logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बृजमनगंज राप्ती नदी में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | बृजमनगंज राप्ती नदी में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसंड स्थित राप्ती नदी में रविवार को एक युवक का शव पानी में तैरता मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकालकर धानी पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान दूरविजय (42) पुत्र सुखराज, निवासी ग्राम उस्का, थाना उस्का बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दूरविजय करीब चार दिन पहले परिवार की किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गए थे। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। रविवार को राप्ती नदी में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Brijmanganj #BreakingNews #MaharajganjNews #Siddharthnagar

14 hrs ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

बृजमनगंज राप्ती नदी में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | बृजमनगंज राप्ती नदी में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसंड स्थित राप्ती नदी में रविवार को एक युवक का शव पानी में तैरता मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकालकर धानी पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान दूरविजय (42) पुत्र सुखराज, निवासी ग्राम उस्का, थाना उस्का बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दूरविजय करीब चार दिन पहले परिवार की किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गए थे। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। रविवार को राप्ती नदी में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Brijmanganj #BreakingNews #MaharajganjNews #Siddharthnagar

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अवैध नेपाली शराब के साथ 46 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार ठूठीबारी। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.5 लीटर बताई गई है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजेन्द्र प्रसाद (46) पुत्र स्व. रामवृक्ष, निवासी पिपरा, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर 'किस-किस सौंफ' ब्रांड की 25 शीशी नेपाली शराब, प्रत्येक 300 एमएल, बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना ठूठीबारी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल अवनीश यादव शामिल रहे।
    1
    अवैध  नेपाली  शराब के साथ 46  वर्षीय  व्यक्ति गिरफ्तार

