logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रैफिक जाम बना नासूर, बीकेडी चौराहा, मानिक चौक, बस स्टैंड पर आवागमन ठप झाँसी। शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से जनमानस बेहाल है। गुरुवार को बीकेडी चौराहा, मानिक चौक, कोतवाली और नई बस्ती क्षेत्र में देर तक लम्बा ट्रैफिक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की कतारें दूर तक फैल गईं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एम्बुलेंस और दुपहिया चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और संकरे मार्गों पर बढ़ते वाहनों की संख्या जाम का प्रमुख कारण है। पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु न होने से हालात और बिगड़ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नो-पार्किंग का सख्ती से पालन, अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई, तथा ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी तैनाती की जाए तो समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।  वहीं व्यापारियों और राहगीरों ने वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट सूचना और संकेतक बोर्ड लगाने की भी मांग की है। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाकर रोज़मर्रा के जाम से निजात दिलाएगा।

13 hrs ago
user_अतुल वर्मा
अतुल वर्मा
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

ट्रैफिक जाम बना नासूर, बीकेडी चौराहा, मानिक चौक, बस स्टैंड पर आवागमन ठप झाँसी। शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से जनमानस बेहाल है। गुरुवार को बीकेडी चौराहा, मानिक चौक, कोतवाली और नई बस्ती क्षेत्र में देर तक लम्बा ट्रैफिक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की कतारें दूर तक फैल गईं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एम्बुलेंस और दुपहिया चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और संकरे मार्गों पर बढ़ते वाहनों की संख्या जाम का प्रमुख कारण है। पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु न होने से हालात और बिगड़ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नो-पार्किंग का सख्ती से पालन, अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई, तथा ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी तैनाती की जाए तो समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।  वहीं व्यापारियों और राहगीरों ने वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट सूचना और संकेतक बोर्ड लगाने की भी मांग की है। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाकर रोज़मर्रा के जाम से निजात दिलाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झाँसी। स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को नगर में श्रद्धा और सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिद्ध प्राचीन सखी के हनुमान मंदिर एवं सिद्ध काली जी मंदिर में शीतलहर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु गद्दे भेंट किए गए। पुण्यतिथि को सेवा-दिवस के रूप में मनाते हुए बुंदेलखंड कुष्ठ आश्रम (लक्ष्मी गेट, बाहर) में जरूरतमंदों के बीच फल, नमकीन, बिस्किट, वस्त्र सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई और मानवीय संवेदनाओं के साथ सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर स्वर्गीय द्विवेदी के पुत्र अतुल दुबे बंटी एवं रामकुमार दुबे के साथ व्यापारी वर्ग से संजय रेजा, नीरज रेजा, राजकुमार गेंदा, मुकेश राय, मुकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, गौरव सहगल, चंदू जैन, पंडित निलेश, सुनील अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी एवं रवि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में डॉ. संदीप सरावगी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश देता है।
    1
    झाँसी। स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को नगर में श्रद्धा और सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिद्ध प्राचीन सखी के हनुमान मंदिर एवं सिद्ध काली जी मंदिर में शीतलहर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु गद्दे भेंट किए गए।
पुण्यतिथि को सेवा-दिवस के रूप में मनाते हुए बुंदेलखंड कुष्ठ आश्रम (लक्ष्मी गेट, बाहर) में जरूरतमंदों के बीच फल, नमकीन, बिस्किट, वस्त्र सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई और मानवीय संवेदनाओं के साथ सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय द्विवेदी के पुत्र अतुल दुबे बंटी एवं रामकुमार दुबे के साथ व्यापारी वर्ग से संजय रेजा, नीरज रेजा, राजकुमार गेंदा, मुकेश राय, मुकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, गौरव सहगल, चंदू जैन, पंडित निलेश, सुनील अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी एवं रवि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में डॉ. संदीप सरावगी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश देता है।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    रिपोर्टर झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झाँसी। शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से जनमानस बेहाल है। गुरुवार को बीकेडी चौराहा, मानिक चौक, कोतवाली और नई बस्ती क्षेत्र में देर तक लम्बा ट्रैफिक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की कतारें दूर तक फैल गईं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एम्बुलेंस और दुपहिया चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और संकरे मार्गों पर बढ़ते वाहनों की संख्या जाम का प्रमुख कारण है। पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु न होने से हालात और बिगड़ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नो-पार्किंग का सख्ती से पालन, अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई, तथा ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी तैनाती की जाए तो समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।  वहीं व्यापारियों और राहगीरों ने वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट सूचना और संकेतक बोर्ड लगाने की भी मांग की है। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाकर रोज़मर्रा के जाम से निजात दिलाएगा।
