Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: मंदिरों में गद्दे भेंट, कुष्ठ आश्रम में राहत सामग्री वितरित
News24harkhabar
पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: मंदिरों में गद्दे भेंट, कुष्ठ आश्रम में राहत सामग्री वितरित
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झाँसी। शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से जनमानस बेहाल है। गुरुवार को बीकेडी चौराहा, मानिक चौक, कोतवाली और नई बस्ती क्षेत्र में देर तक लम्बा ट्रैफिक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की कतारें दूर तक फैल गईं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एम्बुलेंस और दुपहिया चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और संकरे मार्गों पर बढ़ते वाहनों की संख्या जाम का प्रमुख कारण है। पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु न होने से हालात और बिगड़ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नो-पार्किंग का सख्ती से पालन, अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई, तथा ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी तैनाती की जाए तो समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं व्यापारियों और राहगीरों ने वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट सूचना और संकेतक बोर्ड लगाने की भी मांग की है। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाकर रोज़मर्रा के जाम से निजात दिलाएगा।1
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना कस्बे के मेंन रोड पर लंबे समय से दोनों ओर फैले अतिक्रमण से आम नागरिकों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए छावनी परिषद बबीना ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। इससे पूर्व कई बार अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सड़क के दोनों किनारों पर फास्ट फूड, फल-सब्जी, मनिहारी सहित अन्य प्रकार के ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से इस बार छावनी परिषद ने स्टेशन रोड स्थित कांजी हाउस के पास एक चौपाटी विकसित की है, जहां फास्ट फूड के ठेलों को व्यवस्थित रूप से लगाने की योजना बनाई गई है। छावनी परिषद के अधिकारियों के अनुसार, फास्ट फूड विक्रेताओं को पहले ही चौपाटी में स्थानांतरित होने की सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन स्वेच्छा से वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते आज मंगलवार की शाम छावनी परिषद को मजबूरन अतिक्रमण अभियान चलाना पड़ा। अभियान के दौरान जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सड़क किनारे लगे सभी फास्ट फूड ठेलों को हटाकर चौपाटी में पहुंचाया गया। अतिक्रमण अभियान शुरू होते ही सड़क पर ठेले लगाकर व्यापार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल चौपाटी में केवल वेज फास्ट फूड के ठेले शिफ्ट किए जा रहे हैं। नॉनवेज फास्ट फूड, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग से व्यवस्था बाद में की जाएगी। चौपाटी में सुविधाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी, बिजली, सफाई और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था छावनी परिषद द्वारा सुनिश्चित कर दी गई है। वहीं पक्की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क के दोनों किनारों से हर प्रकार का अतिक्रमण हटाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि छावनी परिषद बबीना का यह प्रयास अतिक्रमण पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है और आम जनता को कब तक राहत मिल पाती है।3
- Post by SK NEWS 911
- सीवर लाइन के ऊपर डाली पक्की सड़क , कलेक्टर ने किया MPRDC अधिकारियों को तलब... दतिया से राजेंद्र पटवा रिपोर्ट1
- केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर निवाड़ी के सर्किट हाउस में जतारा विधायक एवं पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक ने पत्रकार वार्ता का किया आयोजन, निवाड़ी विधायक रहे मौजूद1
- दतिया यादव समाज के लोगों की खाटू श्याम यादव धर्मशाला में मीटिंग संपन्न हुई आपको बता दिन की जनवरी माह में सुरेंद्र हत्याकांड एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर लगातार यादव समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार एवं समाज के लोगों को संगठित करने के उपलक्ष में खाटू श्याम यादव धर्मशाला में यादव समाज के लोगों ने मीटिंग की जिसमें समाज के लोगों को सदस्यता देकर जिम्मेदारी दी गई जिसमें ग्रामीण एवं शहर के यादव समाज के लोग एकत्रित हुए दीपक यादव प्लूटो को नई जिम्मेदारी दी एवं फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया समाज की बेटी निधि यादव के पिताजी का सभा में सम्मान किया गया एवं फूलमाला पहनकर कृष्ण जी का छायाचित्र देकर सम्मानित किया यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव सभा में शामिल रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने समाज को एक रहने की अपील की और ऑफिस मत भेद बुलाकर सभी को एक मंच में आने की अपील की अंत में फौजी मोहर सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया1
- झाँसी। जालौन जिले की रहने वाली एक महिला ने आईजी झांसी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 20 जनवरी को कोतवाली प्रभारी उरई को प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें थाना कोतवाली प्रभारी ने मुकदमा भी दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। बाद में एक व्यक्ति को पकड़ कर थाना कोतवाली पर भी बंद किया था और एक व्यक्ति की तलाश करना पुलिस ने शुरू कर दी थी । इसके बाद मेरे बयान पुलिस ने कराया था। और पुलिस ने बताया था कि आरोपी को जेल भेज दिया है। अब वह व्यक्ति पीड़ित महिला पर मुकदमा वापिस लेने का दबाव बना रहा है जिससे महिला डरी हुई है। पीड़ित महिला ने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । और दबंग व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।1
- बिजना में श्री कृष्ण भगवान की बाल लीला सुनने उमड़ा भारी जनसैलाब1
- शिवपुरी में झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, झोपड़ी में सो रहा युवक जिंदा जला, पत्नी ने बच्चों को सुरक्षित निकाला शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर गांव में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक 26 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह लगभग 5 बजे हुई। सूचना मिलने पर सुबह 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिलानगर निवासी वीर सिंह आदिवासी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ खेत पर बनी एक झोपड़ी में रहते थे। सोमवार रात करीब 9 बजे परिवार ने भोजन किया और झोपड़ी में सो गया। रात 12 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और रुक-रुक कर बारिश होने लगी। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे एक तेज आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिरी। बिजली गिरने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। झोपड़ी में आग लग गई। वीर सिंह सीधे इसकी चपेट में आ गए।1