की शाम छावनी परिषद को मजबूरन अतिक्रमण अभियान चलाना पड़ा। अभियान के दौरान जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सड़क किनारे लगे सभी फास्ट फूड ठेलों को हटाकर चौपाटी में पहुंचाया गया। अतिक्रमण अभियान शुरू होते ही सड़क पर ठेले लगाकर व्यापार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर

रविकांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल चौपाटी में केवल वेज फास्ट फूड के ठेले शिफ्ट किए जा रहे हैं। नॉनवेज फास्ट फूड, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग से व्यवस्था बाद में की जाएगी। चौपाटी में सुविधाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी, बिजली, सफाई और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था छावनी परिषद द्वारा सुनिश्चित कर दी गई है। वहीं पक्की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क के दोनों किनारों से हर प्रकार का अतिक्रमण हटाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि छावनी परिषद बबीना का यह प्रयास अतिक्रमण पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है और आम जनता को कब तक राहत मिल पाती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी। पंचायत (प्रधान) चुनाव की सुगबुगाहट के बीच झांसी जिले में शक्ति प्रदर्शन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में एक युवक ने 55 लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला निकालकर चुनावी भौकाल दिखाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह रोड शो करीब 10 किलोमीटर तक चला, जिसमें सबसे आगे एक लाल रंग की लग्जरी कार चल रही थी। खास बात यह रही कि कार की नंबर प्लेट की जगह ‘राव साहब’ लिखा हुआ था। काफिले में शामिल कई गाड़ियों पर हूटर, तेज आवाज में डीजे और खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी देखी गई। इस रोड शो को आगामी प्रधानी चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। काफिले के दौरान गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस को इसकी पूर्व सूचना नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस से सवाल किए गए तो स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें रोड शो की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। मामले के संज्ञान में आने के बाद वीडियो की जांच की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल यह मामला चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे खुलेआम दबंगई और चुनावी शक्ति प्रदर्शन बता रहे हैं।
    1
    झांसी। पंचायत (प्रधान) चुनाव की सुगबुगाहट के बीच झांसी जिले में शक्ति प्रदर्शन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में एक युवक ने 55 लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला निकालकर चुनावी भौकाल दिखाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह रोड शो करीब 10 किलोमीटर तक चला, जिसमें सबसे आगे एक लाल रंग की लग्जरी कार चल रही थी। खास बात यह रही कि कार की नंबर प्लेट की जगह ‘राव साहब’ लिखा हुआ था। काफिले में शामिल कई गाड़ियों पर हूटर, तेज आवाज में डीजे और खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी देखी गई।
इस रोड शो को आगामी प्रधानी चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। काफिले के दौरान गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस को इसकी पूर्व सूचना नहीं थी।
वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस से सवाल किए गए तो स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें रोड शो की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। मामले के संज्ञान में आने के बाद वीडियो की जांच की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।
फिलहाल यह मामला चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे खुलेआम दबंगई और चुनावी शक्ति प्रदर्शन बता रहे हैं।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    रिपोर्टर झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झांसी में प्रधान पद के दावेदार का जुलूस कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। तस्वीरें रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की हैं। यहाँ प्रधान पद के दावेदार शिशुपाल यादव ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर करीब 55 गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया। बताया जा रहा है कि तेज डीजे के साथ यह जुलूस करीब 10 किलोमीटर तक निकाला गया। जुलूस के दौरान खुलेआम हुड़दंग देखने को मिला। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए लाल रंग की ऑडी कार से जुलूस की अगुवाई की गई। कई युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते नजर आए, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
    1
    झांसी में प्रधान पद के दावेदार का जुलूस कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। तस्वीरें रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की हैं। यहाँ प्रधान पद के दावेदार शिशुपाल यादव ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर करीब 55 गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया। बताया जा रहा है कि तेज डीजे के साथ यह जुलूस करीब 10 किलोमीटर तक निकाला गया।
जुलूस के दौरान खुलेआम हुड़दंग देखने को मिला। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए लाल रंग की ऑडी कार से जुलूस की अगुवाई की गई। कई युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते नजर आए, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झांसी (उत्तर प्रदेश)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत झाँसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बड़ागाँव पुलिस ने ट्रांसपोर्ट से हुई चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख तीन सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में की गई। थाना बड़ागाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2026 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस के अंतर्गत पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पतारसी-सुरागरसी में अभियुक्त सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा (29 वर्ष) एवं अरविन्द विश्वकर्मा (28 वर्ष) को भूपनगर रोड स्थित बराटा घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त अरविन्द, वादी के ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। उसने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर योजना बनाकर ट्रांसपोर्ट से नकदी चोरी की थी। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई कुल ₹1,00,300 नकद बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा, पुत्र रामसेवक कुशवाहा, निवासी तारपाठापुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी अरविन्द विश्वकर्मा, पुत्र भगवती प्रसाद, निवासी महाराजपुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी बताए गए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने ₹1,00,300 (एक लाख तीन सौ रुपये) नकद बरामद किए हैं।
    1
    झांसी (उत्तर प्रदेश)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत झाँसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बड़ागाँव पुलिस ने ट्रांसपोर्ट से हुई चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख तीन सौ रुपये नकद बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में की गई।
थाना बड़ागाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2026 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस के अंतर्गत पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पतारसी-सुरागरसी में अभियुक्त
सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा (29 वर्ष) एवं अरविन्द विश्वकर्मा (28 वर्ष) को भूपनगर रोड स्थित बराटा घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त अरविन्द, वादी के ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। उसने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर योजना बनाकर ट्रांसपोर्ट से नकदी चोरी की थी। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई कुल ₹1,00,300 नकद बरामद की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा, पुत्र रामसेवक कुशवाहा, निवासी तारपाठापुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी
अरविन्द विश्वकर्मा, पुत्र भगवती प्रसाद, निवासी महाराजपुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी बताए गए हैं।
अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 
₹1,00,300 (एक लाख तीन सौ रुपये) नकद बरामद किए हैं।
    user_Mohd Haneef
    Mohd Haneef
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • झांसी के रानीपुर मैं राह चलते लोगों को कुत्ता काट रहा है इस विडीयो मैं साफ देखा जा सकता है की एक मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को कैसे दौड़ कर काट रहा है कुत्ता पागल बताया जा रहा है रिपोर्ट प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी
    1
    झांसी के रानीपुर मैं राह चलते लोगों को कुत्ता काट रहा है इस विडीयो मैं साफ देखा जा सकता है की एक मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को कैसे दौड़ कर काट रहा है कुत्ता पागल बताया जा रहा है 
रिपोर्ट 
प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बबीना सड़क के दोनों और बबीना में अतिक्रमण करने से स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों को काफी सामना करना पड़ता है ट्रैफिक जाम से
    1
    बबीना सड़क के दोनों और बबीना में अतिक्रमण करने से स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों को काफी सामना करना पड़ता है ट्रैफिक जाम से
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • डोमागोर रक्षा जिला झांसी में बीजेपी में विकास नाली कि सालों से सफाई नहीं है
    1
    डोमागोर रक्षा जिला झांसी में  बीजेपी में विकास नाली  कि सालों से सफाई नहीं है
    user_Dileep Kumar
    Dileep Kumar
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent Jhansi, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.