    1
    झाँसी। शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से जनमानस बेहाल है। गुरुवार को बीकेडी चौराहा, मानिक चौक, कोतवाली और नई बस्ती क्षेत्र में देर तक लम्बा ट्रैफिक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की कतारें दूर तक फैल गईं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एम्बुलेंस और दुपहिया चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और संकरे मार्गों पर बढ़ते वाहनों की संख्या जाम का प्रमुख कारण है। पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु न होने से हालात और बिगड़ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नो-पार्किंग का सख्ती से पालन, अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई, तथा ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी तैनाती की जाए तो समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। 
वहीं व्यापारियों और राहगीरों ने वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट सूचना और संकेतक बोर्ड लगाने की भी मांग की है। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाकर रोज़मर्रा के जाम से निजात दिलाएगा।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना कस्बे के मेंन रोड पर लंबे समय से दोनों ओर फैले अतिक्रमण से आम नागरिकों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए छावनी परिषद बबीना ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। इससे पूर्व कई बार अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सड़क के दोनों किनारों पर फास्ट फूड, फल-सब्जी, मनिहारी सहित अन्य प्रकार के ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से इस बार छावनी परिषद ने स्टेशन रोड स्थित कांजी हाउस के पास एक चौपाटी विकसित की है, जहां फास्ट फूड के ठेलों को व्यवस्थित रूप से लगाने की योजना बनाई गई है। छावनी परिषद के अधिकारियों के अनुसार, फास्ट फूड विक्रेताओं को पहले ही चौपाटी में स्थानांतरित होने की सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन स्वेच्छा से वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते आज मंगलवार की शाम छावनी परिषद को मजबूरन अतिक्रमण अभियान चलाना पड़ा। अभियान के दौरान जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सड़क किनारे लगे सभी फास्ट फूड ठेलों को हटाकर चौपाटी में पहुंचाया गया। अतिक्रमण अभियान शुरू होते ही सड़क पर ठेले लगाकर व्यापार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल चौपाटी में केवल वेज फास्ट फूड के ठेले शिफ्ट किए जा रहे हैं। नॉनवेज फास्ट फूड, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग से व्यवस्था बाद में की जाएगी। चौपाटी में सुविधाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी, बिजली, सफाई और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था छावनी परिषद द्वारा सुनिश्चित कर दी गई है। वहीं पक्की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क के दोनों किनारों से हर प्रकार का अतिक्रमण हटाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि छावनी परिषद बबीना का यह प्रयास अतिक्रमण पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है और आम जनता को कब तक राहत मिल पाती है।
    3
    बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)।
बबीना कस्बे के मेंन रोड पर लंबे समय से दोनों ओर फैले अतिक्रमण से आम नागरिकों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए छावनी परिषद बबीना ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। इससे पूर्व कई बार अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
सड़क के दोनों किनारों पर फास्ट फूड, फल-सब्जी, मनिहारी सहित अन्य प्रकार के ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से इस बार छावनी परिषद ने स्टेशन रोड स्थित कांजी हाउस के पास एक चौपाटी विकसित की है, जहां फास्ट फूड के ठेलों को व्यवस्थित रूप से लगाने की योजना बनाई गई है।
छावनी परिषद के अधिकारियों के अनुसार, फास्ट फूड विक्रेताओं को पहले ही चौपाटी में स्थानांतरित होने की सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन स्वेच्छा से वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते आज मंगलवार की शाम छावनी परिषद को मजबूरन अतिक्रमण अभियान चलाना पड़ा। अभियान के दौरान जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सड़क किनारे लगे सभी फास्ट फूड ठेलों को हटाकर चौपाटी में पहुंचाया गया।
अतिक्रमण अभियान शुरू होते ही सड़क पर ठेले लगाकर व्यापार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल चौपाटी में केवल वेज फास्ट फूड के ठेले शिफ्ट किए जा रहे हैं। नॉनवेज फास्ट फूड, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग से व्यवस्था बाद में की जाएगी।
चौपाटी में सुविधाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी, बिजली, सफाई और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था छावनी परिषद द्वारा सुनिश्चित कर दी गई है। वहीं पक्की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क के दोनों किनारों से हर प्रकार का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
अब देखना यह होगा कि छावनी परिषद बबीना का यह प्रयास अतिक्रमण पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है और आम जनता को कब तक राहत मिल पाती है।
    user_Mohd Haneef
    Mohd Haneef
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by SK NEWS 91
    1
    Post by SK NEWS 91
    user_SK NEWS 91
    SK NEWS 91
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सीवर लाइन के ऊपर डाली पक्की सड़क , कलेक्टर ने किया MPRDC अधिकारियों को तलब... दतिया से राजेंद्र पटवा रिपोर्ट
    1
    सीवर लाइन के ऊपर डाली पक्की सड़क , कलेक्टर ने किया MPRDC अधिकारियों को तलब...
