Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोमल साहू लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ और जो सक्षम नहीं है बच्चे उनके लिए निशुल्क सेवा
News24harkhabar
कोमल साहू लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ और जो सक्षम नहीं है बच्चे उनके लिए निशुल्क सेवा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by News24harkhabar1
- झांसी में प्रधान पद के दावेदार का जुलूस कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। तस्वीरें रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की हैं। यहाँ प्रधान पद के दावेदार शिशुपाल यादव ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर करीब 55 गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया। बताया जा रहा है कि तेज डीजे के साथ यह जुलूस करीब 10 किलोमीटर तक निकाला गया। जुलूस के दौरान खुलेआम हुड़दंग देखने को मिला। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए लाल रंग की ऑडी कार से जुलूस की अगुवाई की गई। कई युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते नजर आए, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।1
- झाँसी। स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को नगर में श्रद्धा और सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिद्ध प्राचीन सखी के हनुमान मंदिर एवं सिद्ध काली जी मंदिर में शीतलहर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु गद्दे भेंट किए गए। पुण्यतिथि को सेवा-दिवस के रूप में मनाते हुए बुंदेलखंड कुष्ठ आश्रम (लक्ष्मी गेट, बाहर) में जरूरतमंदों के बीच फल, नमकीन, बिस्किट, वस्त्र सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई और मानवीय संवेदनाओं के साथ सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर स्वर्गीय द्विवेदी के पुत्र अतुल दुबे बंटी एवं रामकुमार दुबे के साथ व्यापारी वर्ग से संजय रेजा, नीरज रेजा, राजकुमार गेंदा, मुकेश राय, मुकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, गौरव सहगल, चंदू जैन, पंडित निलेश, सुनील अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी एवं रवि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में डॉ. संदीप सरावगी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश देता है।1
- झांसी (उत्तर प्रदेश)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत झाँसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बड़ागाँव पुलिस ने ट्रांसपोर्ट से हुई चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख तीन सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में की गई। थाना बड़ागाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2026 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस के अंतर्गत पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पतारसी-सुरागरसी में अभियुक्त सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा (29 वर्ष) एवं अरविन्द विश्वकर्मा (28 वर्ष) को भूपनगर रोड स्थित बराटा घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त अरविन्द, वादी के ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। उसने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर योजना बनाकर ट्रांसपोर्ट से नकदी चोरी की थी। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई कुल ₹1,00,300 नकद बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा, पुत्र रामसेवक कुशवाहा, निवासी तारपाठापुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी अरविन्द विश्वकर्मा, पुत्र भगवती प्रसाद, निवासी महाराजपुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी बताए गए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने ₹1,00,300 (एक लाख तीन सौ रुपये) नकद बरामद किए हैं।1
- झांसी के रानीपुर मैं राह चलते लोगों को कुत्ता काट रहा है इस विडीयो मैं साफ देखा जा सकता है की एक मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को कैसे दौड़ कर काट रहा है कुत्ता पागल बताया जा रहा है रिपोर्ट प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी1
- बबीना सड़क के दोनों और बबीना में अतिक्रमण करने से स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों को काफी सामना करना पड़ता है ट्रैफिक जाम से1
- डोमागोर रक्षा जिला झांसी में बीजेपी में विकास नाली कि सालों से सफाई नहीं है1
- Post by News24harkhabar1