Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीटू धमाका' के पीछे खुद दौड़े बड़हिया SHO! सनसनी खेज CCTV फुटेज जारी बिहार के लखीसराय (बड़हिया) के पहाड़पुर गांव में 5 लाख की रंगदारी और फायरिंग करने वाले 'टीटू धमाका' गिरोह के खिलाफ पुलिस ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखिए कैसे बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना पिस्टल लहराते अपराधियों का पीछा कर रहे हैं। पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से गिरोह के दो कुख्यात गुर्गों, अनमोल खत्री और छोटू मियां को दबोच लिया है। इनके पास से हैंड ग्रेनेड और हथियार भी बरामद हुए हैं। मामले का CCTV फुटेज किया जारी
Vinay kumar suman
टीटू धमाका' के पीछे खुद दौड़े बड़हिया SHO! सनसनी खेज CCTV फुटेज जारी बिहार के लखीसराय (बड़हिया) के पहाड़पुर गांव में 5 लाख की रंगदारी और फायरिंग करने वाले 'टीटू धमाका' गिरोह के खिलाफ पुलिस ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखिए कैसे बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना पिस्टल लहराते अपराधियों का पीछा कर रहे हैं। पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से गिरोह के दो कुख्यात गुर्गों, अनमोल खत्री और छोटू मियां को दबोच लिया है। इनके पास से हैंड ग्रेनेड और हथियार भी बरामद हुए हैं। मामले का CCTV फुटेज किया जारी
More news from बिहार and nearby areas
- “DGP के आदेश के बावजूद नहीं थमा रील का सिलसिला: महिला पुलिसकर्मी ने टीका लगाकर किया खुला ऐलान”1
- लखीसराय: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विगत रात्रि विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया गया। बुधवार की दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में ओ.डी. (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) एवं डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, उपस्थिति एवं कार्यशैली की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को सतर्कता बरतने, त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाना तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना था।1
- आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार1
- पोखरिया वार्ड संख्या 14 में बीते दिनों डीजे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया गया है इस मामले में एक पक्ष के द्वारा बलिया थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है1
- धरहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलेट सवार युवकों ने पुलिस वाहन में टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और फोन कर 25-35 लोगों को बुलाकर घेराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस का हथियार छीनने और हत्या करने तक की धमकी दी, वहीं महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार साह, सिपाही दशरथ कुमार चौधरी और महिला सिपाही के साथ डायल 112 वाहन से रात करीब 10 बजे गश्ती पर निकले थे। करीब 10:48 बजे ईटवा हाट के पास बसंती मोड़ की ओर से आ रही एक काले रंग की बुलेट तेज व लापरवाही से चलाते हुए पुलिस वाहन के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे मोटर गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक चालक ने मोबाइल से कॉल कर 25-35 लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सिपाही का हथियार छीनकर हत्या करने की धमकी दी और महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ भी की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। इसी दौरान घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन गिर गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना से अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। पुलिस ने बाइक व मोबाइल को जब्त कर लिया। इस संबंध में पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार के आवेदन पर अज्ञात बुलेट चालक व 25-35 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- जनता गैस के कारण हो रहे हैं बर्बाद मुंगेर में नहीं मिल रहा है गैस जिसके कारण जनता बहुत है परेशान1
- मंगलवार को मुंगेर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान कार की रफ्तार करीब 120 किमी/घंटा थी।तीनों मृतक सड़क किनारे खड़े होकर खराब ट्रक को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर आगे जाकर दो बार पलट गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक पेट्रोल पंप के पास की है।मरने वाले तीनों मैकेनिक थे मृतकों में मोहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू (45) शामिल हैं, जो हाजी सुभान के रहने वाला था। वह पेशे से ट्रक मिस्त्री था। दूसरे मृतक की पहचान राजा मंडल (35) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कांतपुर का रहने वाला था। तीसरे मृतक की पहचान मो. अरमान (19) के रूप में हुई है, जो बनौधा गांव का रहने वाला था।1
- खोदावंदपुर पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर ढाला के पास से 9 लीटर विदेशी शराब एक बाइक के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1