दतिया से राजेंद्र  पटवा रिपोर्ट
    user_राजेंद्र  पटवा
    राजेंद्र पटवा
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर निवाड़ी के सर्किट हाउस में जतारा विधायक एवं पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक ने पत्रकार वार्ता का किया आयोजन, निवाड़ी विधायक रहे मौजूद
    1
    केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर निवाड़ी के सर्किट हाउस में जतारा विधायक एवं पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक ने पत्रकार वार्ता का किया आयोजन, निवाड़ी विधायक रहे मौजूद
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • झाँसी। जालौन जिले की रहने वाली एक महिला ने आईजी झांसी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 20 जनवरी को कोतवाली प्रभारी उरई को प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें थाना कोतवाली प्रभारी ने मुकदमा भी दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। बाद में एक व्यक्ति को पकड़ कर थाना कोतवाली पर भी बंद किया था और एक व्यक्ति की तलाश करना पुलिस ने शुरू कर दी थी । इसके बाद मेरे बयान पुलिस ने कराया था। और पुलिस ने बताया था कि आरोपी को जेल भेज दिया है। अब वह व्यक्ति पीड़ित महिला पर मुकदमा वापिस लेने का दबाव बना रहा है जिससे महिला डरी हुई है। पीड़ित महिला ने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । और दबंग व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
    1
    झाँसी। जालौन जिले की रहने वाली एक महिला ने आईजी झांसी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 20 जनवरी को कोतवाली प्रभारी उरई को प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें थाना कोतवाली प्रभारी ने मुकदमा भी दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। बाद में एक व्यक्ति को पकड़ कर थाना कोतवाली पर भी बंद किया था और एक व्यक्ति की तलाश करना पुलिस ने शुरू कर दी थी । इसके बाद मेरे बयान पुलिस ने कराया था। और पुलिस ने बताया था कि आरोपी को जेल भेज दिया है।  अब वह व्यक्ति पीड़ित महिला पर मुकदमा वापिस लेने का दबाव बना रहा है जिससे महिला डरी हुई है। पीड़ित महिला ने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । और दबंग व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दतिया यादव समाज के लोगों की खाटू श्याम यादव धर्मशाला में मीटिंग संपन्न हुई आपको बता दिन की जनवरी माह में सुरेंद्र हत्याकांड एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर लगातार यादव समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार एवं समाज के लोगों को संगठित करने के उपलक्ष में खाटू श्याम यादव धर्मशाला में यादव समाज के लोगों ने मीटिंग की जिसमें समाज के लोगों को सदस्यता देकर जिम्मेदारी दी गई जिसमें ग्रामीण एवं शहर के यादव समाज के लोग एकत्रित हुए दीपक यादव प्लूटो को नई जिम्मेदारी दी एवं फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया समाज की बेटी निधि यादव के पिताजी का सभा में सम्मान किया गया एवं फूलमाला पहनकर कृष्ण जी का छायाचित्र देकर सम्मानित किया यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव सभा में शामिल रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने समाज को एक रहने की अपील की और ऑफिस मत भेद बुलाकर सभी को एक मंच में आने की अपील की अंत में फौजी मोहर सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया
    1
    दतिया यादव समाज के लोगों की खाटू श्याम यादव धर्मशाला में मीटिंग संपन्न हुई 
आपको बता दिन की जनवरी माह में सुरेंद्र हत्याकांड एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर लगातार यादव समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार एवं समाज के लोगों को संगठित करने के उपलक्ष में खाटू श्याम यादव धर्मशाला में यादव समाज के लोगों ने मीटिंग की जिसमें समाज के लोगों को सदस्यता देकर जिम्मेदारी दी गई जिसमें ग्रामीण एवं शहर के यादव समाज के लोग एकत्रित हुए दीपक यादव प्लूटो को नई जिम्मेदारी दी एवं फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया समाज की बेटी निधि यादव के पिताजी का सभा में सम्मान किया गया एवं फूलमाला पहनकर कृष्ण जी का छायाचित्र देकर सम्मानित किया यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव सभा में शामिल रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने समाज को एक रहने की अपील की और ऑफिस मत भेद बुलाकर सभी को एक मंच में आने की अपील की अंत में फौजी मोहर सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • शिवपुरी जिले के ​दिनारा में पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट और छेड़खानी का आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार
    1
    शिवपुरी जिले के ​दिनारा में पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट और छेड़खानी का आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.