ठूठीबारी। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.5 लीटर बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजेन्द्र प्रसाद (46) पुत्र स्व. रामवृक्ष, निवासी पिपरा, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित के पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर 'किस-किस सौंफ' ब्रांड की 25 शीशी नेपाली शराब, प्रत्येक 300 एमएल, बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना ठूठीबारी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल अवनीश यादव शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पनियरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाने की अपील महराजगंज - आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनियरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने मुख्य पनियरा कस्बा मुजरी चौराहा चौरी चौराहा रामपुर चौराहा गांगी बाजार चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    पनियरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाने की अपील
महराजगंज - आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनियरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने मुख्य पनियरा कस्बा मुजरी चौराहा चौरी चौराहा रामपुर चौराहा गांगी बाजार चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बृजमनगंज राप्ती नदी में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | बृजमनगंज राप्ती नदी में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसंड स्थित राप्ती नदी में रविवार को एक युवक का शव पानी में तैरता मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकालकर धानी पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान दूरविजय (42) पुत्र सुखराज, निवासी ग्राम उस्का, थाना उस्का बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दूरविजय करीब चार दिन पहले परिवार की किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गए थे। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। रविवार को राप्ती नदी में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Brijmanganj #BreakingNews #MaharajganjNews #Siddharthnagar
    1
    बृजमनगंज
राप्ती नदी में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | बृजमनगंज
राप्ती नदी में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसंड स्थित राप्ती नदी में रविवार को एक युवक का शव पानी में तैरता मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकालकर धानी पुलिस चौकी को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान दूरविजय (42) पुत्र सुखराज, निवासी ग्राम उस्का, थाना उस्का बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि दूरविजय करीब चार दिन पहले परिवार की किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गए थे। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। रविवार को राप्ती नदी में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Brijmanganj #BreakingNews #MaharajganjNews #Siddharthnagar
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लोकतंत्र और संविधान बचाने की जिम्मेदारी जनता की, फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में बोलें, डॉ रामदुलार राजभर
    1
    लोकतंत्र और संविधान बचाने की जिम्मेदारी जनता की,
फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में बोलें, डॉ रामदुलार राजभर
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गरीब कैदियों को बिना शर्त रिहा करे सरकार! श्रवण कुमार निराला ने उठाई बड़ी मांग
    1
    गरीब कैदियों को बिना शर्त रिहा करे सरकार! श्रवण कुमार निराला ने उठाई बड़ी मांग
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • बड़हलगंज में खुले में मीट-मटन की दुकानों से लोगों में नाराजगी, मासूम बच्ची ने DM से लगाई कार्रवाई की गुहार बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मीट-मटन की दुकानों और कथित गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक मासूम बच्ची ने वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। #GorakhpurNews #Barhalganj #BarhalganjNews #Gorakhpur #GorakhpurNewsToday #BreakingNews #PublicIssue #LocalNews #BarhalganjNews #GorakhpurViralVideo
    1
    बड़हलगंज में खुले में मीट-मटन की दुकानों से लोगों में नाराजगी, मासूम बच्ची ने DM से लगाई कार्रवाई की गुहार
बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मीट-मटन की दुकानों और कथित गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक मासूम बच्ची ने वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।
#GorakhpurNews #Barhalganj #BarhalganjNews #Gorakhpur #GorakhpurNewsToday #BreakingNews #PublicIssue #LocalNews #BarhalganjNews #GorakhpurViralVideo
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सीएमओ के छापे से हिला स्वास्थ्य माफिया, 2 अस्पताल सील, 6 के आवेदन निरस्त, 22 को नोटिस इंडियन कम्युनिकेशन न्यूज पडरौना / कुशीनगर जिले में निजी अस्पतालों में लापरवाही और मरीजों की संदिग्ध मौतों के मामलों को लेकर युवाओं के एक दल ने बीते सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और दोषी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए सीएमओ कुशीनगर ने 8 जांच टीमें गठित कीं। टीमों ने जिले के चार दर्जन से अधिक संदिग्ध निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई करते हुए विभाग ने 2 अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि मानक पूरे न करने पर 6 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा 22 ऐसे अस्पताल पाए गए जहां जिस डॉक्टर के नाम पर रजिस्ट्रेशन था, वो मौके पर नदारद मिले। ऐसे सभी अस्पतालों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। इधर, कार्रवाई के बाद ज्ञापन सौंपने वाले युवाओं ने विभागीय जांच पर संतोष जताया है, लेकिन सवाल भी उठाया है। युवाओं का कहना है कि कहीं इस बार भी कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए, जैसे पहले की जांचों में होता रहा है।
    1
    सीएमओ के छापे से हिला स्वास्थ्य माफिया, 2 अस्पताल सील, 6 के आवेदन निरस्त, 22 को नोटिस
इंडियन कम्युनिकेशन न्यूज 
पडरौना / कुशीनगर
जिले में निजी अस्पतालों में लापरवाही और मरीजों की संदिग्ध मौतों के मामलों को लेकर युवाओं के एक दल ने बीते सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और दोषी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी।
ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए सीएमओ कुशीनगर ने 8 जांच टीमें गठित कीं। टीमों ने जिले के चार दर्जन से अधिक संदिग्ध निजी अस्पतालों पर छापेमारी की।
जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई करते हुए विभाग ने 2 अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि मानक पूरे न करने पर 6 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन आवेदन निरस्त कर दिए गए।
इसके अलावा 22 ऐसे अस्पताल पाए गए जहां जिस डॉक्टर के नाम पर रजिस्ट्रेशन था, वो मौके पर नदारद मिले। ऐसे सभी अस्पतालों को विभाग ने नोटिस जारी किया है।
इधर, कार्रवाई के बाद ज्ञापन सौंपने वाले युवाओं ने विभागीय जांच पर संतोष जताया है, लेकिन सवाल भी उठाया है। युवाओं का कहना है कि कहीं इस बार भी कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए, जैसे पहले की जांचों में होता रहा है।
    user_Mantosh jaiswal
    Mantosh jaiswal
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संतकबीरनगर- कायस्थ समाज ने दिखाया दम: शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, एकजुटता का लिया संकल्प। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले रविवार को संतकबीर नगर में कायस्थ समाज की एकता का विराट शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। 'कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह' एवं शपथ ग्रहण समारोह में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उमड़ पड़े। समारोह में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बेचैन का पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। परिवार की तरह एकजुट रहें। मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की मजबूती आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता से होती है। सभी पदाधिकारी समाज के हर व्यक्ति को संगठन से जोड़ें। प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता में है। संरक्षक डॉ. आलोक सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव और प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा देश निर्माण में योगदान दिया है। आज एकता की सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने याद किया कि जब संतकबीर नगर जिला भी नहीं था, तब उन्होंने खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया था। आज उमड़ा जनसैलाब उस संघर्ष को सार्थक कर रहा है। अंत में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करेंगे। समारोह में सुनील कुमार श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव राजू, श्याम मोहन श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव सहित महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    संतकबीरनगर- कायस्थ समाज ने दिखाया दम: शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, एकजुटता का लिया संकल्प।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले रविवार को संतकबीर नगर में कायस्थ समाज की एकता का विराट शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। 'कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह' एवं शपथ ग्रहण समारोह में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उमड़ पड़े। समारोह में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' का भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बेचैन का पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
परिवार की तरह एकजुट रहें।
मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की मजबूती आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता से होती है। सभी पदाधिकारी समाज के हर व्यक्ति को संगठन से जोड़ें।
प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता में है।
संरक्षक डॉ. आलोक सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव और प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा देश निर्माण में योगदान दिया है। आज एकता की सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने याद किया कि जब संतकबीर नगर जिला भी नहीं था, तब उन्होंने खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया था। आज उमड़ा जनसैलाब उस संघर्ष को सार्थक कर रहा है।
अंत में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करेंगे।
समारोह में सुनील कुमार श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव राजू, श्याम मोहन श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव सहित महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.